Homeछत्तीसगढ़11वीं का छात्र लापता:पूरक आने के बाद सुसाइड की आशंका,

11वीं का छात्र लापता:पूरक आने के बाद सुसाइड की आशंका,

जांजगीर यहाँ.11वीं का एक छात्र रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है।  कुदरी बैराज के पास छात्र की चप्पल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।  वही छात्र शिवम साहू के परिजनों और पुलिस को अनहोनी की आशंका सता रही है। बतया जाता है घटना से पहले छात्र ने अपने दोस्त को फोन पर बैराज में कूदने की बात बताई थी। शाम करीब 4 बजे एक ऑटो चालक ने एक युवक को बैराज के गहरे पानी में छलांग लगाते देखा, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और DDRF की टीम मौके पर पहुंची और बैराज में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। खबर के बाद बैराज के पास लोगो की भीड़ लग गई है

बताया जा रहा है कि छात्र को 11वीं की परीक्षा में दो विषयों में पूरक (सप्लीमेंट्री) मिला था, जिसके बाद से वह काफी तनाव में था। परिजनों के मुताबिक रिजल्ट आने के बाद से छात्र गुमसुम रहने लगा था। इसी बीच वह घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा।  खोजबीन के दौरान कुदरी बैराज के किनारे छात्र की चप्पल मिली है , जिसके बाद सुसाइड की आशंका जताई जा रही है। DDRF की टीम बैराज और आसपास के क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और छात्र की तलाश जारी है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments