छत्तीसगढ़

बिलासपुर में CM साय ने फहराया तिरंगा,रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रमेन डेका ने तिरंगा फहराया.

रायपुर-देश के साथ छत्तीसगढ़ में 77वां गणतंत्र दिवस मन्य गया । रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रामेन डेका ने तिरंगा फहराया। CM विष्णु देव साय बिलासपुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। साय बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री हैं।

इस दौरान सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस बल को राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ का पदक मिलेगा। नक्सलवाद अंतिम चरण में है। मार्च 2026 तक प्रदेश नक्सलमुक्त हो जाएगा। सरेंडर नक्सलियों के पुनर्वास, बस्तर कैफे और नियद नेल्ला नार योजन से प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य तेज किए जाएंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी साल 2001 से लेकर 2003 तक गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर में ही राष्ट्रीय ध्वज फहराते रहे हैं। वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव बस्तर, डिप्टी सीएम विजय शर्मा सरगुजा जिला मुख्यालय में झंडा फहराया।

रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रमेन डेका ने तिरंगा फहराया.इस दौरान आसमान में गुब्बारे छोड़े गए।

जांजगीर चांपा में मंत्री ओपी चौधरी ने हाईस्कूल मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड के दौरान हर्ष फायरिंग भी की गई।

जशपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

जगदलपुर के लाल बाग मैदान में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तिरंगा फहराया है और परेड की सलामी ली।

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गुरुकुल ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान उनके साथ मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची भी मौजूद रहे।

गरियाबंद में प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने पुलिस परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।

विधायक सुनील सोनी ने फहराया तिरंगा, सिंधी काउंसिल ने मनाया गणतंत्र दिवस

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई ने भी रायपुर में गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जयसिंह, अनूप मसंद, मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, मोहन एंटी, रामकृष्ण धीवर, पार्षद अमर गिडवानी समेत कई लोग मौजूद थे।

विधायक सुनील सोनी ने फहराया तिरंगा, सिंधी काउंसिल ने मनाया गणतंत्र दिवस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button