Homeछत्तीसगढ़108 एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी: ईएमटी की सूझबूझ से रास्ते में हुआ...

108 एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी: ईएमटी की सूझबूझ से रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव

मेकाहारा ले जाते समय बढ़ी प्रसव पीड़ा, ईएमटी जागृति रजक ने एम्बुलेंस को बनाया प्रसूति कक्ष; माँ और नवजात दोनों स्वस्थ

धरसीवा। आपात स्थिति में 108 संजीवनी एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर जीवनदायिनी साबित हुई। प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही 108 एम्बुलेंस में स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी की तत्परता और पेशेवर दक्षता से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसीवा से बेहतर उपचार के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा), रायपुर रेफर किया गया था। रेफरल के बाद EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विस द्वारा संचालित 108 संजीवनी एम्बुलेंस से महिला को रायपुर ले जाया जा रहा था।

रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई और स्थिति गंभीर हो गई। ऐसे में एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी जागृति रजक ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला। अपने प्रशिक्षण और अनुभव का परिचय देते हुए उन्होंने एम्बुलेंस के भीतर ही सुरक्षित एवं सफल प्रसव कराया। प्रसव के तुरंत बाद माँ और नवजात को आवश्यक प्राथमिक उपचार दिया गया।

इसके बाद दोनों को सुरक्षित रूप से मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी रखा गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार माँ और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

यह घटना 108 संजीवनी एम्बुलेंस सेवा की तत्परता, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और स्वास्थ्यकर्मियों की समर्पित सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विस ने ईएमटी जागृति रजक के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी त्वरित निर्णय क्षमता और पेशेवर दक्षता ने समय रहते माँ और नवजात की सुरक्षा सुनिश्चित की।

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments