छत्तीसगढ़

मोहन मरकाम सहित इन विधायकों की कट सकती है टिकट? खुद ही किया खुलासा, कही ये बात

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब लगभग दो महीने से भी कम समय रह गया है। अपनी जीत तय करने के लिए एक जहां सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनावी मैदान में कूद चुके हैं तो वहीं दूसरी ओर नेताओं के दल बदल का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। लेकिन इस बीच मंत्री मोहन मरकाम के एक बयान ने ऐसा बयान ला दिया है जो कई कांग्रेस नेताओं के दिल की धड़कनें बढ़ा सकती है। मंत्री मोहन मरकाम ने कहा है कि मैं भी विधायक हू, लेकिन मेरी भी टिकट अभी कन्फर्म नहीं है। बता दें कि एक दिन पहले ही एक चैनल से बात करते हुए मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी कई विधायकों का टिकट कटने के संकते दिए थे।
दरअसल मोहन मरकाम कल बैकुंठपुर और मनेंद्रगढ़ प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने IBC24 से खास बातचीत करते हुए कहा कि टिकट काटना या देना हाईकमान का काम है, जो सभी के लिए मान्य होता है। मैं भी विधायक हूं मेरी भी टिकट अभी कन्फर्म नहीं है। वहीं उन्होंने सत्ता और संघठन के बीच तालमेल से 75 प्लस के साथ सरकार बनाए जाने की बात भी कही।
मनेंद्रगढ़ दौरे के दौरान मंत्री मोहन मरकाम कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।साथ ही कलेक्टर सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उनके कामकाज की जानकारी भी ली।
बातचीत करते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इस बार 75 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी, लेकिन कई मौजूदा विधायकों के टिकट कट सकते हैं। वहीं, उन्होंने मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button