Friday, March 6, 2026
Homeछत्तीसगढ़होली खेलने आई युवती के साथ दरिंदगी! कमरे में ले जाकरकिया गैंगरेप

होली खेलने आई युवती के साथ दरिंदगी! कमरे में ले जाकरकिया गैंगरेप

केशकाल: छत्तीसगढ़ के कोंडागावसे इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ईरागांव थाना क्षेत्र में पांच युवकों ने एक युवती को होली में रंग लगाने के बहाने कमरे में बुलाया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम बताया जा रहा है कि दरिंदों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। सदमे में डूबी पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर देर शाम थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ईरागांव थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि पांच युवकों ने मिलकर युवती को रंग लगाने के बहाने एक कमरे में बुलाया और वहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती सदमे में रही, लेकिन हिम्मत जुटाकर उसने देर शाम थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल जांच शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार ईरागांव थाना क्षेत्र की है, जहां युवती को कुछ युवकों ने होली के रंग लगाने के बहाने बुलाया था। जब वह वहां पहुंची तो आरोपियों ने उसे कमरे में ले जाकर जबरन बंद कर दिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के साथ वह थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

ईरागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं, जबकि दो अन्य बालिग बताए जा रहे हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। वहीं घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।पुलिस के अनुसार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments