छत्तीसगढ़

कांकेर के हॉस्टल में 16 साल की छात्रा हुई गर्भवती, जांच टीम गठित

कांकेर-छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के हॉस्टल में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा गर्भवती हो गई। 16 साल की छात्रा जिले के एक गांव में कन्या आवासीय विद्यालय में पढ़ती है। वहीं छात्रावास की अधीक्षिका को जब छात्रा के गर्भवती होने की बात पता चली तो उसे घर भेज दिया, जहां उसका गर्भपात करा दिया गया।

इस मामले में अब छात्रावास अधीक्षिका को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच दल का भी गठन किया है। जांच दल दो दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। हालांकि मामले में अब तक FIR भी नहीं हुई है। अधीक्षिका ने न तो विभाग को सूचना दी और न ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसकी वजह से आरोपी की भी पहचान नहीं हो पाई है।

छात्रा कब गर्भवती हुई इसकी सही जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। गर्भवती होने के कुछ दिनों तक छात्रा वहीं रह रही थी। अप्रैल महीने में जब गर्भ बढ़ा तब इसका पता वार्डन को लगा इसके बाद वार्डन ने तत्काल उसे परिजनों के पास भेज दिया। परिजनों ने जिले से बाहर ले जाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। गांव स्तर पर अबॉर्शन की चर्चा अप्रैल से ही होती रही। वहीं ग्रामीणों ने इसकी शिकायत शुक्रवार (12 जुलाई) को विधायक विक्रम उसेंडी से की तब मामला उजागर हुआ।

छात्रावास अधीक्षिका निलंबित, जांच दल गठित

कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने छात्रावास अधीक्षिका विनीता कुजूर को निलंबित कर पखांजूर SDM अंजोर सिंह पैकरा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय जांच दल गठित किया है। जांच दल दो दिन में पूरे मामले को लेकर मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button