Tuesday, February 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने पकड़ा.न्यायिक हिरासत में गया जेल

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने पकड़ा.न्यायिक हिरासत में गया जेल

रायपुर -शहर में आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने 2019 के पुराने मामले में कोर्ट से जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट की तामिली करते हुए आरोपी को पकड़ा और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रोहित तोमर के खिलाफ पहले से ही कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रोहित तोमर लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 327, 384 और 506 सहित कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। इन मामलों में जान से मारने की धमकी, मारपीट, जबरन वसूली और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। कोर्ट द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

तेलीबांधा थाना में दर्ज रोहित तोमर के खिलाफ मारपीट के केस में उसकी गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। इस केस में आरोपी छह माह से ज्यादा की फरारी काटने के बाद कोर्ट से आदेश लेकर रायपुर पहुंचा तो पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। लेकिन कोतवाली में दर्ज केस में आरोपी फरार था। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट तामिल करवाया और आरोपी को पकड़ा।

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर पुलिस कार्रवाई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आधा दर्जन बार से ज्याद बार पुलिस आरोपी पर कार्रवाई कर चुकी है। इससे पूर्व भी हाईपर क्लब गोलीकांड मामले में पुलिस ने आरोपी का पैदल जुलूस निकालकर जेल भेजा था। इस घटना के बाद भी आरोपी 2025 में मारपीट की और छह महीने तक पुलिस से फरारी काटी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments