Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़हाथी ने शख्स के प्राइवेट-पार्ट को कुचलकर मार डाला:गरियाबंद में उठाकर पटका,टूटीं...

हाथी ने शख्स के प्राइवेट-पार्ट को कुचलकर मार डाला:गरियाबंद में उठाकर पटका,टूटीं पसलियां, रायगढ़ में युवकों को दौड़ाया, बच्चे को गोद में लेकर भागे

गरियाबंद -रायगढ़

-छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के उदंती सीता नदी अभयारण्य एक में बीमार हाथी ने एक शख्स को पटककर मार डाला। युवक टॉयलेट के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि हाथी के मुंह में छाले पड़ गए हैं, जिससे वह आक्रामक हो गया है। मामला कोदोमाली गांव का है।दूसरी तरफ रायगढ़ जिले में भी एक हाथी ने बाइक सवार युवकों को दौड़ा दिया। एक युवक हाथी से बचने के लिए अपने बच्चे को गोद में उठाकर दौड़ता दिख रहा है। वहीं साथ में 3-4 लोग भी भागते नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ये मामला तमनार रेंज के सामारूमा जंगल का है।

पहला मामला गरियाबंद ज़िले के कोदोमाली गांव का है। उदंती सीता नदी अभयारण्य का एक बीमार हाथी आक्रामक हो गया है . 11 अक्टूबर की रात जंगल राम 45 साल शौच के लिए गया था .वह उदंती नदी के उस पार स्थित अपने घर के आंगन में था। जैसे ही वह टॉयलेट करने के लिए घर से बाहर निकला, हाथी ने उसे अपनी सूंड से पकड़कर नीचे पटक दिया। उसकी चीख सुनकर उसकी पत्नी जिला बाई बाहर आ गई, लेकिन हाथी जंगल राम को तब तक कुचलता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

हाथी के कुचलकर मारने के बाद जंगल राम की पत्नी और गांव वालों ने वन विभाग को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा। जंगल राम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही पसलियां कुचली हुई मिली हैं।वन विभाग का कहना है कि इस क्षेत्र में मानव-हाथी द्वंद्व की घटना ढाई साल बाद हुई है। यह 15 वर्षीय नर हाथी के मुंह में छाले होने के कारण भूखा और आक्रामक है। अधिकारियों को हाथी के सटीक इलाज के लिए ट्रैक्युलाइजेशन (बेहोश करने) की अनुमति नहीं मिल पा रही है, जिसकी वजह से स्थिति बिगड़ रही है।

उपनिदेशक वरुण जैन ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपए नकद दिए गए हैं। जैन ने बताया कि जनहानि का प्रकरण जल्द ही तैयार किया जाएगा। इसके तहत मृतक के परिवार को 6 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा। उन्होंने तौरेंगा रेंज के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील भी की है।

वहीं दूसरा मामला रायगढ़ जिले का है। तमनार रेंज के सामारूमा जंगल में हाथी को सड़क किनारे देख दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया गया था, लेकिन तभी धरमजयगढ़ की ओर से रायगढ़ जा रहे एक बाइक सवार ने उसे नहीं देखा और आगे बढ़ गया। बाइक में 2 युवक और एक बच्चा सवार थे।

इस दौरान जैसे ही हाथी सड़क पर आया, युवकों ने बाइक को वहीं छोड़कर भागना शुरू कर दिया। बच्चे को गोद में लेकर युवक भागने लगा, जिसका वीडियो सामने आया है। हाथी ने उन्हें कुछ दूर तक दौड़ाया, लेकिन युवक भागकर अपनी जान बचा लिए। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल के जंगल में 70 हाथियों की मौजूदगी है। धरमजयगढ़ वन मंडल में 49 हाथी हैं, जिसमें सबसे अधिक हाथी कापू रेंज में 17 और बाकारूमा रेंज में 12 है। इसके अलावा धरमजयगढ़, लैलूंगा, बोरो और छाल रेंज में भी हाथियों की मौजूदगी है।रिपोर्ट के मुताबिक, रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज में 21 हाथी विचरण कर रहे हैं। 11 अक्टूबर की रात धरमजयगढ़ वन मंडल के कापू, बाकारूमा और छाल रेंज में हाथियों ने फसलों को भी नुकसान किया है। हाथियों के आंतक से ग्रामीण डरे हुए है .आए दिन हाथी ग्रामीणों पर हमला कर रहे है ..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments