छत्तीसगढ़

अनुज शर्मा के बाद,भाजपा कार्यकर्ताओ ने गुरु खुशवंत के नाम का किया विरोध: कहा, हमें पैराशूट लैंडिंग नहीं चाहिए

छत्तीसगढ़ बीजेपी में लगातार संभावित प्रत्याशियों के खिलाफ उनके ही कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को भी कार्यकर्ताओं को भारी भीड़ रायपुर के बीजेपी मुख्यालय में जुटी। ये सभी लोग आरंग से पैदल मार्च कर पहुंचे थे। जिन्होंने गुरु खुशवंत का नाम लेकर कहा कि, हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन हमें पैराशूट लैंडिंग नहीं चाहिए। टिकट जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को ही मिलना चाहिए।

आरंग से आए कार्यकर्ता नारेबाजी करते प्रदेश कार्यालय में घुस आए। काफी देर तक यहां हंगामा करते हुए भीड़ प्रदेश के बड़े नेताओं से मिलने की जिद करने लगी। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता जमीन पर ही बैठ गए। विरोध प्रदर्शन विधानसभा चुनाव की टिकट को लेकर था। आरंग विधानसभा सीट से गुरु खुशवंत साहेब का नाम चर्चा में है। जिसके कारण कई कार्यकर्ता नाराज हैं।प्रदेश कार्यालय में मौजूद कुछ पदाधिकारियों ने इन्हें समझाने का प्रयास किया।

हमें पैराशूट लैंडिंग प्रत्याशी नहीं चाहिए’

कार्यकर्ताओं ने कहा कि- हम किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं आए हैं। हम गुरु खुशवंत का सम्मान करते हैं। हमारा कहना है कि जिसे पार्टी में आए 15 दिन हुए हैं, ऐसे लोगों को बतौर विधायक प्रत्याशी दिखना सही नहीं है। कुछ जगह से हमको जानकारी मिली है कि आरंग से टिकट के लिए उनका नाम सामने आया है।

कार्यकर्ताओं ने आगे कहा कि, किसी को भी टिकट दे दें हम तो पूरी मेहनत करेंगे और कमल के फूल को जीताएंगे। लेकिन हम चाहते हैं कि, जिन्होंने शिव डहरिया के खिलाफ मेहनत की ऐसे किसी जमीनी कार्यकर्ता को टिकट मिलना चाहिए। हमें पैराशूट लैंडिंग नहीं चाहिए।

प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि- हमें दुख हुआ तकलीफ हुई, कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं में आक्रोश है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के वो नेता, कार्यकर्ता जिन्होंने लगातार संघर्ष किया। जिन्होंने आरंग से विधायक और सरकार में मंत्री शिव डहरिया के खिलाफ संघर्ष किया। जो मंत्री के खिलाफ खड़े रहे। ऐसे लोगों को ही टिकट मिलना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button