छत्तीसगढ़
रमन के साथ सरोज व लता उसेंडी भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने

रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषणा कर दी है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और छत्तीसगढ़ की दो महिला नेत्रियों सरोज पांडेय और लता उसेंडी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। रमन सिंह पहले भी उपाध्यक्ष ही थे।





