छत्तीसगढ़

ड्यूटी से गायब रहने वाली महिला टीचर बर्खास्त, कवर्धा डीईओ ने लिया एक्शन

कवर्धा: ड्यूटी पर नहीं आने और स्कूल से गायब रहने वाली महिला शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया. कबीरधाम जिला शिक्षा अधिकारी ने ये कार्रवाई की. डीईओ की कार्रवाई के बाद पूरे जिले में हड़कंप की स्थिति है. सबसे ज्यादा घबराए हुए वैसे शिक्षक हैं जो स्कूल नहीं आते हैं. जिले में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने और सुधार की कवायद लगातार जारी है.

: एफआर वर्मा को जिले का नया जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है. डीईओ बनते ही एफआर वर्मा लगातार स्कूल से जुड़ी शिकायतों को देख रहे हैं. जहां कहीं भी कमी या लापरवाही बरती जा रही है वहां जांच कर रहे हैं. इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत मिली. शिकायत में बताया गया कि सोनपुर प्राथमिक शाला में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका हमेशा गायब रहती है.

 

स्कूल के रजिस्टर से मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षिका ममता साहू जून 2019 से आज तक विद्यालय से अब्सेंट चल रही है. विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बार बार स्पष्टीकरण मांगा गया, यहां तक कि 28 अप्रैल 2025 को नोटिस भी थमाया गया. बाद में शिक्षिका ने 26 मई 2025 को बीमारी का बहाना बनाते हुए मेडिकल सर्टिफिकेट पेश किया, लेकिन जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया.

नियमों के मुताबिक, 3 साल से अधिक समय तक अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरकारी सेवा से बर्खास्तगी का प्रावधान है. इसी आदेश का पालन करते हुए डीईओ वर्मा ने दिनांक 20-08-2025 को ऑफिसियल आदेश जारी कर शिक्षिका को सेवा से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इस कार्रवाई के बाद जिलेभर के शिक्षकों में हड़कंप मच गया. डीईओ एफआर वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा की लापरवाही और मनमानी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button