Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़स्कूटी सवार युवतियों की गुंडागर्दी. युवकों को रोककर पैसे मांगे, विरोध करने...

स्कूटी सवार युवतियों की गुंडागर्दी. युवकों को रोककर पैसे मांगे, विरोध करने पर मारपीट की, आंखों में मिर्च पाउडर फेंका

बिलासपुरऔरतों का मर्दो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना तो फख्र के साथ वक़्त की मांग है, लेकिन इस बदलते दौर में सरे आम सरे बाज़ार लड़कियां गुंडागर्दी करने लगें तो आप क्या कहेंगे? लड़कियों की बदमाश कंपनी का ये ताज़ा किस्सा. छत्तीसगढ़ के न्यायधानी  बिलासपुर के सिरगिट्‌टी से आया है. जहा 2 युवतिया अवैध रूप से पैसे वसूलने सरेआम बीच सड़क पर दबंगाई कर रही है.लडकियों ने पैसे नहीं देने पर 2 युवको के साथ पहले मारपीट की फिर दोनों को थप्पड़ मारा,और आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। लडकियों के इस गुंडागर्दी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।हालांकि,अभी तक युवकों ने थाने में इसकी शिकायत नहीं की है।

एक युवती ने मारा थप्पड़, तो दूसरी ने आंखों में झोंक दिया मिर्च पाउडर।

बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां शहर में संदिग्ध रूप से घूमती रहती हैं। दोपहर में छत्तीसगढ़ भवन और रात में ये युवतियां सिरगिट्‌टी क्षेत्र में लड़कों के साथ नजर आती हैं।इसकी पूरी जानकारी लेकिन पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नही करती है . बताया जता है शनिवार की रात बाइक सवार दो युवक बस स्टैंड रायपुर रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों युवतियां स्कूटी पर सवार होकर आई। और दोनों ने लड़कों को जबरन रोक लिया और पैसो की  मांग करने लगी। पैसे नही देने पर  दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हो गई। इस बीच कुछ युवकों ने सामने आकर आपत्ति जताई, तो युवतियों ने उन्हें फंसाने की धमकी देकर भगा दिया ।

विवाद बढ़ने पर एक युवती ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर छिड़क दिया। वहीं, दूसरी युवती ने बाइक पर बैठे एक अन्य युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक दो युवतियों से विवाद करते दिखाई दे रहा है। वह चीख-चीखकर युवतियों पर फंसाने का आरोप लगाता नजर आरहा है । इस दौरान एक युवती ने उसे तमाचा जड़ दिया। करीब 16 सेकेंड के इस वीडियो में जहां एक ओर युवकों की बाइक का नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, वहीं दूसरी ओर युवतियों की स्कूटी का नंबर कपड़े से ढंका हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के अधिकारियों ने मारपीट और मिर्ची पाउडर डालने की शिकायत नहीं मिलने की बात कही है। सिरगिट्‌टी टीआई किशोर केंवट ने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो के जरिए युवकों के साथ ही युवतियों की जानकारी जुटाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments