Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छसुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों...

सुपर फास्ट:छसुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायगढ़ में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ सभा में शामिल हुए। पायलट ने कहा कि चुनाव आयोग ने एक ही घर में 100-150 वोटर्स को डाला। जिंदा लोगों को मृत बताया। जब डेटा मांगा गया तो चुनाव आयोग देने से इनकार कर दिया। वोट की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पायलट ने कहा कि पूरा विपक्ष और देश के लोग समझ चुके हैं। छत्तीसगढ़ में जिस दिन कांग्रेस पार्टी को बहुमत नहीं आया। भाजपा सरकार ने शपथ नहीं ली, उससे पहले चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए पेड़ काटने शुरू कर दिए। जंगल की चोरी की, देश की संपत्ति की चोरी की, लेकिन वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेंगे, इसलिए कांग्रेस ने ये अभियान चलाया है।

‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ सभा…पायलट बोले-जिंदा वोटर्स को मृत बताया

दुर्ग जिले में सेक्स रैकेट की जांच में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। ईशा होटल का मालिक दूसरे स्टेट की युवतियों को बुलाकर अपने होटल में ठहराता था। ग्राहकों को फंसाने के लिए युवतियों की फोटो और डिटेल्स वॉट्सऐप पर भेजता। रेट तय होने के बाद ग्राहकों को होटल में बुलाकर लड़कियां परोसता था।इस मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे होटल मालिक निखिल मेश्राम उर्फ निक्कू उर्फ अमित (26) को 15 सितंबर को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले पुलिस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब तक तीन आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। मामला वैशाली नगर थाना इलाके का है।

सेक्स रैकेट…दूसरे स्टेट से लड़कियां बुलाता था होटल मालिक

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का आंदोलन जारी है।कर्मचारी ग्रेड पे, नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर ड्यूटी ज्वाइन करने का नोटिस जारी किया है।नोटिस में कहा गया है कि ऐसा न करने पर उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। इस आदेश के विरोध में कर्मचारियों ने नोटिस की प्रतियां जलाईं। एनएचएम कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार 16,000 से अधिक कर्मचारियों को निकालकर नई भर्ती करने की धमकी दे रही है।नोटिस कर्मचारी संगठन ने दमनकारी करार दिया है।

NHM कर्मियों को नौकरी से निकालने का अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सली संगठन ने पहली बार हथियारबद संघर्ष को छोड़ने की बात कही है। सुरक्षाबलों की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद नक्सली संगठन ने प्रेस रिलीज जारी की है। नक्सली संगठन ने दावा किया है कि वह हथियारबंद संघर्ष को छोड़ने का निर्णय लिया है और शांतिवार्ता के लिए तैयार हैं। हालांकि इसके लिए उन्होंने शर्त रखी है पहले सरकार की तरफ से सीजफायर किया जाए।
यह लेटर माओवादी संगठन की तरफ से जारी किया गया है। बड़ी बात यह है कि इस तरह का लेटर पहली बार माओवादी संगठन की केंद्रीय समिति ने जारी किया है। यह लेटर 15 सितंबर को जारी किया गया है जो अभी सामने आया है।

नक्सली हथियार छोड़ने को तैयार फोर्स के सामने टेके घुटने

छत्तीसगढ़के बिलासपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एनटीपीसी रायगढ़ के उप-महाप्रबंधक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उप महाप्रबंधक विजय दुबे शिकायतकर्ता से 4.50 लाख रुपये रिश्वत ले रहा था उसी दौरान एसबीसी की टीम ने कार्रवाई की। शिकायतकर्ता ने बताया था कि जमीन मुआवजा दिलाने के एवज में उप प्रबंधक ने 5 लाख रुपये की डिमांड की थी।मामला तमनार थाना इलाके का है। दरअसल, तिलाईपाली के रहने वाले सौदागर गुप्ता ने बताया कि उसके मकान का बंटवारा उसके तीन बेटों के बीच हुआ था।

रंगे हाथ पकड़े गया NTPC का उप प्रबंधक,

दुर्ग में मंगलवार को परिवहन विभाग के आरटीओ कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा हुआ। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दफ्तर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए मेन गेट पर ताला जड़ दिया। कांग्रेसियों का आरोप है कि लर्निंग और परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर लोगों से तय शुल्क से ज्यादा राशि वसूली जा रही है। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और हालात को काबू में किया।जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के महासचिव दीपांकर साहू ने बताया कि आरटीओ परिसर में एजेंटों और बाहर लगी दुकानों के जरिए आवेदकों से तय शुल्क से कहीं ज्यादा रकम वसूली की जा रही है। इस मुद्दे पर पहले भी कलेक्टर और विभागीय अधिकारियों से शिकायत की थी।

दुर्ग में युवा कांग्रेसी ने RTO दफ्तर में जड़ा ताला

छत्तीसगढ़ के धमतरी में मंगलवार सुबह एक युवती की लाश मुख्य नहर में मिली। मृतका की पहचान विंध्यवासिनी वार्ड निवासी 24 वर्षीय सोनल राव साळुंके के रूप में हुई है। वह एक टोस्ट फैक्ट्री में काम करती थी। वहीं अब पुलिस हत्या या आत्महत्या में उलझी हुई है।मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम संबलपुर बोड़रा की मुख्य नहर में ग्रामीणों ने लाल रंग की सलवार कुर्ती पहने एक लाश को तैरते हुए देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को नहर से बाहर निकलवाया।लाश की पहचान में काफी समय लगा। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर परिजनों को बुलाया गया।

धमतरी में नहर से मिली युवती की लाश

तिल्दा नेवरा में अल्दा के ग्रामीणों ने एसडीएम के खिलाफ कार्यालय के बाहर गेट पर धरना देकर एसडीएम के विरोध में जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस बल बुला लिया गया बारिश में भीगते हुए महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।दरअसल 5 महीने पहले अप्रैल में बालाजी कंपनी खोले जाने को लेकर गाव में जनसुनवाई का आयोजन किया गया था। लेकिन जनसुनवाई जबरदस्त विरोध हुआ कोई भी व्यक्ति कंपनी खुलने के पक्ष में सामने नही आया।.इसी दौरान ग्रामीणों को जानकारी मिली थी कि पूर्व सरपंच के द्वारा भाजपा के एक नेता के दबाव में आकर पंचायत के प्रोसेटीग रजिस्टर में छेड़खानी कर कंपनी को एनओसी दे दी गई है । इसकी लिखित शिकायत दुसरे दिन ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के साथ पुलिस थाने में पहुंचकर की गई थी।लेकिन कोई करवाई नही हुई .आक्रोशित ग्रामीणों ने SDM के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

तिल्दा SDM कार्यालय का अल्दा के ग्रामीणों ने किया घेराव

बलरामपुर में पोस्टेड SDOP याकूब मेमन पर महिला से रेप के आरोप मामले में नया मोड़ आ गया है। अफसर ने भी महिला पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। दरअसल महिला ने शिकायत की है कि याकूब मेमन ने रायपुर में पोस्टिंग के दौरान उसका रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे बार-बार धमकाया।वहीं दूसरी ओर, SDOP याकूब मेमन IG से शिकायत की है कि महिला ने पहले उनसे आर्थिक मदद मांगी, फिर जानबूझकर नजदीकियां बढ़ाईं और वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। अब तक डेढ़ लाख रुपए दे चुके हैं। साथ ही, मकान अपने नाम करवाने का दबाव भी बनाया। जब उन्होंने मना किया, तो महिला ने झूठा केस दर्ज करवा दिया।

SDOP ने शादीशुदा महिला से रेप किया…अश्लील VIDEO बनाए
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments