Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में जिला बल के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। अस्पताल ले जाने से पहले ही जवान की मौत हो गई है। गोली जवान के सिर के दाहिने हिस्से (कनपटी) में लगी। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला कोहकमेटा थाना क्षेत्र का है। मृतक जवान की पहचान कांकेर निवासी पिंगल जूरी के रूप में हुई है। वह कोड़नार कैंप में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। आज 25 दिसंबर की सुबह कैंप में ही ड्यूटी के दौरान उसने सर्विस राइफल से खुद को शूट कर लिया।गोली की आवाज सुनते ही साथी जवान मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायल जवान को अस्पताल लाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। बता दें कि 7 दिन पहले भी नारायणपुर में पदस्थ यूपी के BSF जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।

नारायणपुर के कोड़नार कैंप में पदस्थ जिला बल के जवान ने सुसाइड कर लिया है। - Dainik Bhaskar
जवान ने सर्विस-राइफल से खुद को मारी गोली

रामानुजगंज के सनवाल क्षेत्र में  एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद वाड्रफनगर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार, ग्राम सनवाल के तीन युवक बाइक से डिंडो से सनवाल की ओर जा रहे थे। डिंडो हाई स्कूल के सामने, विमलापुरम-सनवाल मार्ग से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।दुर्घटनास्थल पर सड़क के एक ओर रेत और गिट्टी, और दूसरी ओर धान का पुआल रखा होने के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट भी टूट गए थे।हादसे के बाद मार्ग से गुजर रहे भाजपा नेता कृपाल कुशवाहा ने घायलों को अपने पिकअप वाहन से तत्काल वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों नेदोनों  को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शंख लाल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।

ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत, दो युवकों की मौत,एक घायल

छत्तीसगढ़ में धर्मानातरण व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कांकेर के बाद अब इसी तरह का एक बवाल छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सामने आया है। नगरी नगर पंचायत क्षेत्र में धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने की तैयारी के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक महिला ने पूर्व में हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था। महिला की मृत्यु के बाद परिजन ईसाई रीति-रिवाज से शव दफनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ हिंदू संगठनों ने इसका विरोध करते हुए आपत्ति जताई, जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।विवाद की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर एसडीएम, एसडीओपी सहित पुलिस का भारी बल तैनात किया गया है,

कांकेर के बाद अब धमतरी  जिले में शव दफनाने को लेकर विवाद,

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में दोहरे हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी पति रोहित सेठिया समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अवैध प्रेम संबंध, पारिवारिक दबाव और भरण-पोषण की रकम से बचने के लिए यह साजिश रची गई थी। मृतक महिला की पहचान भागवती सेठिया और उसके 3 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है, जो पहले लापता बताए गए थे।पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी रोहित सेठिया ने अपने परिजनों और कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले महिला की गला घोंटकर हत्या की, फिर उसके 3 वर्षीय बेटे की भी गला घोंटकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के उद्देश्य से शवों को नदी और तालाब में फेंक दिया गया था। यह मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

गला घोंटकर पत्नी-3 साल के बेटे को मार-डाला

जिले में शव दफन विवाद के बाद अब लगातार लोग घर वापसी कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि 3 परिवारों के कुल 13 सदस्यों ने ईसाई धर्म छोड़ कर अपने मूल धर्म को अपना लिया है।जानकारी के अनुसार, मामला बड़े तेवड़ा गांव का है। दरअसल, यहां गांव के ही 3 परिवारों ने पहले इसाई धर्म अपनाया था। लेकिन पिछले दिनों गांव में शव दफनाने को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया था। जिसके बाद अब 3 परिवारों के कुल 13 लोगों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है।बता दें कि कुछ दिन पहले कांकेर जिले के तेवड़ा गांव में हिंसा हुआ था। शव दफनाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। लोगों ने चर्चा में तोड़फोड़ की थी। कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। जिसके बाद से लोगों का अब ईसाई धर्म छोड़कर घर वापसी का सिलसिला जारी है।

कांकेर  में हिंसा के बाद 3 परिवारों ने छोड़ा ईसाई धर्म

बलरामपुर (उप्र) 25 दिसंबर (भाषा) बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन क्षेत्र के भांभर रेंज में बृहस्पतिवार को जंगल में लकड़ी बीनने गई एक युवती की तेंदुए के हमले में मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।सो हेलवा वन क्षेत्र के प्रभागीय वनाधिकारी गौरव गर्ग ने बृहस्पतिवार को बताया कि पचपेड़वा क्षेत्र के विश्वपुर कोडर गांव की थारू जनजाति की युवती कमला देवी (22) गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया।उन्होंने बताया कि हमले के बाद जंगल से भाग कर अन्‍य महिलाओं ने गांव वालों को सूचना दी जिसके बाद सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।गर्ग ने बताया कि तेंदुए की तलाश के लिए वन विभाग की तीन टीमें लगाई गई है और घटना स्थल के आस पास ट्रैक कैमरे लगाए जा रहे हैं।

बलरामपुर में तेंदुए के हमले में युवती की मौत
सक्ती जिले में दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब 10 से अधिक लोग मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं ,वीडियो बीती रात करीब 8:30 बजे की है। एक पक्ष की महिला ने थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ले में कुछ लोग शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहे थे। मांस-मदिरा सेवन से मना करने पर आरोपियों ने गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर टांगी, चाकू, लोहे की रॉड और डंडे से हमला किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।वहीं दूसरे पक्ष ने भी थाने में अलग शिकायत दर्ज कराई है।
सक्ती:दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: CCTV में कैद मारपीट,
 ⁠

रायपुर, 25 दिसम्बर (भाषा) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है और प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में चयन होने और पदक जीतने पर नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है।अधिकारियों ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का समापन समारोह आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री मनसुख मांडविया तथा देशभर के सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े और समापन समारोह को ऑनलाइन रूप से संबोधित किया।

छत्तीसगढ़ सरकार खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने के लिए प्रतिबद्ध

तेज रफ्तार SUV की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं बच्चे के मामा की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक से उछलकर 10 फीट दूर खेत में जा गिरे। बाइक के परखच्चे उड़ गए और SUV का बोनट राइट साइड से उखड़ गया।मौके पर बाइक सवारों के जूते-कपड़े बिखर गए, बच्चे की ऊनी टोपी भी सड़क पर गिर गई। SUV सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।मामला भरतपुर के सेवर थाना इलाके के पंजाबी के नगला की शाम का हैहादसे में मनीषा (29) निवासी ओडेल जाट थाना रूपवास, उनके बेटे वंश (4) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मनीषा का भाई विनीत (26) गंभीर घायल है जिसका भरतपुर के RBM में इलाज चल रहा है।

SUV की टक्कर से 10 फीट उछलकर गिरे मां-बेटा, मौत
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments