Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कृत्रिम गर्भाधान (AI) प्रक्रिया से पुंगनूर नस्ल की मादा बछिया का जन्म हुआ है। बछिया को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस नस्ल की गाय को दुनिया की सबसे छोटी गाय के रूप में जाना जाता है। यही नस्ल PM नरेंद्र मोदी के पास भी है।जानकारी के मुताबिक, गोढ़ीकला और ग्राम करमीटिकरा–करूमहुआ गांव में 1 नवंबर को एक बछिया का जन्म हुआ है। पशुपालक का नाम खगेश्वर यादव है। खगेश्वर का कहना है कि उन्होंने PM मोदी के पास इसी नस्ल की गाय देखी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी देशी गाय में ब्रीडिंग कराई थी।पुंगनूर नस्ल की गाय 17 से 24 इंच (3 फीट) लंबी होती है। इन गायों की कीमत 2 से 10 लाख के करीब होती है। ये गाय 5 लीटर तक दूध देती हैं। इनके दूध की कीमत 1000 रुपए तक है, जबकि घी 50 हजार रुपए प्रति किलो तक बेचा जाता है।

जशपुर में पुंगनूर नस्ल की बछिया का जन्म हुआ है। इसी नस्ल की गायें PM नरेंद्र मोदी के पास भी हैं। - Dainik Bhaskar
छत्तीसगढ़ में जन्मी दुनिया की सबसे छोटी गाय पुंगनूर

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के MCH वार्ड के टॉयलेट में एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चा कमोड में फंस गया। करीब 1 घंटे बाद टॉयलेट को तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला गया। बच्चा जिंदा है, लेकिन मासूम डॉक्टर्स की निगरानी में वेंटिलेटर पर है।जानकारी के मुताबिक, महिला शौचालय गई थी। कमोड पर बैठते ही उसके पेट में दर्द हुआ और बच्चा उसके गर्भ से बाहर गिर गया। वह शौचालय के कमोड पर ही अटका रहा। जब महिला ने शोर मचाना शुरू किया, तो लोगों को पता चला और बच्चे को बचाया गया।सूरजपुर जिले के प्रतापपुर की रहने वाली रामपति बाई करीब 7 महीने की प्रेग्नेंट थीं।प्रतापपुर सीएचसी ने महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच अस्पताल के AMC-2 वार्ड में भर्ती किया गया था। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे प्रसूता बाथरूम के लिए टॉयलेट गई थी। इसी दौरान टॉयलेट में ही प्रसव हो गया। इसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू किया।

अंबिकापुर में महिला ने टॉयलेट में प्रसव के दौरान नवजात को जन्म दिया, बच्चा एसएनसीयू में भर्ती - Dainik Bhaskar
शौच करते वक्त बच्चे का जन्म…कमोड में फंसा मासूम
भाटापारा में बछड़ा को हलाल करने का प्रयास किए जाने के मामले को लेकर पूरे प्रदेश में सियासत गर्मा गई है। वहीं अब मुस्लिम समाज के लोग आगे आकर कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। मुस्लिम समाज ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस बात को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा आज पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया है।बता दें कि भाटापारा बछड़ा कांड में जहां बछड़े को हलाल करने का प्रयास किया जाने का मामला पूरे प्रदेश भर में गरमाया हुआ है। वहीं हिंदू मुस्लिम सौहार्द को ध्यान में रखते हुए भाटापारा में मुस्लिम समाज अब सामने आया है और हिंदुओं के द्वारा दर्ज किये जा रहे विरोध में अपनी सहमति प्रदान कर हिंदुओं की मांग का समर्थन किया है।
भाटापारा में हिंदू संगठनों के साथ आया मुस्लिम समाज, थाने पहुंचकर पुलिस से की ये मांग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि अब विपक्षी दल पूरी तरह फ्यूज बल्ब हो चुके हैं। विपक्ष की स्थिति अब ऐसी हो गई है कि वे लगातार हार से बौखला गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कभी विपक्ष को जीत मिल जाती है, तो न वे चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हैं और न ईवीएम पर। लेकिन जैसे ही हार होती है, वे उन्हीं संस्थाओं पर उंगली उठाने लगते हैं। यह रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और जनता के विश्वास के साथ अन्याय भी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश की जनता अब सब समझती है और विपक्ष की इन विरोधाभासी बातों से उनका भरोसा पूरी तरह उठ चुका है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनाधार से जुड़कर काम करने की आवश्यकता होती है,

फ्यूज बल्ब हो चुकी है कांग्रेस..जनका का उठ चुका है भरोसा’, सीएम साय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजापुर नेत्रकांड के पीड़ितों से अंबेडकर अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाए। दीपक बैज ने कहा कि नकली दवाइयों और भ्रष्टाचार के कारण न केवल मरीजों की आंखों की रोशनी जा रही है, बल्कि कई जिंदगियां भी खतरे में हैं।दीपक बैज ने कहा कि बीजापुर में हुए नेत्रकांड में ऑपरेशन के बाद संक्रमण फैलने की वजह नकली दवाइयां और ड्रॉप्स हैं। उनका कहना है कि यह सीधे-सीधे सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा हैउन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अब पूरी तरह से असफल हो चुका है।

दीपक बैज ने कहा, बीजापुर नेत्रकांड के लिए भ्रष्टाचार जिम्मेदार
छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ योजना को लागू किया जाने की मांग को लेकर रायपुर में आज कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम खून से पत्र लिखा। पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना थी, लेकिन आज भाजपा सरकार में इस योजना को बंद कर दी गई है, लोग बहुत परेशान है। इस पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि जनता का खून चूस कर नौटंकी कर रहे।छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल को लेकर कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को खून से लिखी चिट्ठी भेजकर बिजली बिलों में राहत की मांग की है। इसके साथ ही कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के नाम चिट्ठी लिखकर बिजली बिल हाफ योजना फिर से लागू करने की मांग की। इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने फायर ब्रिगेड चौक पर इकठ्ठा होकर बिजली बिलों में राहत की आवाज उठाई।
इस कांग्रेस नेता ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र,

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पीजी कॉलेज डोम में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर देशभर के जनजातीय समुदाय को संबोधित किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पीएम नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से अपने उद्बोधन में जनजातीय समाज के समृद्ध इतिहास, शौर्य, संस्कृति, लोक कला और राष्ट्र निर्माण में उनकी अद्वितीय, अभूतपूर्व भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति में जनजातीय समाज का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।

कबीरधाम: बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन,

पेंड्रा मझगवां मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बस का इंतजार कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने अचानक रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि कार लगभग 10 फीट उछलकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में अंडी गांव निवासी छक्के लाल चौधरी (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज्योति गुप्ता और उसकी 9 वर्षीय बेटी गौरी गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक नशे में धुत था और वाहन में पुलिस सायरन भी लगा हुआ था। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बस का इंतजार कर रहे थे, तेज रफ्तार कार ने तीन को रौंदा

बालोद जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है, सांसद भोजराज नाग ने जिले के वनांचल क्षेत्र के ग्राम शिकारीटोला से आज धान खरीदी की शुरुआत की इस दौरान उन्होंने धान खरीदी के दौरान आने वाली दिक्कतों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि नींबू काँटकर मैने धान खरीदी की शुरुआत की है किसी तरह की कोई दिक्कतें नहीं आएगी, सांसद का यह्वयान सुनकर अधिकारी और मौजूद किसान ठहाके लगाने लगे सासंद ने कहा कि पूजा पाठ कर के नींबू काँटकर हमने शुरुआत की है यदि किसी तरह की कोई दिक्कतें आती है तो उसे ठीक किया जाएगा।कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने बताया कि आज धान खरीदी के पहले दिन 52 उपार्जन केंद्रों से 301 किसान अपना धान बेचेंगे सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है उन्होंने बताया कि बालोद जिले से इस बार 127 सहकारी समितियों के माध्यम से 143 उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी की जाएगी,

धान खरीदी की शुरुआत: सांसद बोले- नीबू काट दिया नहीं आएगी दिक्कत
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments