Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक भालू सड़क पार कर एक ग्रामीण के घर की बाड़ी में घुस गया। भालू को इमली के पेड़ पर चढ़ा देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह घटना सांकरा वन परिक्षेत्र के खम्हरिया गांव की है। ग्रामीण मुन्ना ध्रुव के घर के सदस्य जब बाड़ी में गए, तो उन्होंने इमली के पेड़ पर भालू को देखा। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर भालू को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई।

जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा-नगरी इलाके में इन दिनों वन्यप्राणी भोजन और पानी की तलाश में जंगल छोड़कर गांवों के आसपास दिखाई दे रहे हैं। इसी क्षेत्र में यह दूसरी घटना है। इससे पहले घटुला-बोराई मुख्य मार्ग पर घटुला के पास भी एक भालू सड़क किनारे पेड़ पर चढ़ा हुआ दिखाई दिया था।

धमतरी में बाड़ी के पेड़ पर दिखा भालू…

रायपुर पुलिस ने सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर का जुलूस निकाला। इस दौरान वीरेंद्र तोमर बेहोश हो गया। लंगड़ाते हुए चल रहा था। बनियान फटी हुई थी। क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती पुलिस ने 5 महीने बाद MP के ग्वालियर से पकड़ा है।रायपुर पुलिस ने सूदखोर वीरेंद्र तोमर को जिला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से पुलिस को एक दिन की रिमांड मिली है। सोमवार को फिर से तोमर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस कस्टडी में रात सूदखोर तोमर की रात बीतेगी।इससे पहले ACCU कार्यालय में वीरेंद्र तोमर से पूछताछ की गई। वीरेंद्र का भाई रोहित तोमर अभी भी फरार है। एक टीम रोहित तोमर की तलाश में जुटी है। दोनों भाइयों पर रायपुर के कई थानों में 16 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें चाकूबाजी, मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकी, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे मामले शामिल हैं।

सूदखोर वीरेंद्र कोर्ट में पेश…1 दिन की पुलिस रिमांड

राजनांदगांव: जिले में रविवार को शिवनाथ नदी से एक युवक की लाश मिली है. शिवनाथ नदी से एक कार बरामद हुई है. इसी कार से युवक का शव बरामद किया गया है. घटना की जानकारी लगते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया. पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि युवक 24 अगस्त 2025 से लापता था. युवक की गुमशुदगी की शिकायत थाने में की गई थी. करीब तीन महीने बाद युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.रविवार को एक युवक शिवनाथ नदी में नहाने गया था. इस दौरान युवक ने एक नर कंकाल को देखा. जिसकी सूचना गांव वालों को दी गई. उसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी. सोमनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शिवनाथ नदी में पुलिस ने गोताखोरों को उतारा. नदी में चेक किया तो नदी के अंदर पानी की गहराई में एक कार भी पुलिस को नजर आई.

अगस्त से लापता युवक की कार से मिली लाश, शिवनाथ नदी में था वाहन,

बिग बॉस 13′ में नजर आ चुके विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने सिंधी समाज को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के विवादित बयान पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। अमित बघेल की टिप्पणी को लेकर जमकर गालियां भी दी।हिंदुस्तानी भाऊ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों की एक देवी हैं, जिनकी बहुत मान्यता है। कुछ दिन पहले किसी ने उस देवी का अपमान किया और उनकी प्रतिमा तोड़ दी। इसके विरोध में लोगों और समाज ने आंदोलन किया।इस आंदोलन में वहां का एक नेता अमित बघेल भी शामिल हुआ था, लेकिन उसने सिंधी समाज के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं। उसने कहा कि सिंधी लोग पाकिस्तान से आए हैं और उन्हें वहीं भेज देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सिंधी समाज के भगवान के बारे में भी गलत बातें कहीं।

बिग-बॉस फेम ‘भाऊ’ अमित बघेल पर भड़के, गालियां दी..

राजधानी रायपुर में लोगों के घरों और गाड़ियों में आग लगाने वाले अज्ञात फायरमैन की पहली तस्वीर सामने आयी है। आग लगाकर भागते हुए स्थानीय CCTV में तस्वीरें कैद हुई हैं। बाइक पर आकर घरों के बाहर खड़ी बाइक, एक्टिवा, ई-रिक्शा समेत बंद पड़े घरों में आग लगाकर यह आरोपी रफूचक्कर हो जाता है।बीती रात संजय नगर इलाके में 02 एक्टिवा, 01 बाइक और 01 ई-रिक्शा समेत गोदाम के जैसे एक घर में आग लगाई थी। जिसके बाद आक्रोशित स्थानीय रहवासियों ने थाने का घेराव किया था। अज्ञात फायरमैन को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए टिकरापारा थाना का घेराव किया गया था।अज्ञात फायरमैन के द्वारा की जा रही आगजनी की वारदातों से इलाको में दहशत फैल गई है। स्थानीय नागरिक रातभर जागकर रात काटने को मजबूर हो गए हैं। अज्ञात फायरमैन के खिलाफ आगजनी की FIR दर्ज की गई है। इसकी तलाश में टिकरापारा थाना पुलिस जुटी है।

 रात के अंधेरे में लोगों के घरों और गाड़ियों में ऐसा काम करता है शख्स,

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मेला घूमकर दोस्त के साथ लौट रही 17 साल की नाबालिग से 3 युवकों ने गैंगरेप किया। नाबालिग दोस्त ने विरोध किया, तो उसकी लात-घूंसे से पिटाई कर दी। आरोपी लड़की को खींचकर पाकुट डैम के पास ले गए और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।लड़की किसी तरह अपने दोस्त के साथ घर पहुंची। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए तोलगे गांव निवासी आरोपी रमेश भोई, गुरुचरण प्रजा, संजय सिदार और विकास सिदार को गिरफ्तार कर लिया है। विकास सिदार सहयोगी है। सभी की उम्र 19 से 22 साल के बीच है।

दोस्त के साथ मेला घूमकर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 50 लाख की चोरी के आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 6 नवंबर को पुलिस ने 8 आरोपियों को हिरासत में लिया था। इनमें से एक आरोपी की जान गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम उमेश सिंह (19) है, जो बैलकोटा का रहने वाला था। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने कहा कि आरोपी पहले से बीमार था। बीमारी की वजह से आरोपी की जान गई है।दरअसल, 30-31 अक्टूबर 2025 की रात धनंजय ज्वेलर्स से 3.50 लाख रुपए कैश समेत 50 लाख के सोने-चांदी के ज्वेलरी की चोरी हुई थी। चोर पिकअप लेकर आए थे। चोरों ने दुकान का शटर उठाकर चोरी की थी। वारदात के बाद धनंजय ज्वेलर्स के मालिक ने शिकायत दर्ज कराई थी।

50 लाख की चोरी…आरोपी की पुलिस-कस्टडी में मौत

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले में देवभोग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।अवैध हीरे को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे दो युवकों को देवभोग पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने मौके से 22 नग हीरे के साथ एक मोबाइल फोन और बाइक भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ खनिज अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जानकारी के अनुसार दो युवक आईटीआई कॉलेज के सामने अवैध हीरे को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। तभी देवभोग पुलिस को मुखबिर ने इसकी सुचना दी। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध हालत में अवैध रूप से रखे हीरो के साथ उन्हें गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से 22 नग हीरा बरामद हुआ, जब्त सामान की कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन और बाइक भी जब्त की गई है। पू

कॉलेज के सामने ऐसा काम कर रहे थे ये लोग,.द० लोग सलाखों के पीछे पहुंचे

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद में कक्षा 6 के छात्र पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुराने रंजिश के चलते छात्र पर हमला किया गया था। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1), 3(5) BNS 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।दरअसल कल एक नाबालिग छात्र पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई थी। घायल छात्र सरस्वती शिशु मंदिर हसौद में कक्षा 6 का छात्र है। वह रोज़ की तरह स्कूल गया था और स्कूल से छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान नकटा पार तालाब के पास गांव के ही गोकुल साहू और बादल सागर ने उसे रोककर अचानक चाकू से उसके गले और दोनों हाथ की उंगलियों पर वार किया और मौके से फरार हो गए।

स्कूल लौटते छात्र पर चाकू से हमला, बदमाशों ने इस वजह दिया वारदात को अंजाम,
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments