Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

तिल्दा नेवरा में एक ऐसी दरिंदगी की गई जहां एक जिंदगी खामोश हो गई। तिल्दा से लगे ग्राम कोटा में एक ऐसी भयावह घटना सामने आई है जहां 14 साल के लड़के के साथ आरोपी ने पहले अनाचार किया फिर उसकी हत्या कर दी। लड़के का शव 12 दिन बाद गाव के तालाब के पास झाड़ियो में पाया गया ‌. लाश पूरी तरह से सड़ककर गल चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,इसमें एक आरोपी नाबालिग है.वही मुख्य आरोपी 26 साल का विजय धीरज शादीशुदा दो बच्चों के पिता है. इस घटना के बाद आरोपियों के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश है.

तिल्दा नेवरा में 14 साल के लड़के से पहले.. अनाचार !..फिर मर्डर..?

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ शराब के नशे में धुत भतीजे ने रिश्ते में लगने वाली अपनी चाची के साथ ही बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। मामले में महिला की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस  ने बताया कि क्षेत्र में इस समय कर्मा त्योहार मनाया जा रहा है और ग्रामीण इलाकों में लोग इसी में व्यस्त हैं। आरोपी भतीजा अपनी चाची के घर आया था और वह पहले से ही नशे में धुत था। त्योहार होने के कारण उसकी चाची ने उसे हड़िया शराब पीने को दी। शराब पीने के बाद युवक वहीं घर में सो गया। रात लगभग 12 बजे आरोपी ने चाची के साथ बलात्कार किया..

भतीजे ने अपनी चाची के साथ किया दुष्कर्म, बगल में सो रहा था पति

सिंधु काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई और सिंधु डॉक्टर फोरम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ जांच कराया। मुख्य अतिथि संत युधिष्ठिर लाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सिंधी काउंसिल ने ऐतिहासिक कार्य स्वास्थ क्षेत्र करके सभी के सामने एक मिसाल पेश की है । रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि अच्छी स्वास्थ व्यवस्था वो भी निशुल्क मिले, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। शिविर मेंरायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू,महापौर मीनल चौबे ,बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर,नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर,बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी ने सिंधी काउंसिल की टीम के द्वारा जनकल्याण कार्य संपन्न कराए जाने की प्रशंसा की ।

रायपुर में सिंधी काउंसिल का फ्री मेडिकल कैंप

फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद की बहन को उसके ससुर और देवरों के द्वारा बेरहमी से पीटते जाने का मामला सामने आया है । महिला ने ससुर व दो देवरों पर नहाते समय वीडियो बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला को गली में पीटने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन ने रविवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह रविवार की दोपहर 1 बजे कमरे में नहा रही थी। उनका आरोप है कि ससुर लक्ष्मण सिंह और दो देवर राजेश और ग्रीष नहाते समय ऊपर जाल से उसका वीडियो बना रहे थे। महिला ने देखने के बाद विरोध किया तो वे गाली-गलौज मारपीट करने लगे।

भाजपा सांसद की बहन की पिटाई

रविवार को छत्तीसगढ़ के बालोद और बिलासपुर जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। बालोद जिले में रविवार को ईसाई समाज के प्रार्थना सभा के दौरान जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने इस मामले में पास्टर समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिलासपुर जिले में एक पत्नी थाने पहुंची और अपने पति पर जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया।बिलासपुर जिले में  सिविल लाइन के भारतीय नगर में रहने वाली एक महिला अपने बच्चे के थाने पहुंची और अपनी पति के खिलाफ सनसनी खेज आरोप लगाया। पत्नी ने अपने पति पर जबरन ईसाई धर्म की प्रार्थना करने दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

बेटे को लेकर पति के खिलाफ थाने पहुंची पत्नी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तुम्हारी नौकरी मंत्रालय में लगवा दूंगा कहकर 12 लोगों से 70 लाख की ठगी की। बाप-बेटों ने मिलकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पिता दुर्ग के वेटरनरी कॉलेज में कर्मचारी था। रिटायर होने के बाद ठगी का धंधा शुरू किया। मामला अंजोरा थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार, धोखाधड़ी करने वाले के पिता का नाम भेषराम देशमुख (62) और बेटे का नाम रविकांत (32) है। आरोपी भेषराम ने अपने बेटे को मंत्रालय में अधिकारी बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाया था।धोखाधड़ी से कमाए पैसों से उसने कुथरेल में 12लाख का प्लॉट भी खरीदा है।

ढाई लाख में चपरासी 4 लाख में बाबू की पोस्ट बेची

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में पति ने अपनी पत्नी को चाकू से काटकर मार डाला। वारदात के बाद उसने अपने हाथ की नस भी काट ली बताया जा रहा है कि पति ने अफेयर के शक में हत्या की है .मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल पति-पत्नी शारदा मंगलम के पीछे किराए के मकान में रहते थे जगदीश अपनी पत्नी गायत्री के चरित्र पर शक करता था जिसके कारण दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था. वारदात के कुछ समय पहले दोनों के बीच अफेयर को लेकर विवाद हो गया इस दौरान पति ने गुस्से में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया. मृतका गायत्री देवांगन के शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान है। घर में खून ही खून बिखरा था पत्नी ने मरने से पहले कहा था कि मुझे मेरे पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से मारा है।

अफेयर के शक में पत्नी को चाकू से काट डाला

रायपुर में शनिवार से गणेश विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। महादेव घाट में विसर्जन कुंड में रविवार दोपहर तक 4900 से अधिक छोटी-बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन हो किया गया। रायपुर नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक 3770 छोटी और 1133 बड़ी गणेश मूर्तियों का श्रद्धा पूर्वक विसर्जन किया गया।रायपुर के हर गली मोहल्लों में भक्त धूम धाम से बप्पा को विदाई दे रहे हैं। पूजा-अर्चना और आरती कर गणपति बप्पा से अगले वर्ष जल्दी आने के जयकारे लगाए जा रहे हैं।विसर्जन कुंड में अधिकारियों के अलावा 10 पंडित, 5 क्रेन, 80 गोताखोर और नावों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बता दें रायपुर शहर में हर साल 10 हजार से अधिक छोटी बड़ी प्रतिमाएं विसर्जित की जाती हैं।

महादेव घाट विसर्जन कुंड में 4900 प्रतिमाएं विसर्जित

छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा थाना के टीआई रमाकांत तिवारी  ने गुंडे बदमाशों को चेतावनी…दी है वे .सुधर जाए या, फिर सलाखों के पीछे जाने के लिए तैयार रहे।तिल्दा नेवरा पुलिस ने गुंडो और अवैध कार्य करने वालले बदमाशो के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है । पिछले 15 दिनों से पुलिस लगातार गुंडे और बदमाशों को पकड़कर जेल भेज रही है। रविवार को पुलिस ने दो फरार चाकूबाजो को गिरफ्तार किया है। दर असल ये दोनों आरोपी पिछले सवा महीने से चाकू बाजी की घटना को अंजाम देने के बाद से फरार थे। 24 जुलाई की रात सतीश यादव का बड़ा भाई मुकेश यादव और उनका दोस्त दिनेश अपने घर के सामने रात को बैठकर बातचीत कर रहे थे।10 दिनों में 15 लोगो पर पुलिस ने कार्रवाई की है ,

टी आई की  गुंडे बदमाशों को  चेतावनी…सुधर जाए या, फिर सलाखों के पीछे जाने के लिए तैयार रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments