रायपुर सहित पुरे छत्तीसगढ़ में सोमवार को दीपावली का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । लोगों ने अपने-अपने घर, प्रतिष्ठान में मां लक्ष्मी का पूजन कर दीप जलाए । इसके बाद आसमान आतिशबाजी की रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोरगया है। रायपुर,भिलाई,दुर्ग बिलासपुर तिल्दा राजनादगाव में देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही। सोशल मीडिया से लेकर गली मोहल्लों के नुक्कड़ पर लोग एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते नजर आए हैं। शहर में स्थानीय नेताओं, मंत्रियों ने भी अपने समर्थकों के साथ दीप उत्सव मनाया है। सोमवार की सुबह से शाम तक शहर के बाजारों में भी खासी रौनक नजर आई है। किसी के साथ कोई घटना न हो इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुश्तैद नजर आई ।
रायपुर बिलासपुर सहित पुरे छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनी दीपावली
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल शराब घोटाले में जेल में बंद है। जिसके चलते दीपावली पर वो अपने बेटे से नहीं मिल पाए। इसे लेकर भूपेश बघेल ने भावुक ट्वीट कर अपनी दुख जाहिर की है।उन्होंने लिखा है कि, दो दशक पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बाबूजी को जेल भेजा था। लेकिन दीपावली के दिन उनसे मिलने की छूट मिल गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कृपा से बेटा जेल में है। आज दीपावली है पर मुझे उससे मिलने की अनुमति नहीं है। बहरहाल, सबको दीपावली की शुभकामनाएं।
दीपावली पर बेटे से नहीं मिल सके भूपेश…तो हुए भावुक
रायपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के अमलीडीह चौक पर चाकूबाजी की वारदात में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार पीयूष जॉन नामक युवक अपने परिवार के साथ दिवाली मिलन कार्यक्रम से लौट रहा था। तभी अमलीडीह चौक के पास उनकी कार को रोका गया और किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू कमर में मारा गया जिससे पीयूष बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीयूष की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
दिवाली की रात रायपुर में खौफनाक वारदात!
हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता गोवर्धन असरानी का दिवाली की शाम लगभग 4 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. यह जानकारी उनके भतीजे अशोक असरानी ने दी. एक वक्त था.जब वो कॉमेडी रोल का दूसरा नाम बन गए थे. असरानी का कॉमेडी रोल में अमूल्य योगदान रहा है. वो मूल रूप से जयपुर के रहने वाले थे. असरानी सेंट जेवियर्स स्कूल.जयपुर से पढ़े थे.उन्होंने अंतिम साँस लेने के 1 घंटे पहले करीब 3 बजे के आस-पास असरानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से दिवाली की शुभकानाएं दी गईं थीं.
अब नहीं रहे हंसी के बादशाह गोवर्धन असरानी!
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली सूअर के लिए बिछाये करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक हाथी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई,मामला तमनार रेंज का है। मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के तमनार वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम केराखोल गांव में सोमवार दोपहर एक हाथी की मौत होने की खबर मिली उसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाये गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से यह घटना हुई है। गांव के ग्रामीणों ने बताया की हाथी की उम्र करीब 7 साल के आसपास है
रायगढ़ में करंट लगने से हाथी की मौत,
दीपावली की रात कोंडागांव के जय स्तंभ चौक के पास स्थित आराध्यम कपड़ा शोरूम में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान शोरूम में व्यापार संचालित हो रहा था, जिससे ग्राहक और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। कोंडागांव के प्रभारी तहसीलदार अंकुर रात्रे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि शोरूम की छत पर रखे कागज के खाली गट्टों पर किसी फटाके की चिंगारी गिरने से आग लगी होगी।आग लगने के बाद धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत सूचना दी, जिसके बाद दमकल दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
दिवाली की रात कपड़े के शोरूम में लगी आग,
रायपुर राजधानी के ईदगाहभाठा इलाके में देर रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बच्चों की आपसी लड़ाई के बाद दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई जो देखते ही देखते चाकूबाजी में तब्दील हो गई। इस घटना में 5 लोग घायल हो गए हैं।घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी असगर और जुनैद ने चाकू से हमला कर दिया। मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए असगर और जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 3 से 4 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
रायपुर में बच्चों की लड़ाई बना खूनी संघर्ष! चाकूबाजी में 5 घायल,
राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।। बताया जा रहा है कि आरोपी ने आपसी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला किया है। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को रायपुर रेफर कर दिया। इधर पुलिस ने आरोपी आकाश मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
रायपुर से लगे अभनपुर में चाकूबाजी, आरोपी ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला,
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला का उसके बहनोई ने बाथरूम में मोबाइल लगाकर अश्लील वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय महिला का पति दुबई था। उसने दुबई से लौटने के बाद आरोपी पर केस दर्ज कराया है। जानकारी अनुसार महिला का पति आठ माह पहले दुबई काम करने गया था। घर में उसकी पत्नी और अन्य परिजननो के साथ रह रही थी । इस दौरान उसकी मौजूदगी में उसका बहनोई उसके घर आता-जाता था। एक दिन बाथरूम में मोबाइल लगा दिया। उसकी पत्नी नहाने गई तो उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इस वीडियो के जरिए उसकी पत्नी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट पर दुष्कर्म और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।

