कोंडागांव के मारागांव ब्लॉक स्थित प्लाटपारा शाला प्रांगण में शुक्रवार को शिक्षिका कुंती देशमुख को विदाई दी गई। प्राथमिक/उच्च प्राथमिक शाला प्लाटपारा में लगभग दो दशक तक सेवा देने के बाद पदोन्नति के बाद उनका तबादला डौंडी हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ है। ग्रामीणों, सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने मांदर की थाप, आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ उन्हें विदाई दी।कुंती देशमुख का स्वागत बस्तर की पारंपरिक मांदरी नृत्य के साथ ग्राम के मुख्य मार्ग से शाला परिसर तक किया गया। बच्चों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी बदौलत गांव के कई बच्चों ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति की है। पूर्व छात्रों ने भी मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए।
मांदर की थाप पर शिक्षिका को दी गई विदाई
जिले में दोस्ती के बहाने एक एक नाबालिग किशोरी के आबरू लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया गया है कि, नाबालिक से एक युवक ने इंस्टाग्राम पर पहले दोस्ती की, फिर अपने एक मित्र के सुने मकान में बुलाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। यही नहीं उसका अश्लील फोटो व वीडियो लेकर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर दैहिक शोषण करता रहा।ब्लैकमेल से परेशान पीड़िता ने जब युवक की बात न मानी तो उसके वीडियो को इंस्टाग्राम पर फेंक आईडी बनाकर वायरल कर दिया। मामले में 15 अक्टूबर को पीड़िता अपने परिजनों के साथ सिटी कोतवाली में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नाबालिग से दोस्त के घर में पूरी करता था अपनी हवस
रायपुर के टाटीबंध में शुक्रवार शाम को एक काली थार के भीतर से 2-3 दिन पुरानी सड़ी-गली अर्धनग्न लाश मिली है। बताया जा रहा है कि रालास महिंद्रा शोरूम के सामने सर्विस रोड पर थार खड़ी थी। राहगीर को बदबू आने पर उसने थार के अंदर झांककर देखा तो लाश पड़ी थी। राहगीर ने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।दरअसल, करीब 15 दिन पहले थार वाहन क्रमांक CG 04 PX 6888 का भिलाई-3 के पास एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद गाड़ी को खींचकर रालास महिंद्रा शोरूम टाटीबंध के सामने छोड़ दिया गया था। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाली जा रही है।
रायपुर में थार में मिली युवक की अर्धनग्न लाश
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के दल ने राज्य के सक्ती और कोरिया जिले में कार्रवाई कर रिश्वत लेने के आरोप में पुलिस कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीबी के दल ने सक्ती जिले में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) को तथा कोरिया जिले में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक और उसके सहयोगी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।उन्होंने बताया कि सक्ती जिले के डभरा गांव निवासी उमेश कुमार चंद्रा ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत की थी कि वह ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कार्यालय डभरा में क्लर्क के पद पर पदस्थ है। उसकी यात्रा भत्ता बिल राशि के भुगतान के एवज में डभरा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) राजेंद्र कुमार पटेल ने 32,500 रुपए रिश्वत की मांग की थी
छत्तीसगढ़ में रिश्वत लेते पुलिस कर्मचारी समेत तीन लोग गिरफ्तार
तिल्दा नेवरा के बैकुंठ सीमेंट वर्क्स अल्ट्राटेक आदित्य बिड़ला ग्रुप में श्रमिकों की हड़ताल ग्यारहवें दिन जारी रही के संयुक्त ट्रेड यूनियन बैकुंठ के द्वारा बैकुंठ सीमेंट प्रबंधक के तानाशाही रवैया के विरोध में 12 किलो मीटर पैदल श्रमिक अधिकार रैली निकली गई . रैली में मजुदुरो के साथ उनके घर की महिलाए बच्चे भी शामिल हुए, रेली के दौरान नारेबाजी करते मजुदुरो ने मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के नाम पर एसडीएम तिल्दा-नेवरा को ज्ञापन सौंपा.संयुक्त ट्रेड यूनियन के महासचिव कमलेश वर्मा ने बताया कि रेली में सभी उनियं नेता शामिल हुए ,साथ हि कांग्रेसी नेता शैलेश नितिन के साथ अन्य नेता ,जिला पंचयत सदस्य ,जनपद सदस्य सरपंचो ने भी समर्थन किया..
बैकुंठ सीमेंट प्रबंधक के विरोध में मजदूरो ने 12 किलो मीटर पैदल रैली निकाली
मनेंद्रगढ़ शहर की सड़कों पर एक बाइक पर पांच युवक सवार होकर लापरवाही से वाहन चलाते नजर आए। जो कि शहर के दीनदयाल चौक से झगराखांड रोड की ओर जा रहे थे। बाइक सवार युवकों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो देखा जा सकता है कि बाइक पर कुल पांच लोग सवार हैं। इनमें से केवल सबसे पीछे बैठे युवक ने ही हेलमेट पहना हुआ था। बाइक की नंबर प्लेट की सीरीज़ से यह पता चला है कि वाहन पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले से रजिस्टर्ड है।इस वीडियो में युवक यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों ने युवकों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई गई है।
मनेंद्रगढ़ में एक बाइक पर 5 युवक सवार…VIDEO
ग्वालियर: ग्वालियर में भाभी ने अपने देवर को हनीट्रैप के केस में फंसने की साजिश रच डाली। देवर को भाभी ने अपनी महिला दोस्त से दोस्ती करने के बहाने बुलाया। फिर दोनों को एक कमरे में भेज दिया। जहां महिला दोस्त ने उसके साथ कपड़े उतारकर संबंध बनाने लगी। तभी भाभी अपने तीन अन्य युवकों के साथ उस कमरे में आ धमकी और उनके अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। फिर उसके साथ मारपीट कर 8 हजार रुपए छुड़ा लिए और 10 लाख की डिमांड कर डाली। रुपयो की व्यवस्था करने के लिए युवक को छोड़ दिया। घटना का शिकार पीड़ित युवक सीधे थाने जा पहुंचा और अपने साथ हुई घटना की शिकायत की। वहीं पुलिस ने दो महिला और तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर पांचों को गिरफ्तार कर लिया है।
भाभी ने ही देवर को बनाया हनीट्रैप का शिकार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक चलती थार कार में अचानक आग लग गई। थार में सवार दो लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। थार बीच सड़क पर जलती रही, जिससे शहर का यातायात एक घंटे तक ठप रहा। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अग्रसेन चौक की है।जानकारी के मुताबिक, थार सवार का नाम अभय लहरे है, जो प्रॉपर्टी डीलर हैं। थार में अभय लहरे के साथ उनका दोस्त भी था। फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन गाड़ी जलकर राख हो गई है। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात कही जा रही है। प्रॉपर्टी डीलर अभय लहरे अपने दोस्त के साथ अपने रिश्तेदारों के यहां दिवाली की मिठाई बांटने गए थे। वह मिठाई बांटकर लौट रहे थे। गाड़ी अग्रसेन चौक की ओर से गुजर रही थी, तभी थार के बोनट से पहले धुआं निकलने लगा।
बिलासपुर में चलती थार में आग लगने का VIDEO
राज्य सरकार ने सुश्री मोना सेन को फिल्म विकास निगम का अध्यक्ष नामांकित किया है। संस्कृति विभाग के अवर सचिव रुचि शर्मा के हस्ताक्षर से उक्त आदेश आज देर शाम जारी हुआ। बता दें कि इससे पहले निगम मंडल आयोग की नियुक्ति हुई थी तब मोना सेन को केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था। उसी के अधीनस्थ उपाध्यक्ष बनाये गए गौरीशंकर श्रीवास ने तब पदभार ग्रहण करने से इंकार कर दिया था। इससे सियासी गलियारे में चर्चा है कि अब श्रीवास को पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
मोना सेन छ.ग.फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 2 पुलिसकर्मी वर्दी में शराब के नशे में झूमते नजर आए। एक कॉन्स्टेबल बोरियों के ऊपर बेसुध पड़ा हुआ दिखा, जबकि दूसरा फर्श पर पड़ा हुआ मिला। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों कॉन्स्टेबल को एसपी भोजराम पटेल ने सस्पेंड कर दिया है जानकारी के मुताबिक दोनों कॉन्स्टेबल मनोज कुमार सिंह और राजेश कुमार ध्रुव चिल्फी थाने में पदस्थ थे।दोनों कॉन्स्टेबल वर्दी में लोरमी शराब दुकान के एक कमरे में पड़े हुए मिले।कॉन्स्टेबल मनोज कुमार सिंह और राजेश कुमार ध्रुवको लोरमी शराब दुकान पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने इतनी शराब पी कि होश में नहीं रहे।
वर्दी में शराब पीकर जमीन पर लेटा पुलिसकर्मी
रायपुर में बीड़ी मांगने के विवाद में एक युवक का सिर फूट गया है। आरोपियों ने युवक पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया है। यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के मुताबिक, भलवा जगत ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिसमें बताया कि अमन नगर मोहल्ले में एक पेड़ के नीचे सो रहा था। कभी दिलीप दीप और खेमानी दीप वहां पर आए। उन्होंने बीड़ी पीने के लिए मांगा। भलवा ने बीड़ी नहीं है कहा तो वह गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए कांच की बोतल को सिर पर फोड़ दिया।

