Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड के कांटागांव स्थित आदिवासी कन्या आश्रम में शनिवार को एक 11 वर्षीय छात्रा चंपा नेताम  ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका आश्रम में कक्षा पहली से निवासरत थी और वर्तमान में कक्षा पांचवीं की छात्रा थी।शनिवारको  आश्रम की छात्रा लालिमा सोरी जब कमरे  में गई तो चंपा नेताम को अपने स्कूल यूनिफार्म की टाई से खिड़की में लटका हुआ देखा। लालिमा ने बिना किसी शिक्षक या अधीक्षिका को सूचना दिए कैची से टाई काटकर चंपा को नीचे उतारा। इसके बाद शिक्षकों को जानकारी दी गई और तत्काल बच्ची को माकड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छत्तीसगढ़ के इस आदिवासी हॉस्टल में 5वीं की छात्रा ने की आत्महत्या,

सोशल मीडिया पर लड़कियों के दोस्ती करना कई लोग पसंद करते हैं। मगर ये शौक आपको बहुत बड़ी मुश्किल में डाल सकता है। रायपुर की पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से ऐसे 11 बदमाशों को पकड़ा है, जो लड़कियों के फेक आईडी बनाकर लोगों को ठग रहे थे। इनके दो चार नहीं 50 लाख फॉलोअर थे। सोशल मीडिया सुंदरियों के पीछे ठगी वाले शातिर रेंज सायबर थाने की टीम ने एक दो नहीं, बल्कि 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। शादी की चाहत लिए भटकने वालों को ये अपने जाल में फंसाते थे। तरीका इतना शातिर कि फंसने वाला अपने रुपए तो गंवाता ही था। बेचारों का दिल भी टूट जाया करता था, क्योंकि ये बदमाश सोशल मीडिया पर लड़की बनकर प्यार के झांसे में लड़कों को लिया करते 

सावधान! सोशल मीडिया पर लड़की बनकर लड़के कर रहे थे बात,

हरियाणा के रोहतक में तैनात 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या ने पूरे सूबे में हलचल मचा दी है. 52 वर्षीय पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को अपने घर में खुद को गोली मार ली. उनकी मौत के बाद सियासी तूफान खड़ा हो गया है. उनके सुसाइड नोट में हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर, रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारनिया सहित आठ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर जाति आधारित भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं. सरकार नेरोहतक  के एसपी नरेंद्र बिजारनिया को पद से हटा दिया है . मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बयान दिया कि जांच निष्पक्ष होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.  1

इंसाफ मिलने तक नहीं होगा अंतिम संस्कार.

राजधानी रायपुर में पुलिस ने शनिवार को 2 युवक को रिवाल्वर और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिवाल्वर और जिंदा कारतूस जब्त कर लिया है और दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।दरअसल, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास एक मकान में एक व्यक्ति अपने पास रिवाल्वर रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने अमानत अली नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

रायपुर में रिवाल्वर-जिंदा कारतूस के साथ 2 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ कोल स्कैम केस में रायपुर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने EOW को नोटिस जारी है। EOW ने मजिस्ट्रेट के सामने आरोपी निखिल चंद्राकर का बयान दर्ज कराने के बजाय पहले से तैयार टाइप्ड बयान कोर्ट में पेश कर दिया। इस पर कोर्ट ने EOW-ACB के निदेशक अमरेश मिश्रा से जवाब मांगा है।रायपुर की स्पेशल कोर्ट में कोल स्कैम के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी की जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान कोर्ट में पहले से टाइप्ड बयान वाले दस्तावेज पेश किए गए। सूर्यकांत तिवारी के वकीलों ने इसका विरोध किया। हाईकोर्ट में भी EOW-ACB की शिकायत की गई है।

कोल स्कैम…EOW डायरेक्टर, ASP-DSP को कोर्ट से नोटिस

सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच ने दीपावली के एक सप्ताह पहले ही दीवाली उत्सव का आयोजन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के घुटरा हाईस्कूल में किए गए इस आयोजन का नेक उद्देश्य था। दरअसल, इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के स्कूली बच्चों के बीच खुशियाँ बाँटना और उन्हें त्यौहार की उमंग से भर देना था।इस अवसर पर आसपास के दस गाँव के लगभग तीन सौ स्कूली बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया । बच्चों के मनोरंजन के लिए जादू का शो रखा गया था। जिसे देखकर बच्चे मंत्रमुग्ध हो उठे। वहीं जादू शो के बाद सभी बच्चों को भोजन कराया गया। भोजन के बाद संस्था के द्वारा बच्चों को मिठाई, चॉकलेट और पटाखे वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं ग्रामवासियों ने भी उपस्थित होकर इस अनूठी पहल की सराहना की।

 एक सप्ताह पहले ही मनाया गया दीपावली उत्सव,

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सचिव राजेंद्र दास ने अपनी पत्नी का बर्थडे सड़क पर सेलीब्रेट किया। सड़क पर लग्जरी कार की बोनट पर केक काटा, फिर जमकर आतिशबाजी भी की गई। आतिशबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है।भाजपा नेता राजेंद्र दास की पत्नी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो दो दिन पुराना  बताया जा रहा है। कांग्रेस ने सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही पूछा है कि क्या हाईकोर्ट का नियम सिर्फ आम जनता के लिए है, भाजपा नेताओं और उनके सहायकों पर नियम लागू नहीं होता क्या ?

मंत्री के निज-सचिव की पत्नी का सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन

वाराणसी में एक ऐसा अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर पुलिसकर्मी तक हक्के-बक्के रह गए. गोलघर साड़ी मंडी इलाके में एक नागा साधु के तांडव के आगे पुलिस बेबस हो गई. मामला उस समय बेकाबू हो गया जब दारोगा को साधु की जिद के आगे अपनी बुलेट छोड़कर मौके से भागना पड़ा. पूरा मामला वाराणसी कोतवाली थाना क्षेत्र के कालभैरव चौकी अंतर्गत का है ,दरअसल गोलघर साड़ी मंडी में एक नागा साधु सड़क किनारे सोया हुआ था. राहगीरों ने जब काफी देर तक उसे नहीं उठते देखा, तो किसी अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची. उन्होंने नागा साधु को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा. जब लोगों ने पानी डालकर जगाने की कोशिश की, तो साधु अचानक भड़क गया.

नागा साधु के तांडव से पस्त हुई पुलिस,बुलेट छोड़ भागा दारोगा

दुर्ग जिले के गनियारी गांव में हुए डबल मर्डर का खुलासा आखिरकार डेढ़ साल बाद पुलिस के द्वारा कर दिया गया है। हत्या की वजह प्रेम संबंध था। आरोपी चुमेन्द्र उर्फ लल्ला निषाद का गांव की ही नाबालिग मृतका के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच चुमेन्द्र की सगाई हो चुकी थी। लेकिन नाबालिग लड़की, चूमेंद्र की शादी के खिलाफ थी। क्योंकि उसने आरोपी को बताया था कि वह तीन महीने से गर्भवती है।इसी कारण चुमेन्द्र ने  योजनाबद्ध तरीके से 6 मार्च 2024 की रात अपने सहयोगी पंकज निषाद एवं एक अन्य फरार आरोपी के साथ लड़की के घर में प्रवेश किया और धारदार हथियार से उसकी हत्या करने लगा।इसी बीच उसकी बुजुर्ग दादी ने घटना करते हुये सभी आरोपियों को देख लिया। और जब वह विरोध करने लगी तब आरोपियों ने उसकी भी हत्या कर दी और मौके से पूरे सबूत को नष्ट कर फरार हो गए।

दुर्ग में डबल मर्डर का खुलासा: नाबालिग पोती संग ऐसा काम कर रहे थे युवक,

मुरैना से एक बार फिर दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जहाँ छेड़छाड़ का विरोध करने वाली एक महिला पर आरोपियों ने बेरहमी से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी अपनी पत्नी के साथ मिलकर महिला को घर से खींचकर बाहर निकाला और लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो महिला के छोटे बेटे ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना मुरैना जिले के सुमावली थाना क्षेत्र के दुलहनी गांव की है। जहां एक महिला के साथ पहले तो आरोपी ने छेड़छाड़ की और जब महिला ने पुलिस से शिकायत की, तो इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ किया ऐसा काम,
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments