छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका खारिज हो गई है। बुधवार को रायपुर ACB-EOW स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई।इससे पहले सोमवार को चैतन्य बघेल को ACB-EOW की विशेष अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट ने चैतन्य को 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। सुप्रीम कोर्ट से 90 दिनों में जांच पूरी करने के आदेश के बाद EOW ने 14 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर लेकर पूछताछ की। चैतन्य बघेल 18 जुलाई 2025 से जेल में हैं।
शराब-घोटाला…चैतन्य की जमानत याचिका खारिज
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे-53 पर मवेशियों को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां और बेटा-बेटी शामिल हैं। वहीं पिता और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को रायपुर रेफर किया गया है।यह घटना बुधवार की दरमियानी रात पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम जामपाली के पास हुई। परिवार महाराष्ट्र के चंद्रपुर से झारखंड के धनबाद लौट रहा था।रात करीब 2 बजे महाराष्ट्र के चंद्रपुर से धनबाद (झारखंड) जा रही स्विफ्ट कार मवेशियों को बचाने की कोशिश में बेकाबू हो गई। कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए।
महासमुंद में पलटी कार…परिवार के 3 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के धान उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “हमारी सरकार में हम सबका धान खरीदते हैं”। बता दें कि इस बार प्रदेश में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की संभावना जताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर बड़ी घोषणा, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी,
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न के मामले में आदिवासी युवतियों ने राज्यपाल को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। युवतियों ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की तीन सदस्य दीपिका शोरी, लक्ष्मी वर्मा और सरला कोसरीया के खिलाफ शिकायत की है। उनका आरोप है कि उन्हें सुनवाई के दौरान डराया-धमकाया गया।उनका आरोप है कि सुनवाई के दौरान उनसे धार्मिक सवाल पूछे गए। युवतियों ने बताया कि, हमसे पूछा गया कि क्या आप ईसाई धर्म मानती हो और मंदिर जाती हो? जब हमने हां कहा, तो कहा गया कि मस्जिद क्यों नहीं जाती। यह भी आरोप है कि उन्हें बार-बार झूठा साबित करने की कोशिश की गई और धमकी दी गई कि दूसरे कमरे में जाकर पूछूंगी तो सब सच बोल दोगे।
युवतियां बोलीं-महिला आयोग ने हमें डराया-धमकाया
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चलती स्कूटी पर कपल के रोमांस का वीडियो सामने आया है। गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड के गोद पर बैठकर घूमती दिख रही। कुछ जगहों पर KISS करते भी नजर आ रहे हैं। रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।वहीं, दंतेवाड़ा जिले में कुछ लोगों ने इनोवा कार पर चढ़कर,कार खींचते हुए, फाटक पर लटककर एक रील बनाई है। हीरोगिरी दिखाते ये जब रील वायरल हुई है। ट्रैफिक पुलिस युवकों के घरों तक पहुंच गई। कार को जब्त कर करीब 3 हजार 100 रुपए का चालान काटा है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
चलती स्कूटी पर कपल का KISS करने का VIDEO
ग्वालियर में एक महिला सोसल मीडिया के प्रेमी के धोखे का शिकार हुई है और अपने 9 साल के बेटे के साथ पाकिस्तान सीमा के पास कहानुमान गांव तक पहुंच गई। तीन महीने बाद पुलिस ने सोशल मीडिया को जरिया बनाया और एक ’हमदर्द दोस्त’ बनकर उसे ढूंढ निकाला। वही महिला को सकुशल परिजनों को सौंप दिया है। दरअसल बहोड़ापुर थाना पुलिस ने बताया कि एक महिला मूलतः अमृतसर पंजाब की रहने वाली है और उसकी ससुराल ग्वालियर डबरा के पिछोर में है।सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती एक अनजान युवक से हुई जिसने खुद को अमृतसर का बताकर उससे शादी के वादे किए। झांसे में आकर महिला ने अपने पति को छोड़ने का फैसला कर लिया।
पति को छोड़ इंस्टा प्रेमी के झूठ में फंसी महिला,बेटे संग पहुंच गई पाकिस्तान बॉर्डर,
नक्सल फ्रंट पर छत्तीसगढ़ के सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. 70 लाख रुपये के 10 इनामी माओवादियों के साथ कुल 16 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. सभी नक्सलियों ने नारायणपुर एसपी रॉबिनसन गुड़िया के सामने हथियार डाले हैं.आत्मसमर्पित माओवादियों में पीएलजीए मिलिट्री कंपनी नंबर-1 के डिप्टी कमांडर, डीवीसीएम, एसीएम, पार्टी और जनताना सरकार सदस्य शामिल हैं. सभी ने हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की शपथ ली है.पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लगातार दबाव और अंदरूनी इलाकों में नवनिर्मित कैंपों के कारण नक्सलियों का मनोबल तेजी से कमजोर हो रहा है. नारायणपुर पुलिस की सक्रियता और जनजागरण अभियान के फलस्वरूप अब माओवादी खुद आत्मसमर्पण कर समाज की ओर लौट रहे हैं.
नारायणपुर में 16 नक्सलियों का सरेंडर,
धमतरी जिले में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर एक आदिवासी महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है,दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष को पद से हटा दिया है। वहीं इस घटना की चर्चा राजनीतिक गलियारे में जोरों से हो रही है। बताया जा रहा है नगरी ब्लॉक के बेलरगांव भाजपा मंडल का अध्यक्ष मनोहर दास मानिकपुरी है जिस पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि पानी मांगने के बहाने मंडल अध्यक्ष उसके घर में घुसा और छेड़छाड़ की वहीं शोर मचाने पर आरोपी अपने कार से फरार हो गया। महिला की रिपोर्ट पर बोराई थाना में आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।
ग्वालियर में महिलाओं के गहने उतरवाने वाले गैंग ने सिलसिलेवार दो वारदातें की हैं। गैंग ने जनकगंज में मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला से धौलपुर का रास्ता पूछकर उनसे 2.5 लाख रुपए कीमती गहने उतरवाए। उसके 24 घंटे बाद इन्हीं बदमाशों ने मुरार अस्पताल में पदस्थ नर्स को मछली मंडी के रास्ते में रोककर उनसे भी धौलपुर का रास्ता पूछा और उनका मंगलसूत्र तथा 4 हजार रुपए ठग लिए।पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं, दो नाबालिग और एक पुरुष शामिल हैं। यह गैंग आगरा का रहने वाला है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।
महिलाओं के गहने उतरवाने वाला गैंग का पर्दाफाश!
तिल्दा नेवरा के अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ में बोनस और अन्य मागो को लेकर श्रमिकों द्वारा मंगलवार से शुरू की हड़ताल दुसरे दिन भी जरी रही ।मजदूरों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हम हड़ताल पर बैठे रहेंगे। दूसरी तरफ प्रबंधन भी अपने जिद पर आना हुआ है। उनका कहना है कि निकाले गए ठेका मजदूरों को वापस नहीं लिया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है। श्रमिकों की हड़ताल के समर्थन में संयंत्र सुरक्षा गार्ड भी समर्थन में आ गए हैं। संयंत्र का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। मजदूरों की हड़ताल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ में श्रमिको की हड़ताल जारी,

