Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 16 साल के लड़के को हनीट्रैप में फंसाकर किडनैप कर लिया गया। इसके बाद किडनैपरों ने उसके पिता को वीडियो भेजकर 1 करोड़ की फिरौती मांगी। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड पीड़ित शख्स का सगा भांजा निकला। पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया है।युवती समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, आरोपियों ने नाबालिग को किडनैप करने के लिए युवती का इस्तेमाल किया। इंस्टाग्राम पर लड़की ने मैसेज करके नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाया, फिर उसे मिलने बुलाया और अपहरण कर लिया गया।करीब 45 मिनट बाद ठेकेदार के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उनके बेटे का अपहरण हो गया है और उसे छोड़ने के बदले 1 करोड़ रुपए देने होंगे, नहीं तो बेटे को जान से मार दिया जाएगा।इसके बाद फिर से कॉल आया, जिसमें खुद नाबालिग ने रोते हुए अपने पिता से उसे बचाने की गुहार लगाई।

बेटे को किडनैप कर मामा से 1 करोड़ फिरौती मांगी

महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार को सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ। कल्याण से मुर्बाड जा रही वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य दो लोग घायल हैं, जिन्हें उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में 8 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। वैन रोजाना की तरह पैसेंजर्स को लेकर कल्याण से मुरबाड जा रही थी। वैन में ड्राइवर समेत 12-13 लोग सवार थे। इसी दौरान रैता ब्रिज पर सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर से टक्कर हो गई। राहगीरों ने बताया कि दोनों गाड़ियां स्पीड में थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा, 11 की मौत

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में टेंट कारोबारी सुरेश चौहान की हत्या कर दी गई है। उनकी लाश हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे अर्धनग्न हालत में खेत में दफन मिली है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस लूट, अफेयर और जुआ-सट्टा एंगल से भी जांच कर रही है।कारोबारी सुरेश चौहान शनिवार (11 अप्रैल) से लापता थे। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। उसके बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी और शहर के करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मामला कोंडागांव थाना इलाके का है।पुलिस के अनुसार, सुरेश चौहान (53) पिता रामसूरत सिंह चौहान, शिरोमणि डेकोरेट टेंट के संचालक थे। वो शादीशुदा है, उनके दो बेटियां और एक बेटा है। सुरेश के लापता होने के बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी पुलिस को  जांच के दौरान कोंडागांव के नगर ग्राउंड में खून से सनी एक बाइक बरामद हुई। टैक्टिकल सबूत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस एक खेत तक पहुंची।जहा जमीन में दफन सुरेश चौहान का शव बरामद किया गया।

कारोबारी को मारकर गाड़ा, अर्धनग्न हालत में मिली लाश

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस टीम अवैध शराब बेचने के मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान घरवालों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी, महिला आरक्षक सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।इस दौरान हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन के शीशे तोड़ दिए। आरोपियों के परिजनों ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की और पुलिस की कार्रवाई में रुकावट डाली।पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि 3 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। यह मामला पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरी का है। पटेवा थाना में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। इस केस में फरार आरोपी विजय मारकंडेय और विनोद मारकंडेय को पकड़ने के लिए पुलिस टीम पचरी गांव पहुंची थी।

पुलिस पर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर से हमला, TI का सिर फूटा
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक नाबालिग लड़की को घुमाने के बहाने घर से बुलाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। इस वारदात में कुल 5 आरोपी शामिल हैं, जिनमें एक नाबालिग भी है। घटना भैरमगढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने  4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया है। पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है।पीड़िता को एक नाबालिग लड़के ने घुमाने के बहाने घर से बाहर बुलाया। लड़की ने भरोसा करते हुए उसके साथ जाने का फैसला किया, आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।इसके बाद आरोपी ने अपने 4 अन्य दोस्तों को भी मौके पर बुला लिया। फिर सभी ने मिलकर बारी-बारी से पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। यह पूरी घटना सुनियोजित और अमानवीय थी।
नाबालिग लड़की से 5 दोस्तों ने किया गैंगरेप

फतेहपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक जीजा ने अपनी चचेरी साली को लेकर भागने के दौरान कार से कुचलकर तीन लोगों की हत्या कर दी। यह पूरी घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा इलाके की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सांसी फ़ैल गई और इलाके में हड़कंप मच गया है।आरोपी दीपक सोनी एक सप्ताह अपनी नाबालिग चचेरी साली काजल (15 वर्ष) को भगा ले गया था। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। रविवार शाम को मामले को सुलझाने के लिए स्थानीय चौकी में पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे।हालांकि, काफी देर तक चली बातचीत के बावजूद कोई समझौता नहीं हो सका। पंचायत समाप्त होने के बाद दीपक साली को कार में बैठाकर वहां से निकलने लगा। इसी दौरान लड़की के परिजनों और अन्य लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका. इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसका पीछा करने लगे और कोरवां के पास कार को रोकने का प्रयास किया।

नाबालिग साली को लेकर भाग रहा था जीजा

IPL के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स को पहली हार मिली। राजीव गांधी स्टेडियम में टीम को सनराइजर्स हैदराबाद ने 57 रन से हरा दिया। SRH से टूर्नामेंट डेब्यू करने उतरे पेसर प्रफुल्ल हिंग और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट लिए। वहीं कप्तान ईशान किशन ने 91 रन की पारी खेली।सोमवार को SRH ने बॉलिंग चुनी। टीम ने 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए। ईशान ने 91 और हेनरिक क्लासन ने 40 रन बनाए। RR से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए। मेहमान टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर सिमट गई। डोनोवन फरेरा ने 69 और रवींद्र जडेजा ने 45 रन बनाकर सेंचुरी पार्टनरशिप की। SRH के लिए ईशान मलिंगा ने भी 2 विकेट लिए।हैदराबाद को RCB, PBKS और LSG से हार मिली थी। टीम ने KKR के बाद अब RR को हराया। वहीं राजस्थान ने RCB, MI, GT और CSK को हराया था, लेकिन उन्हें अब हार मिल गई। हालांकि, टीम अब भी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।

IPL- लगातार 4 जीत के बाद हारी राजस्थान

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई। धमतरी जिले के चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। वहीं जगदलपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि कार सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इसके अलावा जांजगीर-चांपा में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 7 मौतें:9 घायल
धमतरी में महिला कांग्रेस ने महिला-बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटी जा रही साड़ियों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और इन्हें घटिया बताया। महिला कांग्रेस सरगुजा ने भी  महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन कर मामले की जांच की मांग की। यह प्रदर्शन प्रदेश महिला कांग्रेस के आह्वान पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के तहत किया गया। सरगुजा महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में 1.94 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी खरीदी में करीब 9.7 करोड़ रुपये की अनियमितता हुई है। उनका कहना है कि खादी ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से की गई खरीदी में गुणवत्ता हीन साड़ियों की आपूर्ति की गई। आरोप है कि निर्धारित 5.5 से 6.3 मीटर लंबाई के स्थान पर करीब पांच मीटर की साड़ियां उपलब्ध कराई गईं। बाजार में कम कीमत की साड़ियों को अधिक मूल्य दर्शाकर आपूर्ति की गई।
छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला महिला-बाल विकास का फूंका पुतला

सरगुजा के मैनपाट में 14 हाथियों का दल कई दिनों से मौजूद है। ये हाथी रात के समय टाइगर प्वाइंट के आसपास की बस्तियों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे लोगों को अपने घरों की सुरक्षा के लिए रातभर जागना पड़ रहा है।कई बार हाथी सड़क पर भी आ जाते हैं। वन विभाग की टीम लगातार इन हाथियों पर नजर रख रही है।मैनपाट के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर प्वाइंट के पास मूसाखोल जंगल में कई दिनों से हाथियों का झुंड रुका है। बीती रात यह हाथियों का दल मूसाखोल बस्ती में घुस गया और फसलों को नुकसान पहुंचाया।ग्रामीण पूरी रात हाथियों को बस्ती से दूर रखने की कोशिश करते रहे। सुबह होते ही हाथियों का दल फिर से जंगल की ओर लौट गया।

मैनपाट में हाथियों का आतंक, रतजगा कर रहे ग्रामीण
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments