Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

रायपुर में एक बुजुर्ग आत्महत्या करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ये  टावर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय के ठीक सामने है। जब बुजुर्ग टावर पर चढ़ रहा था तो उनके हाथ में रस्सी थी. बताया जाता है कि बुजुर्ग पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल में ही ड्राइवर का काम करता था. मोबाईल टावर पर चढ़े बुजुर्ग को देख आसपास लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच बुजुर्ग ने टावर में फांसी लगाने के लिए फंदा बनाया, और फासी लगाने की कोशिश कर ही रहा था की कुछ लोग उसे  बचाने टावर पर चढ़ गए और उसे पड़कर सतर्कता से नीचे उतारा ।जिससे बुजुर्ग की जान बच गई। घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लें थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बुजुर्ग टावर के पास कैसे पहुंचा, लोग इस बात को  लेकर सवाल कर रहे हैं।.बुजुर्ग के द्वारा आत्मघाती कदम उठाने कारण क्या है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस बुजुर्ग से इस बारे में पूछताछ कर रही है।

मोबाइल टावर में चढ़ा बुजुर्ग  फांसी लगाने की कोशिश

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 महिलाओं की मौत हो गई। गौरेला-पेंड्रा-मारवाही जिले में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने मॉर्निंग वॉक पर निकली 2 महिलाओं को टक्कर मार दी। दोनों उछलकर 15-20 फीट दूर जा गिरीं। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। महिलाओं को टक्कर मारने के बाद बोलेरो सड़क किनारे खड़ी यात्री बस से जा भिड़ी, जिससे गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गया, जबकि हेल्पर संदीप यादव अंदर में बुरी तरह फंस गया। वहीं ड्राइवर लल्लू और उसका साथी मौका पाते ही भाग निकला।घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है। वहीं, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पति पत्नी बैंक जा रहे थे, तभी सनवाल पुलिया के पास उनकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और वे दोनों पुलिया से नीचे गिर गए। हादसे में पत्नी के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई, जबकि पति का इलाज जारी है। घटना सनवाल थाना क्षेत्र की है।प्रारंभिक जांच में पुलिया सड़क से कुछ ऊंची होने के कारण हादसा हुआ माना जा रहा है।

मॉर्निंग वॉक पर निकलीं महिलाओं को बोलेरो ने कुचला

मध्य प्रदेश के धार जिले में पत्नी ने अपने सुहाग को रास्ते से हटाने के लिए न सिर्फ अपने प्रेमी का साथ लिया, बल्कि कसाई की तरह पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी. पुरोहित हत्याकांड खुलासे के बाद अब मृतक के परिजनों का दर्द छलक उठा है. आरोपी पत्नी प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद मृतक की मां लक्ष्मी बाई और बहन ज्योति ने बताया कि कैसे घर के अंदर एक ‘शीत युद्ध’ चल रहा था, जिसका अंत एक खौफनाक हत्या के रूप में हुआ.मृतक की बहन ज्योति ने बताया कि प्रियंका अपने पति देवकृष्ण को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी. वह अक्सर कहती थी, “तुम काले हो,तुम मुझे डिजर्व नहीं करते. मेरे लायक तो कोई अच्छा सा लड़का होना चाहिए. तुम मुझे खुश नहीं रख पा रहे हो, मुझे तलाक दे दो.” दरअसल प्रियंका का साल 2020 से एक अफेयर चल रहा थाबहन ज्योति के अनुसार, जब प्रियंका ससुराल में होती थी, तब उसका प्रेमी हर 3-4 दिन में गांव के चक्कर लगाता था

ननद ने बताया ‘कातिल’ भाभी का सच

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस विभाग को शर्मसार होना पड़ा है, जिले के एक आरक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है।आरोपी आरक्षक का नाम दीप नारायण त्रिपाठी है, जो वर्तमान में बांगो थाने में पदस्थ बताया जा रहा है। इस मामले में सिविल लाइन थाना में पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी आरक्षक पर अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ लगातार छेड़छाड़ करने का आरोप है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी उसके साथ अनुचित व्यवहार करता था और कई बार आपत्तिजनक हरकतें कर चुका था। आखिरकार तंग आकर महिला ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।मामले के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एक ओर जहां आरोपी खुद पुलिस विभाग में पदस्थ है, वहीं उस पर इस तरह के गंभीर आरोप लगना विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस आरक्षक पर दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी अध्यक्ष अमित बघेल को  14 प्राथमिकी मामलों में तीन महीने की अंतरिम जमानत मंजूर की गई है। यह फैसला दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद सुनाया गया। लेकिन हाईकोर्ट की शर्त है कि तीन महीने तक रायपुर में नहीं रहेंगे। अमित बघेल के खिलाफ तेलीबांधा, कोतवाली और देवेंद्र नगर थानों में मामले दर्ज थे। ये सभी मामले रायपुर के विभिन्न थानों में दर्ज किए गए थे। उन पर प्रेस बयान के माध्यम से समाज विशेष पर टिप्पणी करने का आरोप था। हाईकोर्ट ने इन आरोपों से जुड़े मामलों में उन्हें अंतरिम जमानत दी है। यह राहत उनके लिए एक बड़ी कानूनी जीत मानी जा रही है। कोर्ट ने जमानत देते समय एक अहम शर्त भी रखी है। इस शर्त के अनुसार, अमित बघेल अगले तीन महीने तक रायपुर शहर में नहीं रह पाएंगे। उन्हें सिर्फ कोर्ट में पेशी के लिए ही रायपुर आने की अनुमति होगी।
3 महीने के लिए जेल से बाहर आएंगे अमित बघेल

छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश में कमीशन लेकर छोटे नोट सप्लाई किए जा रहे हैं। बिलासपुर में बेलगहना पुलिस और ACCU टीम ने एक कारोबारी को 17.90 लाख कैश के साथ गिरफ्तार किया है। जिसमें 10, 20 और 50 रुपए के नए नोटों की 81 गड्डियां शामिल है। आरोपी इन छोटे नोटों को कटनी, शहडोल और आसपास के व्यापारियों के यहां खपाता था। हर बंडल पर आरोपी को 200 से 1000 रुपए तक कमीशन मिलता था। मामला बेलगहना थाना इलाके का है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन बजाज (35साल के रूप में हुई है। वह बिलासपुर के कश्यप कॉलोनी का रहने वाला है। युवक तांबा-पीतल स्क्रैप का कारोबार करता है। इस वजह से उसका बैकों में आना-जाना रहता है। इसी माध्यम से वह बैंक अफसरों से परिचय बढ़ाकर नोट खपाने का अवैध धंधा करने लगा।पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वह इन छोटे नोटों की गड्डियों को कमीशन पर सप्लाई करता था।

छत्तीसगढ़ से MP में छोटे नोटों की सप्लाई

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL-2026 में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। टीम ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया। टीम को आखिरी 18 बॉल पर 43 रन चाहिए थे और 7 विकेट गिर चुके थे। ऐसे में मुकुल चौधरी ने 27 बॉल पर नाबाद 54 रन की पारी खेलकर टीम को हारा हुआ मैच जिता दिया।ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। 182 रन का टारगेट लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट पर हासिल कर लिया। मुकुल चौधरी ने छक्का लगाकर मैच टाई कराया। उसके बाद बाई का एक रन दौड़कर टीम को जीत दिलाई। यहां विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी का थ्रो नहीं लगा,,लखनऊ ने 125 रन पर आयुष बडोनी का विकेट गंवा दिया था। 128 के स्कोर पर मोहम्मद शमी 7वें विकेट के रूप में आउट हुए। ऐसे में मुकुल चौधरी ने मोर्चा संभाला और आवेश खान के साथ 8वें विकेट के लिए 24 बॉल पर नाबाद 54 रन की साझेदारी की।

बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्ग से दल्लीराजहरा की ओर आ रही एक यात्री बस स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक के पास स्थित गहरी खाई में गिर गई । इस हादसे के वक्त बस में करीब 20 से 30 यात्री सवार थे। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया । पायल ट्रेवल्स की बस रोजाना की तरह दुर्ग से सवारी लेकर दल्लीराजहरा की ओर जा रही थी। कुसुमकसा और जमही टोल प्लाजा के बीच अचानक बस की स्टेयरिंग ने काम करना बंद कर दिया। चालक ने वाहन पर नियंत्रण पाने की कोशिश की, लेकिन ढलान होने के कारण बस सीधे सड़क किनारे रेलवे ट्रैक की ओर बनी खाई में जा पलटी। गनीमत रही कि बस रेलवे पटरी से कुछ ही दूरी पर रुक गई, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया।कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं

बालोद में यात्री-बस 40 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरी

दुर्ग जिले में सुबह हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के कोनारी चौक के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।पुलिस के अनुसार, चंदखुरी भाटा निवासी प्यारेलाल साहू ( 68) अपने रिश्तेदार गेंदलाल साहू ( 51,निवासी बासिन, गुंडरदेही, बालोद) के साथ सुबह करीब 6 बजे टीवीएस बाइक से ग्राम कोनारी जा रहे थे। दुर्ग-बालोद मुख्य मार्ग पर कोनारी चौक के पास सड़क पार करते समय बालोद की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप (क्रमांक CG 04 QE 1977) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बोलेरो के साथ घिसटते हुए नाले में जा गिरी और दोनों वाहन आपस में चिपक गए। प्यारेलाल साहू की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि  गंभीर रूप से घायल गेंदलाल साहू ने अस्पताल में दम तोडा ,

दुर्ग में दो हादसों में तीन की मौत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के परवलिया थाना इलाके में एक दूल्हे को अपनी दबंगई दिखाना भारी पड़ गया। बारात के दौरान अपनी खुशी का इज़हार करने के लिए दूल्हे ने अवैध हथियार से हवा में गोली चला दी। हर्ष फायरिंग की इस घटना ने जहाँ बारात में भगदड़ मचा दी, वहीं इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हे को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल पूरा मामला परवलिया थाना क्षेत्र का है। यह पूरा मामला तब चर्चा में आया जब दूल्हे अकरम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा हाथ में कट्टा लहरा रहा है और सरेराह हवा में फायर कर रहा है। खुशियों के माहौल में अचानक चली गोली से बारात में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

बारात में फिल्मी स्टाइल दिखाना पड़ा भारी!

जांजगीर-चाम्पा जिले की पुलिस ने खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी भीम कुमार पटेल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ और जरूरी जानकारी हासिल करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ठगी के वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी भीम कुमार पटेल, सक्ती जिले के नगरदा गांव का रहने वाला है। दरअसल, चाम्पा के यशवंत सिंह का भीम कुमार पटेल से एक परिचित के माध्यम से सम्पर्क हुआ था और भीम कुमार पटेल ने खुद के मंत्रालय रायपुर में अच्छे संबंध होने का हवाला दिया। फिर खाद्य विभाग में नौकरी दिलाने की बात कही। उसने 15 लाख रुपये में 3 माह में नौकरी लगाने की बात कही थी। इसके बाद यशवंत सिंह ने भीम कुमार पटेल ने अपने खाते में 7 लाख रुपये ट्रांसफर कराया।3 महीने बाद नौकरी नहीं लगने पर उससे सम्पर्क किया गया तो उसने नौकरी लगाने का फिर झांसा दिया। कुछ दिनों बाद भी नौकरी नहीं लगने पर उसने 1 लाख रुपये फ़ोन-पे करके लौटाया। फिर उसने फोन उठाना बंद कर दिया।इस पर चाम्पा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया और आरोपी भीम कुमार पटेल को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

रायपुर मंत्रालय में मेरी तगड़ी सेटिंग है, लगवा दूंगा नौकरी
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments