सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे
सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक कॉन्स्टेबल का वर्दी में डांस करते और वकील का तलवार लहराते वीडियो सामने आया है। मस्तुरी थाने में पदस्थ कांस्टेबल देवानंद ने ‘हाय रानी, हेलो रानी’ संबलपुरी गाने पर वाइफ के साथ डांस करते हुए रील बनाई। वीडियो वायरल होने के बाद SSP ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।दूसरे मामले में वकील अंशुमन श्रीवास्तव (41) ने ‘हर हर महादेव’ गाने में खुलेआम तलवार लहराई। वह अपने घर के बाहर ही कार खड़ी कर शराब पी रहा था और पिस्टल, तलवार, फरसा लेकर आने-जाने वालों को डरा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।आरक्षक देवानंद कैवर्त्य मस्तुरी थाने में पदस्थ थे। वर्दी में डांस करते वीडियो सामने आने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने जानकारी जुटाई। 6 अप्रैल को आदेश जारी कर देवानंद को लाइन अटैच कर दिया।
‘हाय रानी-हेलो रानी’ गाने पर पत्नी संग नाचे कॉन्स्टेबल
छत्तीसगढ़ के कवर्ध जिले के कामठी गांव के एक प्रचीन मंदिर को लेकर करीब तीन साल पहले उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। आरोप है कि बड़ादेव के पुजारी की पत्नी पर मंदिर में स्थापित हनुमान जी के वस्त्र निकालकर जला दिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। दरअसल, कुकदुर थाना क्षेत्र के कामठी गांव के बीच प्राचीन मंदिर प्रांगण है, जिसमें बहुत से देवी-देवता की मंदिर और मूर्ति स्थापित है। कुछ गांव वालों का कहना है कि वे मंदिर में लंबे समय से पूजा-पाठ करते आ रहें, लेकिन कुछ वर्षों से गोंडवाना समाज मंदिर में अपना अधिकार बता रहा है। नया नामकरण कर मंदिर में सतरंगी झंड़ा लगा दिया है। इसी को लेकर गांव वाले और गोड़वाना समाज के बीच विवाद चल रहा है। अब एक बार फिर इस पूरे मामले को लेकर विवाद सामने आया है।
कामठी मंदिर विवाद मामले में आया नया मोड़,
रायपुर में लेट नाइट पार्टी की शिकायत ने नाइट लाइफ का एक और चेहरा सामने ला दिया। सेरीखेड़ी के एक क्लब में देर रात तक चली पार्टी के वीडियो में रोडीज फेम श्रेया कालरा और ऋषभ जायसवाल युवाओं, खासकर लड़कियों को अपने हाथों से शराब पिलाते नजर आए, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। मामला मंदिरहसौद थाना क्षेत्र का है।वीडियो में श्रेया कालरा ‘दारू पियो, ऐश करो’ कहते हुए भी सुनाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पियानो क्लब का है, जहां देर रात तक तेज म्यूजिक, भीड़ और खुलेआम शराब परोसी जा रही थी।लेट नाइट पार्टी की शिकायत मिलने पर रात 12.30 बजे पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंचकर और पार्टी रुकवाई गई।वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
रायपुर में रोडीज फेम ऋषभ-श्रेया ने युवतियों को शराब पिलाई
राजनांदगांव जिले में शराब दुकान को लेकर अनोखा मामला सामने आया है।नारायणगढ़ के ग्रामीण अपने गांव में अंग्रेजी और देशी शराब भट्टी खुलवाने की मांग कर रहे थे।वहीं, गैंदाटोला के ग्रामीण चाहते थे कि उनके गांव में खुली शराब दुकान यथावत वहीं बनी रहे। गैंदाटोला गांव की शराब दुकान दूसरी जगह स्थानांतरित होने वाली है। आबकारी विभाग ने इसके लिए निविदा भी निकाली है। ग्रामीण इस निविदा का कड़ा विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी और कार्रवाई की मांग की।नारायणगढ़ के ग्रामीण भारी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे थे । उन्होंने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा और अपने गांव में नई शराब भट्टी खोलने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव में अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान खुलनी चाहिए। वे चाहते हैं कि प्रशासन उनकी इस मांग पर गंभीरता से विचार करे। ग्रामीणों ने अपनी आवश्यकता बताते हुए प्रशासन से इस दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया।
‘शराब दुकान बंद न हो, यहीं खुलनी चाहिए’
छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच प्रदेशवासियों के लिये एक राहतभरी खबर है। अब प्रदेश के राशनकार्डधारियों को मिट्टी का तेल भी मिलेगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत अप्रैल के लिए केरोसिन का आवंटन जारी कर दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने केंद्र सरकार से मिले प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून) के कोटे में से 528 किलोलीटर केरोसिन राशनकार्डधारियों के लिए आवंटित किया है।राज्य शासन ने इस संबंध में सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि केरोसिन का समय-सीमा में उठाव और वितरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार कर हितग्राहियों को उनकी पात्रता की जानकारी देने को कहा गया है।जिन उचित मूल्य दुकानों में केरोसिन की मांग कम है, वहां शेष स्टॉक को जरूरत वाले दुकानों में दोबारा आवंटित किया जाएगा। इससे किसी भी क्षेत्र में केरोसिन की कमी न हो और सभी पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा मिल सके।
CG: अब राशनकार्डधारियों को मिलेगा मिट्टी का तेल
राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मुजगहन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, ईदगाह भाटा निवासी मोहम्मद युनुस (19) ने आजाद चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, 5 अप्रैल को वह अपने दोस्त के साथ सातपाखर एनीकट, काठाडीह पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान आरोपी फारूख, रियाज, उस्मान, चीकू और विशाल नायक पहुंचे और पुरानी दीपावली के दौरान हुए विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे।विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए युनुस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके दाहिने हिस्से में गंभीर चोट आई। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
रायपुर में पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला
छत्तीसगढ़ की कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को सोशल मीडिया पर गैंगरेप और अपहरण की धमकी दी गई। इंस्टाग्राम के एक कथित नशा मुक्ति ग्रुप में लड़के निवेदिता की फोटो शेयर कर उससे गैंगरेप की बात कर रहे थे। इस साजिश की चैट निवेदिता तक पहुंची, जिससे मामला सामने आया। निवेदिता के पिता पुलिस विभाग में DSP के पद पर हैं।सोशल मीडिया इस घटना की चर्चा जोरों पर है। लोग निवेदिता के समर्थन में वीडियो बना रहे हैं। लड़कों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। दैनिक भास्कर ने इस मामले पर निवेदिता के भाई से बात की। उन्होंने बताया कि केशकाल थाने में FIR दर्ज की गई थी। 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
छत्तीसगढ़ में DSP की बेटी को गैंगरेप की धमकी
भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में 7 बीएसपी कर्मचारी घायल हो गए। एक संविदा कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हो गया है। वहीं, 10 कर्मचारियों ने पाइप के सहारे नीचे उतरकर जान बचाई। 20-25 फीट ऊंचाई पर खिड़की से बाहर निकलते कर्मचारियों का वीडियो भी सामने आया है।मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। वीडियो में दिख रहा है कि, आग और धुएं के गुबार के बीच कर्मचारी बचने के लिए खिड़की से बाहर निकल आए। कुछ कर्मचारी पाइप से लटककर नीचे उतरे, कुछ को कर्मचारियों ने मदद कर नीचे उतारा। हालांकि, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घायलों का इलाज जारी है।
भिलाई स्टील प्लांट में आग, खिड़की पर लटके कर्मचारी
कोंडागांव जिले के धनोरा थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।पीड़िता ने धनोरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उसकी पहचान उच्च माध्यमिक शाला तुर्की में पदस्थ शिक्षक हिमांशु मेश्रामसे हुई थी। आरोपी ने उसे फोन कर धनोरा बुलाया और प्रेम और शादी का झांसा दिया।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे अपने किराए के मकान में ले गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। घटना के बाद जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।



