सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे
सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 18 साल की नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने पहले पति को घर बुलाया, तबीयत खराब होने की बात कही, उसे गले लगाया और अचानक खुद को कमरे में बंद कर लिया।जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन घबरा गए।छप्पड़ तोड़कर अंदर गए।जहां पूजा साड़ी के फंदे से लटकी मिली। उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।जानकारी के मुताबिक पति की उम्र महज 19 साल है। दोनों की शादी ढाई महीने पहले ही हुई थी। पति ने बताया कि पत्नी छोटी-छोटी बात पर नाराज हो जाती थी। फिलहाल, मायके पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के केपी गांव की है।
पति को गले लगाया, फिर फांसी पर झूली नवविवाहिता
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को कड़ी फटकार लगाते हुए उन पर बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्या मामले की कार्यवाही को रोकने के लिए ‘‘जानबूझकर देरी करने की रणनीति’’ अपनाने का आरोप लगाया है।उच्च न्यायालय ने अमित जोगी को 2003 में जग्गी की हत्या की साजिश रचने का दोषी ठहराया। उसके 75 पृष्ठ के फैसले से पता चलता है कि आरोपी ने न्याय में विलंब करने के लिए किस तरह कानूनी व्यवस्था को चरम सीमा तक धकेलने का प्रयास किया। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने फैसले में कहा कि वकीलों को बार-बार बदलना और स्थगन के लिए ‘‘यंत्रवत’’ अनुरोध करना उस मामले को आगे बढ़ाने में बाधा डालने की स्पष्ट कोशिश थी जिसे उच्चतम न्यायालय ने शीघ्र निस्तारण के लिए वापस भेजा था। बार-बार की देरी कानून के शासन में आम आदमी के भरोसे को डिगा देती है तथा ‘‘वादियों की कमर तोड़ देती है।’’
अमित जोगी ने कार्यवाही में देरी करने का प्रयास किया
सथासाल 2020 के चर्चित सथानकुलम कस्टोडियल किलिंग मामले में एक बड़ा और अहम फैसला सामने आया है. मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने इस मामले में दोषी पाए गए तमिलनाडु के 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई है. कोर्ट ने इस घटना को “रेयरेस्ट ऑफ रेयर” यानी बेहद जघन्य अपराध मानते हुए यह सख्त सजा दी है.यह फैसला छह साल तक चले लंबे ट्रायल के बाद सुनाया गया. मामले की सुनवाई फर्स्ट एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज जी मुथुकुमारन की अदालत में हुई,जिन्होंने सभी नौ आरोपियों को हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में दोषी करार दिया. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यह मामला अत्यधिक क्रूरता और सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण है. इस फैसले के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है और इसे न्याय व्यवस्था का अहम निर्णय माना जा रहा है.
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसवालों को मृत्युदंड की सजा
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक शाला खिसोरा में पदस्थ शिक्षक राकेश कुर्रे को नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।खिसोरा के प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक राकेश कुर्रे शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था। उसने एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ और बदसलूकी की। इस घटना की शिकायत परिजनों ने एसडीएम सुमित बघेल से की थी।एसडीएम ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की। जांच में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ की पुष्टि होने के बाद जांच प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर प्राथमिक शाला के हेडमास्टर ने बलौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।बलौदा पुलिस ने धारा 74 BNS और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस हिरासत में लिए गए शिक्षक राकेश कुर्रे ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पति के साथ दुकान जाने निकली महिला से गैंगरेप हुआ है। रात 11 बजे महिला को रास्ते में आरोपियों ने रोक लिया। पति ने विरोध किया तो उसे लात-घूंसों से पीटा। 2 युवक घायल पति को पकड़कर कुछ दूर ले गए। 3 युवकों ने महिला से दुष्कर्म किया।घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पूरा मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, 37 साल की महिला पति के साथ कोतरा रोड थाना इलाके में किराए के मकान में रहती है। परिवार मजदूरी करके अपना घर चलाता है।
रायगढ़ में दुकान जा रही महिला से गैंगरेप
बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ये ट्रेनें 11 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। इनमें बिलासपुर और रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें हैं। इस वजह से रायगढ़, कोरबा, गेवरा रोड से बिलासपुर और रायपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस और समता एक्सप्रेस भी 27 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों में कैंसिंल की गई है। गोंदिया स्टेशन पर नए ट्रैक के काम के कारण ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। वहीं बिलासपुर मंडल में बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन पर चौथी लाइन का निर्माण कार्य किया जाना है। इसके लिए वहां ब्लॉक लिया जा रहा है।यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने व्यवस्था भी की है। गाड़ी संख्या 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 16 से 27 अप्रैल 2026 तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में 10 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, यात्री होंगे परेशान
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन की 26वीं किस्त जारी कर दी गई है. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की 26 वीं किस्त की राशि सोमवार शाम को जारी करते ही हितग्राही महिलाओं के मोबाइल में खुशियों के नोटिफिकेशन की घंटी बज उठी। इस योजना के तहत राज्य की 68 लाख 48हजार 899 महिलाओं को 641 करोड़ 65 लाख 92 हजार रुपए उसके बैक खातों में ट्रांसफर किए गए।बता दे की सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए और महिलाओं की बेहतरीन के लिए यह योजना मार्च 2024 में शुरू की गई थी तब से लेकर अब तक हर महीने हितग्राही महिलाओं को ₹1000 की सहायता राशि नियमित रूप से दी जा रही है।इस योजना के तहत अब तक हितग्राही महिलाओं को 16 हजार 881 करोड रुपए का भुगतान किया जा चुका है
रायपुर : महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त जारी
राजधानी में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। रायपुर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग में एक ही रात में 129 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चालते पकड़ा गया है।पुलिस ने न केवल इनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की, बल्कि कई मामलों में वाहन सीज कर नशे में धुत चालकों को पैदल घर भेजा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल) विकास कुमार के निर्देश पर 5 अप्रैल की रात शहर के 7 प्रमुख स्थानों पर विशेष अभियान चलाया गया।इस दौरान यातायात थाना प्रभारियों और स्टाफ की टीम ने ब्रीथ एनालाइजर के जरिए जांच की। जिसमें 129 ड्राइवर नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस की सरप्राइज चेकिंग…129 शराबी गाड़ी चलाते मिले
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच का IPL मैच बारिश के कारण बेनजीता रहा है। मौजूदा सीजन में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा है। कोलकाता में सोमवार शाम से रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही।कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होम टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम ने 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बनाए थे, तभी शाम 7:46 बजे बारिश आ गई। कप्तान अजिंक्य रहाणे को 8 और अंगकृष रघुवंशी को 7 रन पर नाबाद लौटना पड़ा। दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने कैमरन ग्रीन (4 रन) और फिन एलन (6 रन) को पवेलियन भेज दिया।मैच बेनतीजा रहने के बाद पंजाब और कोलकाता को एक-एक अंक मिले। एक अंक के सहारे पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई। जबकि कोलकाता की टीम 8वें नंबर पर है।



