छत्तीसगढ़

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्र से एक ऐसी शादी की तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। जहां आमतौर पर एक दूल्हा एक ही दुल्हन के साथ सात फेरे लेता है, वहीं फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव में एक दूल्हे ने एक साथ दो दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई इस अनोखी शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग शामिल हुए।शादी की सभी रस्में पूरी तरह से पारंपरिक और विधि-विधान के साथ निभाई गईं। बताया जा रहा है कि इस विवाह के लिए दूल्हे और दोनों दुल्हनों की पूरी सहमति थी, जिसके बाद उनके परिवारों और समाज ने भी इस रिश्ते को स्वीकार किया। शादी से पहले दूल्हे ने बाकायदा निमंत्रण पत्र भी छपवाया था, जिसमें दोनों दुल्हनों के नाम दर्ज थे और इसी कार्ड के जरिए अपने परिचितों और रिश्तेदारों को न्योता दिया गया था।

एक दूल्हे ने दो दुल्हनों के साथ लिए सात फेरे

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भापुसे अधिकारी और वर्तमान में आईजी रैंक पर पदस्थ रतनलाल डांगीके खिलाफ राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर सस्पेंशन की कार्रवाई के बाद पीड़िता ने मीडिया के सामने आकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीड़िता ने कहा कि केवल सस्पेंशन की कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं हैं, मामले में कड़ी और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।इस मामले में पीड़िता ने जांच प्रक्रिया में देरी पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बीच उन्हें झूठे प्रकरण में फंसाने का प्रयास किया गया, जिससे उन्हें सामाजिक और मानसिक रूप से काफी पीड़ा झेलनी पड़ी

सीनियर IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-रायपुर NH-30 पर पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि टक्कर लगते ही दोनों उछलकर करीब 50 मीटर दूर फेंका गए थे। सिर फटने से उनकी जान चली गई।मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बोलेरो मालिक हिमांशु चक्रवर्ती को पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के काफिले में बोलेरो लेकर जाना था। लेकिन टाइम से पहुंच नहीं पाया था, इसलिए करीब 100 किमी की रफ्तार से वह गाड़ी चला रहा था।हादसा जगदलपुर के बालेंगा पेट्रोल पंप के पास हुआ है।

पूर्व-मंत्री की फॉलो गाड़ी ने बाइक को उड़ाया,2 मौत

हाल के दिनों में एक नन्हा बंदर खूब वायरल हुआ। बंदर एक खिलौने वाले बंदर से लिपटा रहता। एक ऐसा ही नजारा रायगढ़ में देखने को मिला। फर्क सिर्फ इतना था कि एक मादा बंदर खिलौने की जगह अपने बच्चे के शव को घुमाती फिर रही थी।आशंका है कि करंट से बंदर के बच्चे की जान चली गई, जिसके बाद मां अपने बच्चे को गोद में लेकर घंटों भटकती रही। बच्चे को सीने से लगाकर इधर-उधर घूमती रही। जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। घटना बुधवार (25 मार्च) शाम की है।वीडियो में दिख रहा स्थान फॉरेस्ट ऑफिस के पास स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म की दीवार है।लंगूर कभी दीवार पर बैठ जाती, तो कभी बच्चे को गोद में लेकर चलने लगती। बंदर के बच्चे की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि करंट लगने से उसकी जान गई होगी।

मरे बच्चे को गोद में लेकर घूमती रही लंगूर मां,

रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने 2 घरेलू मैच खेलेगी। RCB का एक मुकाबला 10 मई को मुंबई इंडियंस के साथ होगा, वहीं दूसरा मुकाबला 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है।ग्रुप स्टेज के बचे हुए 50 मुकाबले 13 अप्रैल से 24 मई 2026 के बीच खेले जाएंगे। ये मैच देश के 12 शहरों- बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में होंगे। रायपुर के मैदान पर विराट कोहली तो उतरेंगे ही, अब KKR के ओनर शाहरूख खान भी रायपुर आ सकते हैं।

IPL 2026…रायपुर आएगे  शाहरुख खान ?

कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखी गई है. कच्चे तेल के दाम बढ़ने के साथ ही सोना और चांदी के भाव तेजी से गिरे हैं.रामनवमी के कारण 26 मार्च को भारतीय शेयर बाजार बंद था. लेकिन कमोडिटी मार्केट शाम 5 बजे खुल गई, जो कि रात 11.30 बजे तक खुली रही. कमोडिटी मार्केट खुलते.ही मल्‍टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर सोना और चांदी में भारी गिरावट देखने को मिली. चांदी देखते ही देखते 15000 रुपये प्रति किलो गिर गई. इसी तरह सोने के दाम में भी भारी गिरावट आई.  शाम 7 बजे सोना 3000 रुपये से ज्‍यादा गिरकर 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.

अचानक चांदी 15000 रुपये टूटी..सोने में भी बड़ी गिरावट

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा घायल हैं। एक महिला और एक बच्चे का हाथ कटकर अलग हो गया, कुछ के सिर फूटे हैं।हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उमरानाला इलाके में हुआ। MP28 P 0321 नंबर की इस बस में 47 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा के पुलिस लाइन में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। इसी दौरान सिमरिया के पास पिकअप वाहन से टकरा गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे।सीएम ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए जबकि गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

मध्यप्रदेश-CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 मौतें

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ये कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों में पल्लव नायक (रेंजर) और मनीष श्रीवास्तव (डिप्टी रेंजर) शामिल हैं। आरोपियों ने चालान पेश करने और जब्त वाहन को छोड़ने के बदले 4 से 5 लाख खर्च होने की बात कहते  रिश्वत मांगी थी।लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत सही पाए जाने के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। 26 मार्च को शिकायतकर्ता को रिश्वत की पहली किश्त देने के लिए मित्र मिलन रेस्टोरेंट भेजा गया। शिकायतकर्ता ने 50 हजार रुपए डिप्टी रेंजर को दिए, तभी ACB की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। मौके पर रेंजर पल्लव नायक भी मौजूद थे।

रेंजर और डिप्टी-रेंजर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में अमेरिकी और चीन के नागरिकों से ठगी हो रही थी। गुजरात के 2 ठगों ने राजधानी रायपुर में ऑफिस डाला। 12 वीं पास युवकों को 15 हजार की सैलरी में काम में रखा। विदेशी लोगों से बात करने उन्हें कागज पर हिंदी में लिखकर दिया जाता था कि अंग्रेजी में क्या और कैसे बोलना है।26 मार्च को रायपुर पुलिस ने 42 युवकों को पकड़ा है, लेकिन मास्टरमाइंड अभी गिरफ्त से बाहर है। मामला गंज और राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है। ठगों ने टेलीग्राम के जरिए फॉरेनर्स के नंबर जुटाए गए। फिर उन्हें कॉल पर बैंक लोन, सिबिल स्कोर (CIBIL) सुधारने या फ्रॉड ट्रांजेक्शन का झांसा दिया गया। इसके बदले बैंक में पैसे जमा कराए गए थे।

छत्तीसगढ़ से अमेरिकी नागरिकों को ठगा

देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनियों में शामिल नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। नायरा एनर्जी ने बढ़ती वैश्विक तेल कीमतों के दबाव में पेट्रोल पांच रुपये और डीजल तीन रुपये प्रति लीटर महंगा किया है।
सूत्रों के अनुसार, यह फैसला वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हालिया तेजी के बाद लिया गया है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में तेज उछाल आया है, जिसका असर अब घरेलू बाजार पर भी दिखने लगा है।

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये किया महंगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button