छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रेलर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रेलर के ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं इस हादसे में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप घायल हो गया।ट्रक का शीशा तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला गया। यह घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहली में शुक्रवार को हुई। ट्रक में चावल, वहीं ट्रेलर में क्लिंकर लोड था। ट्रक राइस मिल से चावल लोड कर वाड्रफनगर की ओर जा रहा था, जिसे ग्राम विजयनगर के रहने वाला संतोष गुप्ता (44सालचला रहा था। हादसे के बाद पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ट्रेलर कोरबा के दीपिका से क्लिंकर लोड कर आ रहा था।
ट्रक-ट्रेलर की टक्कर…ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत,VIDEO
अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर सहित छत्तीसगढ़ में LPG गैस सिलेंडर की किल्लत हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं। सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है।रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, सरगुजा, रायगढ़ समेत अन्य जिलों में गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ लग रही है। उपभोक्ता धूप में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सर्वर भी ठप हो जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।फिलहाल ऑनलाइन और मिस्ड कॉल के जरिए गैस सिलेंडर बुकिंग भी बंद कर दी गई है। वहीं बुकिंग करने के बाद भी उपभोक्ताओं को करीब 10-12 दिनों बाद सिलेंडर की डिलीवरी मिलने की बात कही जा रही है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
छत्तीसगढ़ में सिलेंडर की ऑनलाइन-बुकिंग बंद,सर्वर-डाउन
रसोई गैस की किल्लत झेल रहे भारत को बड़ी राहत मिली है. ईरान ने भारत को LPG से भरे दो टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ले जाने के लिए ग्रीन सिग्नल दे दी है. पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे जहाजों पर ईरान लगातार हमला कर रहा है. इन हमलों में भारत आ रहे जहाज भी शामिल हैं.शुक्रवार को ही भारत में ही ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने संकेत दिया है कि भारत को दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की आवाजाही के लिए सुरक्षित रास्ता दिया जाएगा. पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि भारत ईरान का दोस्त है और इस वजह से भारतीय जहाजोंके लिए इस समुद्री मार्ग से गुजरने को लेकर सकारात्मक स्थिति जल्द सामने आ सकती है.
ईरान से बन गई बात, भारत आएंगे LPG से भरे 2 जहाज
गरीबी का फायदा उठाकर एक 59 साल के मकान मालिक ने 22 साल की युवती का रेप कर उसे प्रेग्नेंट कर दिया। अपनी करतूत छिपाने के लिए आरोपी यूट्यूब में गर्भ गिराने का वीडियो सर्च कर देखता रहा। जब कुछ समझ नहीं आया तो 9वें महीने में लेबर पेन उठने पर पेन किलर की दवाई खिलाकर मां-बच्चे दोनों को मार डाला।ये आरोपी सुनील घरडे (59) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीएसपी के रिटायर्ड कर्मचारी का बेटा है। जिसके किराए के मकान में युवती रहती थी। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है।आरोपी सुनील घरडे शादीशुदा है, उसके 2 बड़े बच्चे हैं। लेकिन पत्नी बच्चों से दूर दूसरे घर में रहती है। कुछ काम नहीं करता था। घर में टीवी देखता और युवती को बुलाकर कभी कभी पैर दबवाता था।फिर संबंध बनाने लगा।बाद युवती प्रेग्नेंट हो गई।युवती को लेबर पेन हुआ तो पेन किलरखिला दी,जिसके 15 मिनट बाद बच्चा जच्चा की मौत हो गई ..
बुजुर्ग ने 22 साल की किराएदार युवती से रेप किया
कोरबा जिले के सरहदी पंतोरा थाना इलाके में आत्महत्या के एक मामले ने पुलिस की कार्यशैली और लोगों के प्रति उनके व्यवहार की पोल खोल दी है। पूरी घटना कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां एक गैरेज के मिस्त्री ने अपने किराये के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सबसे हैरानी की बात यह है कि युवक ने मौत से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपनी मौत की वजह का खुलासा किया है।’दरअसल, पंतोरा थाना क्षेत्र में एक युवक किसी लड़की को लेकर फरार हो गया था। भागने वाले युवक के खिलाफ जब पुलिस में शिकायत पहुंची तो साथ रहने वाले युवक के पास एक फोन आया आरोप है कि पुलिस ने फोन पर उसे गाली-गलौच करते हुए थाने आने के लिए कहा।पुलिस के इस बर्ताव और थाने में पूछताछ के डर से मैकेनिक युवक बेहद भयभीत हो गया और उसने अपने ही कमरे के पंखे से लटककर फांसी लगा ली।
‘फोन पर इतनी गालियां दे रहे हैं, थाने जाऊँगा तो क्या करेंगे?
रायपुर: राज्य में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के विभाग का बजट अनुदान मांग सदन में पारित हो गया है। कुल 22,400 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इसके तहत 105 करोड़ रुपये स्कूल भवन निर्माण के लिए और 700 करोड़ रुपये मध्यान्ह भोजन योजना के लिए आवंटित किए गए हैं।सदन में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि सरकार के कार्यकाल में अब तक 12 हजार शिक्षकों का प्रमोशन किया गया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया जाएगा।मंत्री ने घोषणा की कि कक्षा 3 से संस्कृत और अन्य बहुभाषाओं को जोड़ा जाएगा। पहली कक्षा से बच्चों को योग शिक्षा दी जाएगी। वैदिक गणित और धर्म दर्शन को भी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नजर आएगा बड़ा बदलाव..
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर में भाजपा कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर अफीम की खेती और नशे के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि दुर्ग के समोदा में अफीम की खेती के खुलासे के बाद बलरामपुर के कुसुमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव और बलरामपुर के ही एक अन्य गांव खजूरी में भी अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। इससे यह साबित हो चुका है कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश को नशे का गढ़ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और सत्ता में बैठे लोगों के संरक्षण के बिना खुलेआम अफीम की खेती या गली-कूचों में गांजा, शराब और सूखे नशे का कारोबार संभव नहीं है।
जगदलपुर में कांग्रेस का घेराव: अफीम की खेती को संरक्षण देने का आरोप,
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश खेत में मिली। शादी नहीं होने से नाराज कपल ने जान दे दी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है।मृतकों की पहचान लक्ष्मीपुर के रहने वाले राकेश अचला (26साल और जाबेली की रहने वाली कुमारी जगवती बडडे (20साल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में मामा-भांजी लगते थे। दोनों के रिश्ते से घर वाले नाराज थे।दरअसल राकेश और जगवती एक-दूसरे को पसंद करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।
मामा-भांजी ने कीटनाशक पीकर दी जान
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली दो गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई दुष्कर्म की दो अलग-अलग वारदातों ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।पहली घटना जिसमें 28 वर्षीय आरोपी अनिमेष ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। पुलिस के अनुसार, आरोपी दीवार तोड़कर 50 वर्षीय महिला के घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

