भाजपा छतीसगढ़ ने प्रदेश मीडिया विभाग की नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी संगठन ने मीडिया गतिविधियों को और मजबूत करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।जारी सूची के अनुसार प्रवीण साहू, गोविंदा गुप्ता और राहुल राय को प्रदेश मीडिया विभाग का सहसंयोजक बनाया गया है। वहीं पार्टी ने 10 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें गौरी शंकर श्रीवास, मुकेश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, राजीव चक्रवर्ती, जसविंदर बग्गा, उमेश घोरमोड़े, तौक़ीर रजा और सुनील चौधरी सहित अन्य नेताओं को प्रवक्ता बनाया गया है।इसके अलावा भाजपा ने मीडिया में पार्टी का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए 11 मीडिया पैनलिस्ट भी नियुक्त किए हैं।
टीवी डिबेट्स में अब मचेगा तहलका!
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 2 हाथियों की मौत हो गई। उनकी लाशें कुरकुट नदी में तैरती हुई मिलीं। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना घरघोड़ा रेंज की है। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में लगभग 19 हाथियों का झुंड घूम रहा था। बुधवार को ग्रामीणों ने देखा कि कुरकुट नदी के पास कक्ष क्रमांक 1273 RF के पास दो हाथी मृत पड़े हैं।ग्रामीणों ने तुरंत वन अमला को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद घरघोड़ा के प्रभारी रेंजर और अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे, बताया गया है कि एक शव को तत्काल निकाल लिया गया जिसकी उम्र लगभग 5 साल बताई जा रही है। वहीं दूसरा शव नदी में थोड़ी दूर था बाद में दुसरे हाथी का भी शव निकला गया।
रायगढ़ में कुरकुट नदी में मिली 2 हाथियों की लाश
जिले में अवैध अफीम की खेती का एक और मामला सामने आया है। करोंधा थाना क्षेत्र के चंदाडांडी गांव में अफीम की खेती होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चंदाडांडी गांव में खेत में अफीम के पौधे लगाए गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम गांव पहुंची और मौके का निरीक्षण कर खेती की पुष्टि की। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह अवैध खेती किसके द्वारा की जा रही थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चंदाडांडी गांव झारखंड की सीमा से लगा हुआ है, जिसके कारण सीमा पार से जुड़े नेटवर्क की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की अवैध खेती
बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के 108 नक्सली कैडरों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 44 महिला और 64 पुरुष नक्सली शामिल हैं, जिन पर 3.29 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।यह आत्मसमर्पण पुणे मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल के तहत हुआ। कार्यक्रम राज्य के डीजीपी अरुण देव गौतम और एडीजी विवेकानंद सिन्हा की मौजूदगी में हुआ। बस्तर आईजी सुंदरराज पी सहित सीआरपीएफ, बीएसएफ और जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा जमा किए गए हथियारों और अन्य सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई। अधिकारियों ने 101 घातक हथियार बरामद होने की जानकारी दी।
सरेंडर नक्सलियो ने पुलिस को दिए करोड़ों रुपये और सोना
कोरबा बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर बुधवार को पूर्व गृहमंत्री के बेटे संदीप कंवर ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया। उसने अपनी गाड़ी से एक दुकान को टक्कर मारी और दुकानदार से मारपीट व गाली-गलौज की। थाने लाए जाने के बाद भी आरोपी पुलिस के सामने हंगामा कर फरार हो गया।संदीप कंवर नशे में धुत होकर ‘पूर्व विधायक रामपुर’ लिखी गाड़ी चला रहा था। इतवारी बाजार के पास उसने अनियंत्रित होकर एक दुकान को जोरदार टक्कर मार दी। पीड़ित पक्ष ने विरोध किया तो संदीप ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित की बेटी पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर तैनात है। पुलिस संदीप को कोतवाली थाने लेकर आई, लेकिन वहां भी उसने हंगामा किया। उसने अपने पिता के पद और रसूख की धौंस दिखाते हुएअपनी गाड़ी लेकर थाने से फरार हो गया। पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही।
पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने दुकान में घुसाई कार
रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने सुसाइड कर लिया है। पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर की घर के अंदर फांसी पर लटकती लाश मिली है। पुलिस के मुताबिक, विपुल यादव (39) ने पुरैना विधायक कॉलोनी स्थित बंगला नंबर-79 में घर के कमरे में फांसी लगा ली।विपुल हरियाणा के रहने वाले थे और रायपुर में तैनात थे। छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े दायित्व भी संभाल रहे थे।11 मार्च की सुबह घर में बेडरूम में उनका शव पंखे से लटका मिला।उस समय दूसरे कमरे में उनके दोनों बच्चे सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं। दोनों की 2014 में लव मैरिज हुई थी। पत्नी पहले एयरफोर्स में काम करती थीं और फिलहाल आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं। शुरुआती तौर पर पत्नी से विवाद में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
रायपुर में विंग कमांडर ने किया सुसाइड
भोपाल के बागसेवनिया इलाके में धर्मांतरण और दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार सगी बहनें अमरीन और आफरीन अभी जेल में हैं. जांच में सामने आया कि दोनों का का परिवार कभी ईरानी डेरे से जुड़ा था, जिसकी भी पुलिस पड़ताल कर रही है. आरोप है कि दोनों बहनें ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाती थीं.पीड़िताओं ने एमडी ड्रग्स तस्करी, जबरन संबंध बनवाने और शराब-नशा कराने के आरोप लगाए हैं. मामले में उनके मौसेरे भाई बिलाल और चंदन यादव का नाम भी सामने आया है .पुलिस पूरे प्रकरण की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके.
सेक्स रैकेट चलाने वाली दो बहनों के केस में नए खुलासे
सरगुजा के सीतापुर सहकारी बैंक में नगद भुगतान नहीं मिलने से परेशान किसानों ने बुधवार को नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। किसानों ने बताया कि वे दो से तीन दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन किसानों को जरूरत के मुताबिक नगदी नहीं मिल पा रही है। मौके पर पहुंचे एसडीएम और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष की समझाइश के बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त किया।सीतापुर सहकारी बैंक में किसानों को धान बेचने के बाद धान बिक्री और बोनस की राशि नहीं मिल पा रही है। किसानों को बैंक में पूरे दिन लाइन लगने के बाद भी मात्र 20 हजार की राशि मिल पा रही है। नगदी समाप्त होने के बाद किसानों को भुगतान बंद कर दिया जा रहा है। सहकारी बैंक में लगातार नगदी की कमी के कारण यह स्थिति बनी है।

