Wednesday, March 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से देह व्यापार के गोरख धंधे से जुड़ी एक बड़ी खबर  सामने आइ है। यहां एक पॉश कॉलोनी में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस की टीम ने छापाराम कार्रवाई करते हुए  कुछ ग्राहकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।IUCAW और स्मृतिनगर पुलिस चौकी के स्टाफ को पॉश कॉलोनी के एक घर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना लंबे समय से मिल रही थी।आज दोनों ही चौकी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पॉश कॉलोनी में स्थित घर में छापा मारा। पुलिस की टीम ने जब छापा मारा तो घर के अंदर हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम ने घर के अंदर से सेक्स रैकेटचलाने वाली महिला समेत कुछ ग्राहक और 8 तयवतियों को हिरासत में लिया था।

भिलाई की पॉश कॉलोनी में सैक्स रैकट का खुलासा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पेड़ पर 2 दोस्तों की लाश मिली है। दोनों ने एक दिन पहले बर्थडे सेलिब्रेट किया और जमकर शराब पी। अगले दिन सुबह एक ही साड़ी के फंदे पर दोनों लटकते नजर आए। उन्होंने खुदकुशी की है या ये हत्या है, अभी पता नहीं चल सका है।मामला पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गांव का है। जहां दीपक बरैठ (20) और शिवशरण (21) दोनों मजदूरी करते थे। दोनों ने दीपक का बर्थडे सेलिब्रेट किया दुसरे दिन स्कूल में पेड़ पर दोनों का शव एक ही साड़ी के अलग-अलग छोर में लटका था।बर्थडे सेलिब्रेट से पहले एक अन्य दोस्त भी साथ था, जो घर चला गया। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही। लेकिन कारण अभी नहीं पता चल सका है।

बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर मिली लाश

विधानसभा भवन में मंगलवार को मुख्य मंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित केबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इस बैठक में कैबिनेट ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 को मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश में धर्मांतरण पर रोक लगेगी। इस विधेयक को इसी सत्र में विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल विधेयक 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया है। इसके अलावा सरकार ने नकल प्रकरण रोकन के लिए नया कानून लाने जा रही है।बता दें कि प्रदेश में सरकारी भर्तियों के लिए मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग और व्यापमं के माध्यम से करीब 30 तरह की परीक्षाएं आयोजित होती हैं।

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी

देश भर में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराज़गी बढ़ती जा रही है। इसी के विरोध में कवर्धा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चूल्हा जलाकर भजिया तले और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सबसे ज़्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि सरकार की नीतियों के कारण आम लोगों की जेब पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक ओर में महंगाई चरम पर है।

कवर्धा में कांग्रेसियों ने चूल्हा जलाकर भजिया तला

दुर्ग जिले के समोदा गांव में अवैध अफीम खेती को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने आज 12 मार्च को प्रदेशभर के भाजपा जिला कार्यालयों के घेराव करने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि, भाजपा के संरक्षण में प्रदेश में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। पार्टी से जुड़े नेता आरोपियों को बचाने में लगे हैं।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकर की भूमिका गंभीर है, लेकिन उसे मुख्य आरोपी बनाने के बजाय सह-अभियुक्त बनाया गया है। जिस व्यक्ति को सिर्फ निलंबित किया गया है, उसे पार्टी से तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा कार्यालयों के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।

आज को सभी भाजपा कार्यालयों का घेराव करेगी कांग्रेस

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से ई-टिकट बनाने वाले एक युवक को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी यात्रियों से प्रति व्यक्ति 200 रुपए लेकर मोबाइल के जरिए ई-टिकट बनाता था। आरपीएफ सेटलमेंट टीम को पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कोई व्यक्ति मोबाइल से फर्जी ई-टिकट बना रहा है। इन सूचनाओं के आधार पर आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज और मैन्युअल निगरानी बढ़ा दी थी।निगरानी के दौरान, रेलवे स्टेशन के आरक्षण कार्यालय के बाहर से एक युवक को अवैध रूप से तत्काल टिकट बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान ग्राम घुटिया निवासी 30 वर्षीय जयकिशन यादव के रूप में हुई है।

बिलासपुर में अवैध ई-टिकट बनाते युवक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरकारी अफसर की पत्नी से रेप हुआ है। स्वर्णभूमि सोसायटी में रहने वाले कारोबारी गोपाल गोयल ने 8 मार्च को महिला को बंधक बनाया, उससे दुष्कर्म किया।किसी तरह महिला वहां से बचकर निकली और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया  है । मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। आरोपी गोपाल गोयल सेकेंड हैंड गाड़ियों का व्यापार करता है।सरकारी अफसर की पत्नी ने थाने में बयान दर्ज कराया जिसके मुताबिक, आरोपी ने उसे अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया था। उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से निकलकर थाने पहुंची। पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

रायपुर में सरकारी अफसर की पत्नी से रेप

दुर्ग जिले में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद बलरामपुर में भी अफीम की खेती पकड़ाई है। मंगलवार (10 मार्च) को त्रिपुरी के सरनाटोली गांव के खेत में 5 एकड़ एरिया में अफीम की फसल मिली।मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है। जांच में पचा चला है कि झारखंड के लोगों ने खेती थी, इससे पहले जशपुर के एक बीजेपी नेता से संपर्क किया था। पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलदूसरी तरफ , दुर्ग जिले में अफीम उगाने वाले बीजेपी नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला। बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। 20 साल पुराने इस कब्जे को पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया। मामला जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र का है

बलरामपुर में 5 एकड़ खेत में मिली अफीम की फसल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला ने अपने बेटे के बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को घर बुलाया, जहां पहले से ही एक परिचित की महिला मौजूद थी। रोशनी खुंटे ने दोनों को विश्वास दिलाते हुए कमरे में संबंध बनाने भेजा। इस दौरान उसने छिपकर उनका वीडियो बना लिया।बाद में युवक को स्क्रीनशॉट भेजकर 1 लाख रुपए की डिमांड की और नहीं देने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने धमकी दी। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने 9 मार्च को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला रोशनी खुंटे (28) को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने फंसाने के लिए बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर पूरी प्लानिंग की थी।

पार्टी में बुलाकर महिला से सेक्स करवाया,
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments