रायपुर-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है और किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री से आज उनके निवास कार्यालय में प्रदेश के किसानों ने सौजन्य मुलाकात की और कृषक उन्नति योजना के माध्यम से धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित करने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर किसानों ने मुख्यमंत्री को धान से तौलकर प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव किसानों की चिंता करते हैं और उनकी आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसानों की उन्नति ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है।
होली से पहले आज किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कुछ युवकों ने फारेस्ट गार्ड को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने मोबाइल पर गाना बजाकर फॉरेस्ट गार्ड से डांस करवाया। फिर गर्लफ्रेंड के सामने ही उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट और डांस का वीडियो सामने आया है।मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, फॉरेस्ट गार्ड का नाम बुधराम पैकरा है और वह देवनगर बीट में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि दोनों देवनगर नर्सरी में बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी युवकों ने उन्हें पकड़ लिया।हालांकि, इस मामले में पीड़ित की ओर से थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत मिलती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद DFO डीपी साहू ने फॉरेस्ट गार्ड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
नर्सरी में गर्लफ्रेंड संग पकड़ाए फॉरेस्ट गार्ड की पिटाई, VIDEO
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से ही अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जारी है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से एक तरफ जहां अपराधियों के मन में डर का माहौल है, तो वहीं कुछ अपराधी अभी भी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।इसी कड़ी में एक बार फिर राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है।चाकूबाजी की यह घटना राजधानी रायपुरके देवेंद्र नगर इलाके से सामने आई है। यहां दो युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाक़ू से वार कर दिया। आरोपियों ने युवक के गले, सिर और पीठ पर चाकू से कई वार किया। आरोपियों की पहचान तनुष सेन और रोहित वर्मा के रूप में हुई है।
राजधानी में फिर हुई चाकूबाजी, दोयुवक को गंभीर
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े अफसरों का तबादला किया है। इस सम्बन्ध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।जारी आदेश के मुताबिक़ बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर के तौर पर भाप्रसे अधिकारी कुलदीप शर्मा को पदस्थ किया गया है। इसी तरह तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव योजना एवं सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।आदेशानुसार हाल ही में IASअवार्ड हुए बीरेंद्र बहादुर पंचभाई को नारायणपुर जिले के अपर कलेक्टर की कमान सौंपी गई है। इसी तरह सुमीत अग्रवाल को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग, का प्रभार सौंपा गया है।
छत्तीसगढ़ में 11 IAS अफसरों का तबादला
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कन्या छात्रावास की छात्राओं से रंगाई-पुताई कराए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियां हॉस्टल के कमरे की पुताई करते दिख रही हैं। वहीं छात्राएं छज्जे की सफाई कर गंदगी निकालते हुए भी नजर आ रही हैं।वीडियो वायरल होने के बाद आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला लैलूंगा ब्लॉक के कोड़सिया में प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का है। वहीं हॉस्टल वार्डन ने कहा कि उनकी गैरमौजूदगी में प्यून ने बच्चों से काम कराया है।मामले की सच्चाई जानने के लिए जिला प्रशासन ने 3 सदस्यीय जांच समिति बनाई है।
आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से कराई रंगाई-पुताई.
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला आम आदमी पार्टी की राजनीति में बड़ा मोड़ साबित हो सकता है. आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को बरी कर दिया गया. कोर्ट ने अपने विस्तृत आदेश में कहा कि सीबीआई आरोपों के समर्थन में ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य पेश नहीं कर सकी.. फैसला आते ही अदालत परिसर और पार्टी दफ्तर में जश्न का माहौल दिखा. भावुक हुए अरविंद केजरीवाल की आंखों से आंसू बह निकले. उन्होंने कहा कि मेरी पूरी जिंदगी.की कमाई ईमानदारी है. झूठे केस लगाकर हमें बदनाम किया गया. उनके बगल में खड़े मनीष सिसोदिया उन्हें संभालते नजर आए.
सीबीआई के सबूत फेल, अब ED केस भी होगा डीरेल?
टी-20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदों को जिंदा रखा। अब पाकिस्तान को अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा या फिर 13.1 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर जीत के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को कोलकाता में होने वाला मुकाबला क्वार्टरफाइनल जैसा हो गया है। इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 स्टेज में लगातार 2 मैच जीत लिए। टीम 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई।
इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें कायम

