छत्तीसगढ़ के सरगुजा में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से आधी रात को मिलने आए बॉयफ्रेंड को परिजनों ने पकड़ लिया। परिवार के लोगों ने दोनों के हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई कर दी। अब सामाजिक बैठक के बाद महिला को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया है। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है।बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती का शादी से पहले ही अफेयर चल रहा था। किसी वजह से उनकी शादी नहीं पाई। लेकिन दोनों ने बात करना बंद नहीं किया। बीच-बीच में दोनों मुलाकात भी करने लगे। हालांकि, शिकायत नहीं किए जाने पर लखनपुर पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं
शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड…हाथ-पैर बांधकर पिटाई:
धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आकाश मकवाना नामक युवक ने तीन युवतियों को अलग-अलग समय और स्थान पर अपनी हवस का शिकार बनाया। पूरे मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पर प्रकरण दर्ज कर गुजरात के मोरवी से उसे गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि आरोपी आकाश ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए युवतियों के अश्लील वीडियो बनाये और उन्हें ब्लैकमेल करता रहा। यहां तक कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिये। उसके बाद डर और दहशत में आई पीड़िताओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसे गुजरात के मोरबी से गिरफ्तार कर लिया.
एक ही युवक ने तीन युवतियों को बनाया हवस का शिकार,
राजनांदगांव जिले से एक बड़ी खबर सामने है। यहां एक मां ने अपने ही बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसके बाद आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है।आई घटना पेंड्री गांव के अटल आवास क्षेत्र का है। दरअसल, बेटे को नशे की लत थी और नशे की हालत में वो घर पर गाली गलौज करता था। जिससे मां परेशान थी। इसी दौरान आज वो बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया।
मां ने अपने ही बेटे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग,
रायपुर में शादीशुदा महिला से रेप के मामले में बलरामपुर के SDOP याकूब मेमन को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। इस जमानत याचिका को रायपुर सत्र न्यायालय ने मंजूरी दी है। पुलिस अफसर पर आरोप है कि उन्होंने शादीशुदा महिला से रेप कर अश्लील वीडियो बनाया है।इस मामले में रायपुर के टिकरापारा पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज हुआ है। इसमें SDOP ने भी महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत की थी।पीड़िता ने बताया था कि वह रायपुर के टिकरापारा में SDOP याकूब मेमन के मकान में किराए से रहती थी। आरोप है कि याकूब मेमन ने महिला का रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया।
रायपुर रेप केस…SDOP को कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
बुरहानपुर में लाडली बहना योजना का लाभ पहले कुछ महिलाओं को मिल रहा था लेकिन अचानक नाम कटने से इन बहनों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अभी फिलहाल करीब 15 से अधिक ऐसी पीड़ित महिलाएं सामने आई हैं।दरअसल वार्डों में सर्वे करने वाले ऑपरेटर की गलती का भुगतान इन लाडली बहनों को उठाना पड़ रहा है। पार्षद और इन महिलाओं का कहना है कि समग्र आईडी में से हमारे नाम काट दिए गए हैं जिस कारण हम पात्र होने के बाद भी अपात्र हो गए हैं। अब हम अपनी फरियाद लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
लाडली बहना योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा!
ग्वालियर में 16 साल की किशोरी के साथ उसके दूर के रिश्ते में लगने वाले भाई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी युवक किशोरी को धूमेश्वर मंदिर घूमने के बहाने अपने साथ ले गया और मंदिर ना ले जाते हुए जंगल में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना चीनोर थाना क्षेत्र की है। जब किशोरी ने उससे मिलने बंद कर दिया तो उसके फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देखने लगा। जिससे परेशान होकर उसने इसकी शिकायत अपने माता-पिता और फिर थाने पहुंचकर की। वही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
भाई ने अपनी ही बहन को बनाया हवस का शिकार,
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों ने सोमवार को राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी उर्फ विकल्प उर्फ विजय उर्फ जुरू उर्फ गुड़सा उसेंदी और कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी उर्फ साधू उर्फ बूचन्ना नाम के जिन दो नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर किया था। वह कोई मामूली नक्सली नहीं बल्कि नक्सलियों के टॉप-20 लीडरों में से दो थे। दोनों के ऊपर छह राज्यों की पुलिस ने 1.80-1.80 करोड़ रुपए का इनाम रखा हुआ था। इनके मारे जाने से नक्सलियों के हौंसले टूटने में सरकार को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
3.60 करोड़ का इनाम, 75 जवानों के हत्यारों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर,
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक पति का याचिका पर फैसला सुनाते हुए तलाक को मंजूरी दे दी। पति का आरोप था कि उसकी पत्नी उसे अपशब्द कहती थी और ‘पालतू चूहा’ कहकर संबोधित करती थी। इसके साथ ही घरवालों से अलग रहने की जिद करती थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि यह पति के ऊपर क्रूरता है। जिसके बाद कोर्ट ने तलाक की अर्जी को मंजूर कर लिया।दरअसल, रायपुर में एक दंपति शादी के बाद खुशहाल जिंदगी जी रही थी। दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था उसके बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा। दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। पत्नी आए दिन ससुराल वालों से दूर रहने की जिद करने लगी। वह झगड़े के दौरान पति को अपशब्द भी कहती थी। रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर पति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
सास-ससुर से अलग रहना है’, पति को पत्नी कहती थी पालूत चूहा,
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 9वीं की छात्रा ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सोमवार को छात्रा स्कूल गई थी, जहां एक छात्र ने बदसलूकी की थी। इसके बाद छात्रा घर आई और आत्मघाती कदम उठाया। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृत छात्रा का नाम पूनम रजक (14) है, जो सीता देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ती थी। छात्रा से एक छात्र एकतरफा प्यार करता था, वह लगातार छात्रा को परेशान कर रहा था। इसी से परेशान छात्रा ने खुदकुशी की है।

