Tuesday, February 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हंसपुर गांव के करीब राम रामनरेश 62 साल की हत्या के आरोप में पुलिस ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और कुसमी क्षेत्र के एसडीएम करुण डहरिया तथा तीन अन्य विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह,मंजीत कुमार यादव और सुदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार देर रात एसडीएम करुण डहरिया,तीनो को शासकीय वाहन में लेकर  हंसपुर गांव रवाना हुए थे। जब वह गांव के करीब थे तब उन्होंने वहां ग्रामीणों पर बॉक्साइट का अवैध खनन कर परिवहन करने का आरोप लगाया और डंडे से उनकी जमकर पिटाई कर दी थी ।

SDM की पिटाई से बुजुर्ग की मौत ,4 अरेस्ट,

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-जांपा जिले में इकलौते बेटे की मौत से दुखी होकर पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के आंगन में लगे पेड़ में दोनों का फंदे पर लटकता शव मिला है। उन्होंने 4 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें लिखा है कि, हम दोनों पूरे होश में अपनी इच्छा से खुद को शिव में अर्पण कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। प्रसन्नचित के साथ विदाई दें। इसके अलावा, सुसाइड से पहले एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें वो अपने वकील से कह रहे हैं कि, यदि हम दुनिया में नहीं रहेंगे, तो हमारे बेटे आदित्य के क्लेम के पैसे को बड़े भाई कुलबहरा पटेल और जलबहरा पटेल को दिलवा दीजिएगा। यही आपसे पार्थना है। घटना शिवरीनारायण थाना इलाके के धरदेई गांव की है।

बेटे की मौत के सदमे में पति-पत्नी ने लगाई फांसी,VIDEO

रायपुर में महाशिवरात्रि के दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में शोभायात्रा निकली गई। जिसमें डीजे और धुमाल के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो रायपुर के एक शोभा यात्रा का है। इसमें डीजे के ऊपर 2 लड़कियां अश्लील हरकत कर रही है।इस वीडियो में दोनों लड़कियों में एक दूसरे को आमने-सामने से पकड़ा है। फिर वह एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रही है। इस दौरान लड़कियां नीचे देखकर हंस भी रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।मेला लाइन नाम के यूजर ने लिखा है कि, ऐसे लोग पूरे छत्तीसगढ़ के इमेज को खराब कर रहे हैं। इन्हें रोकना जरूरी है। कबीर नाम की यूजर में लड़कियों पर कार्रवाई की मांग की है ।

शिवजी की बारात में लड़कियों की अश्लील-हरकतें,VIDEO
छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी के विरोध में NSUI ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) दफ्तर में प्रदर्शन किया। NSUI के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के बोर्ड पर कालिख पोतकर विरोध जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।जैसे ही कार्यकर्ता बोर्ड पर कालिख लगाने लगे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान झूमा-झटकी भी हुई। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। दरअसल, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने करीब पांच साल बाद 10 वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। यह नई दरें शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होंगी।
माशिम दफ्तर में NSUI का हंगामा, बोर्ड पर पोती कालिख

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में सहमे जबान श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंद डाला. इस जीत के साथ ही जहां श्रीलंका ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया का सुपर-8 में पहुंचने का सपना लगभग चूर हो गया है. यानी ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप सफर भी खत्म हो गया है. इस मैच में खास बात ये भी रही की इसमें विश्वकप 2026 का पहला शतक भी आया. ये सेंचुरी पथुम निसांका के बल्ले से आई. जिन्होंने 52 गेंदों में नाबाद शतक जड़ा. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. ऑस्ट्रेलिया ने 182 रनों का लक्ष्य श्रीलंका के सामने रखा था. जिसे श्रीलंका ने 18 ओवर में चेज कर लिया.

ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप सफर लगभग खत्म,

दिल्ली के रोहिणी में पारिवारिक झगड़ा हिंसक मोड़ पहुंच गया. 27 साल की एक फिजियोथेरेपिस्ट पर उसके जीजा ने जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी महिला के भेष में पहुंचा था. उसने थेरेपी सेंटर के अंदर कटर ब्लेड से साली का गला काट दिया.युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी की पहचान जय प्रकाश यादव के रूप में हुई है. वो नजफगढ़ का रहने वाला है. एक कोचिंग सेंटर में टीचर है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि अप्रैल 2025से आरोपी का अपनी पत्नी और उसके परिवार के साथ विवाद चल रहा था.इसी बीच उसके ससुराल के लोगों ने उसकी मां पर हमला किया था. वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने शक से बचने के लिए विग और महिलाओं के कपड़े पहन लिए. इसके बाद जहां पीड़िता काम करती थी.वह पहंचा और उसका गला काट दिया

साली, साड़ी और कत्ल की साजिश

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सनकी बेटे ने अपने ही पिता को फावड़े से काट डाला। नशे के आदी बेटे ने पहले अपने पिता से पैसे मांगे। पिता ने पैसे नहीं होने की बात कही, तो वो आक्रोशित होकर फावड़े से हमला कर दिया। जिससे उसके वृद्ध पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है। जानकारी अनुसार  मन्नाडोल निवाासी मनराखन गोंड 70साल  अपने बेटे नेतराम गोड़ और दो अन्य बेटों के साथ रहता है। नेतराम 40 साल  नशे का आदी है.सोमवार को  नेतराम ने नशा करने के लिए अपने बुजुर्ग पिता से पैसे मांगा। इस पर मनराखन ने उससे पैसे नहीं होने की बात कही,इतना सुनते ही नेतराम सनक गया। उसने घर में रखा फावड़ा उठा लिया और अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतर दिया

बिलासपुर में सनकी बेटे ने पिता को काट डाला

छत्तीसगढ़ की राजनीति में बजट को लेकर हलचल तेज हो चुकी है। 23 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में 24 फरवरी को साय सरकार अपना बजट पेश करने की तैयारी कर रही है।वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने इसकी जानकारी दी है। चौधरी का दावा है कि यह बजट सिर्फ साल भर का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि विजन 2047 के तहत प्रदेश के भविष्य की दिशा तय करेगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इस बार का बजट महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इसमें सभी वर्गों को ध्यान रखा गया है। सरकार की प्राथमिकता है कि बजट के माध्यम से प्रदेश के विकास को गति मिले और जनहितकारी योजनाओं को और मजबूत किया जाए।बता दें कि 2026–27 की थीम दीर्घकालिक विकास पर आधारित होगी। पिछले बजट में जहां “ज्ञान” और “गति” पर जोर था।

 छत्तीसगढ़ 24 फरवरी को साय सरकार करेगी  बजट पेश

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में PWD विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जांच में पता चला कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए सरकारी कार्य में लगी गाड़ियों का इस्तेमाल किया था।पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है। इनमें से एक गाड़ी पर ‘ऑन ड्यूटी सीजी गवर्नमेंट’ लिखा हुआ है। पुलिस ने आरोपी भीम नारायण पांडेय और संजय पंडित को दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान दोनों को दुर्ग रेस्ट हाउस, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, उतई रेस्ट हाउस समेत अन्य स्थानों पर ले जाकर जांच कराई गई। पुलिस ने घटनास्थलों की वीडियोग्राफी कराई और कई अहम सबूत जुटाए।

दुर्ग गैंगरेप..CG-गवर्नमेंट लिखी गाड़ी में नाबालिग को ले जाते थे

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक भाई ने अपनी बहन के बॉयफ्रेंड का मर्डर कर दिया। सारंगढ़ के रहने वाले राहुल चौहान (27साल  का शिवरीनारायण की रहने वाली लड़की से अफेयर था। वह मेला घूमने के बहाने लड़की से मिलने पहुंच गया । भाई को यह बात अच्छी नहीं लगी। भाई दोनों के फोन पर बात करने से भी नाराज रहता था।लड़की से मिलने के बाद राहुल मेला घूमने चला गया था। लौटते समय शाम 6 बजे भाई और उसके 5 दोस्तों ने मिलकर उसे घेर लिया और मारपीट कर दी। आरोपियों में भाई समेत 4 नाबालिग शामिल है। सभी के पास छोटे छोटे चाकू थे। किसी ने राहुल के पेट पर चाकू गोदा, तो किसी ने चेहरे और हाथ पर चाकू से वार किया। मारपीट में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद लाश पास के ही तालाब में फेंक दिए थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बहन से मिलने घर आए बॉयफ्रेंड को भाई ने मार-डाला
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments