Saturday, February 14, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। घटना जमही टोल प्लाजा के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक के पीछे बाइक सवार युवक जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों युवक गुजरा गांव के निवासी थे और बाइक से कुसुमकसा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी जमही टोल प्लाजा के पास के पास खड़े अज्ञात ट्रक के पीछे उनकी बाइक जा भिड़ी। हादसे में तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बालोद में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 की मौत

छत्तीसगढ़ के केशकाल इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजन देर रात थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। बड़ेडोंगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

9 साल की बच्ची से पड़ोसी ने की दरिंदगी

बालोद जिले से हत्या की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। हैरानी की बात यह है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी ने आखिर में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।फिलहाल पुलिस ने हत्या और फिर आत्महत्या के इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी वारदात देवरी थाना क्षेत्र के फरदफोड़ गांव की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, फरदफोड़ के आंगनबाड़ी केंद्र में बतौर कार्यकर्ता काम करने वाली युवती के साथ कुछ समय पहले आरोपी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। मामला थाने और कोर्ट तक पहुंचा था, जिसके बाद आरोपी युवक को जेल की सजा हुई थी।कुछ दिन पहले वह जेल से छूटकर आया था और पीड़िता के प्रति रंजिश रखने लगा था।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या..
जांजगीर जिले के राहौद में एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपये की लूट के सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। जानकारी के अनुसार, राहौद निवासी गोपेश्वर पटेल रुपये निकालने के लिए पामगढ़ स्थित एसबीआई बैंक गया था।वहां से वह एक परिचित की कार से राहौद लौटा। इसके बाद वह साइकिल से घर जा रहा था। उसने रुपयों से भरा झोला साइकिल के हैंडल पर टांग रखा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और झोला छीनकर फरार हो गए। एक बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे का चेहरा खुला था। पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका है। बैंक और आसपास के CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है
 जांजगीर में सरेराह बड़ी वारदात बदमाशों ने लुटे  ढाई लाख रुपये
.राजस्थान के जोधपुर ज़िले एक नर्सिंग ऑफिसर ने महिला से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने दो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए।वीडियो में उसने कहा कि उसे बर्बाद करने वाली महिला को सख्त सजा दिलाई जाए, नहीं तो उसकी अस्थियां गटर में बहा दी जाएं। मृतक की पहचान कैलाश नागौरा के रूप में हुई है । वह जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त था। बताया जा रहा है कि उसकी एक महिला से पहले दोस्ती थी। बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया।वीडियो में कैलाश ने महिला पर झूठे केस में फंसाने, धमकाने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए।उसने यह भी आरोप लगाया कि महिला ने उससे 30 से 40 लाख रुपये हड़प लिए। बदनामी और डर के कारण उसने जहर खा लिया।

शख्स ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड.. कहा, सजा दिलाओ

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बी एन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। पांडेय ने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की थी। पीड़िता से व्हाट्सअप पर उसके न्यूड वीडियो मंगवाए थे। इसी का डर दिखाकर करीब 7 सालों तक रेप करता रहा।दूसरा आरोपी संजय पंडित है। जिस पर होटल और रेस्ट हाउस प्रबंध करने का आरोप है। इसने नौकरी से निकलवाने का डर दिखाकर लड़की से रेप किया था। दोनों ने 13 फरवरी को कोर्ट पहुंच कर सरेंडर कर दिया है। बता दें कि गैंगरेप की पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दी थी। अब सभी 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

दुर्ग गैंगरेप केस…सांसद के पूर्व-पीए समेत 2 आरोपियों का सरेंडर

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एमपीईबी चौक पर दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने मिलकर एक दुकानदार  जमकर पिटाई कर दी। दुकानदार की पिटाई करने वालों में एक भाजपा नेता भी शामिल है।आरोप है कि भाजपा नेता चंद्रहाश गिरी गोस्वामी और उनके साथियों ने रामगिरी गोस्वामी के साथ सरेराह मारपीट की। दुकानदार के मापीट का वीडियो भी सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हाथापाई साफ नजर आ रही है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

दुकान विवाद में दुकानदार को लात-घूंसों से पीटा…VIDEO
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments