छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया और नाबालिग 8 महीने की प्रेग्नेंट हो गई। इस पूरे मामले के सामने आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूरा मामला बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी और कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा।पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए। आरोपी को भनक लगते ही वह फरार हो गया।
नाबालिग बेटी हुई 8 महीने की प्रेग्नेंट,सौतेले पिता ने की दरिंदगी
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मैच में नामीबिया को 93 रन से हरा दिया है। वर्ल्डकप में टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे। भारत ने आखिरी 4 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए थे। ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रन बनाए। नामीबिया से कप्तान जेरार्ड इरासमस ने 4 विकेट लिए। 210 रन का टारगेट चेज करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने 3, अक्षर और हार्दिक ने 2-2 विकेट लिए। नामीबिया की ओर से लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए।
भारत लगातार दूसरा मैच जीता, नामीबिया 93 रन से हारा
सक्ती जिलेमें एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अचानक गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक पटरी के नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक ने रेलवे फाटक के पास अपनी बाइक खड़ी की और सामने से आ रही ट्रेन के सामने कूद गया। मौके पर मौजूद लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, ट्रेन रोकी गई और घायल युवक को बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के तुरंत बाद ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला और निजी एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
सक्ती में लोगों ने देखा Live सुसाइड..ट्रेन के आगे लगा दी छलांग
रायपुर के देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम में 12 फरवरी को संत बाबा गेलाराम साहेब के जन्मोत्सव पर 5 जोड़ों का निशुल्क सिंधी सामूहिक विवाह, 60 बटुकों का जनेऊ संस्कार और एक बालक का मुंडन संस्कार हुआ।कार्यक्रम पूज्य गोदड़ीवाला धाम, छत्तीसगढ़ जनरल सिंधी प्रदेश पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में संत बाबा हरदासराम साहेब और संत बाबा गेलाराम साहेब के आशीर्वाद, महंत अम्मा मीरा देवी के सानिध्य में आयोजित हुआ। संत साईं युधिष्ठिर लाल और संत महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंदगिरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।समारोह का मुख्य आकर्षण 5 दूल्हों की विंटेज कार में निकली शाही बारात रही, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह व संस्कार विधियां संपन्न कराई गईं। समाज की ओर से नवविवाहित जोड़ों को नवजीवन की शुरुआत के लिए 100 उपहार भेंट किए गए।
गोदड़ीवाला धाम से 60 बटुकों का जनेऊ संस्कार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे एक 9 साल के मासूम बच्चे यशवर्धन राठौर ने अपने खून से पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से न्याय की गुहार लगाई है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले इस मासूम ने शहर के एक नामी डॉक्टर पर बिना डिग्री-डिप्लोमा के दवाओं का अत्यधिक डोज देने और उसके शरीर में गंभीर बीमारी पैदा करने का आरोप लगाया है। ग्वालियर एयरपोर्ट पर सिंधिया ने बच्चे के खून से लिखे पत्र को स्वीकार किया और पिता-पुत्र को जल्द कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया। बच्चे के पिता मोनू राठौर का आरोप है कि पास पहुंचे थे। r 2024 तक चले इसइलाज के दौरान मासूम को दवाओं के हैवी डोज और स्टेरॉयड दिए गए, जिससे आराम मिलने के बजाय यशवर्धन के पूरे बाल गायब हो गए, आंखों की रोशनी कम हो गई और दांत टेढ़े होने लगे।

