Thursday, February 12, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में DRG जवान, हेड कॉन्स्टेबल, तहसीलदार का बेटा और अन्य युवक शामिल है। जगदलपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से DRG जवान भरत भारती 24साल ने दम तोड़ दिया। दुर्ग जिले में छुट्टी पर घर आए हेड कॉन्स्टेबल त्रिलोक सिंह 61साल  वापस ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे। तभी बस से उतरते समय वे जमीन पर गिर पड़े। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।वहीं, बिलासपुर में जिला कोर्ट के सामने एक सड़क हादसे में 23 साल के युवक की मौत गई। मृतक तहसीलदार का बेटा था। एक अन्य हादसे में जांजगीर-चांपा जिले में बाइक सवार युवक को पिकअप ने रौंद दिया।

DRG जवान, हेड-कॉन्स्टेबल, तहसीलदार के बेटे की मौत

रायपुर में पुलिस आरक्षक को हेरोइन (चिट्टा) बेचते गिरफ्तार हुआ है। आरक्षक हिमांशु बर्मन के पास से करीब 1 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लगभग 8 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला टिकरापारा थाना इलाके का है।पुलिस के मुताबिक,मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे मठपारा इलाके में एक व्यक्ति एक्सिस वाहन (CG-04-PW-1372) में बैठकर चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।सूचना मिलते ही टिकरापारा और आजाद चौक थाने की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक की झिल्ली में रखा करीब 1 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

रायपुर में हेरोइन के साथ पुलिस आरक्षक गिरफ्तार

रायपुर जिले के अभनपुर में हुए भारतमाला परियोजना के तहत मुआवजा घोटाले में फरार चल रहे 2 आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शशिकांत कुर्रे तत्कालीन तहसीलदार, अभनपुर और लखेश्वर प्रसाद किरण तत्कालीन नायब तहसीलदार गोबरा नवापारा शामिल हैं। इन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है।जांच के अनुसार, रायपुर-विशाखापट्नम और दुर्ग-बायपास भारतमाला सड़क निर्माण परियोजना के दौरान पद का दुरुपयोग करते हुए आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचा। आरोप है कि, उन्होंने अपने अधीनस्थ पटवारी, राजस्व निरीक्षक, भूमाफिया और अन्य लोगों के साथ मिलकर कूटरचित राजस्व अभिलेख तैयार कराए।

भारतमाला मुआवजा घोटाला…फरार तहसीलदार अरेस्ट

राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात को मौदहापारा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद पर  एक युवक ने दुसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल का नाम मोहम्मद हाशिम बताया है। युवक को चाकू मारने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।रात नौ बजे पुलिस को मौदहापारा में चाकूबाजी होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से युवक को डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक का इलाज जारी है। आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है।

रायपुर में फिर चाकूबाजी:मौदहापारा में युवक पर हमला

दुर्ग जिले में पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी खेल मैदानों और परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 6 लाख के मोबाइल जब्त किए हैं। मामला भिलाई नगर थाना इलाके का  है।जांच के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि, खेल मैदानों और परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों से मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर शुभम श्रीवास 24 साल  निवासी कातुलबोर्ड हरिनगर दुर्ग, स्थायी पता मध्यप्रदेश के जबलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया।

दुर्ग में मोबाइल चोर गिरफ्तार…6 लाख के फोन बरामद
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments