Tuesday, February 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला टी 20 विश्व कप मुकाबला अब तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए हामी भर दी है। यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा।आईसीसी की बैठक के बाद इस पर सहमति बनी है, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। उसने बांग्लादेश के समर्थन का हवाला दिया था। दूसरी ओर आईसीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया था कि यदि पाकिस्तान मैच से हटता है तो होने वाले नुकसान की भरपाई उसे करनी होगी। आईसीसी के इस रुख के बाद पाकिस्तान ने बातचीत का रास्ता अपनाया। लाहौर में हुई बैठक के बाद मामला सुलझ गया। इस बैठक में आईसीसी के सामने कुछ मांगें रखीं। इनमें से कुछ मांगों पर आईसीसी ने सहमति जताई है।

आईसीसी के सख्ती के आगे झुका पाकिस्तान

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कुछ युवकों ने एक छात्र की लात-घूंसे और डंडे से जमकर पिटाई कर दी। पुरानी रंजिश (स्कूली विवाद) के चलते बाइक सवार युवकों ने मारपीट की है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक छात्र को घसीट-घसीटकर पीट रहे हैं। यह घटना लक्ष्मीपुर स्थित ओला शोरूम के पास की है। अब पुलिस ने एक्शन लेते हुए 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें नाबालिग भी शामिल हैं। इन पर बलवा की धारा भी जुड़ेगी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।दरअसल, दीनदयाल कॉलोनी निवासी स्कूली छात्र ने 6 फरवरी को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी अभय सिंह ठाकुर, कपिश मित्तल और उनके साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया।

स्कूली छात्र को घसीट-घसीटकर पीटा, लात-घूंसों से मारा,

उत्तर प्रदेश के बदायूं में बदायूं जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है यहा एक महिला ने अपने पति पर 1000 रुपये लेकर उसे दोस्तों को सौंपने और उनके द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है. फैजगंज बेहटा क्षेत्र की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों, बालकिशन और पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है. फरार पति ‘छुटन’ की तलाश के लिए दो टीमें.लगाई गई हैं. एसपी हृदयेश कठेरिया के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल कराया गया है बेहटा थाना क्षेत्र की रहने वाली 30 वर्षीय एक महिला ने थाने में  शिकायत दर्ज कराई. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने 1000 रुपये के बदले उसे अपने दोस्तों के साथ भेज दिया था. इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी.

पति ने 1000 रुपये में किया पत्नी का सौदादो दोस्तों ने किया गैंगरेप

कोरबा के सीतामढ़ी इलाके में दो युवकों ने एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है। सोमवार को सीतामढ़ी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे किशन गोस्वामी जब अपने घर के पास खेल रहा था इसी बीच रेलवे स्टेशन मार्ग निवासी मिठू साहू और अंकित ठाकुर ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल नाबालिग के दादा ने बताया कि दोनों युवकों ने जान से मारने की नीयत से उसके पेट पर चाकू से हमला किया था। बचाव में उसने अपना हाथ आगे किया, जिससे चाकू हाथ में लगा। यदि ऐसा न होता तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी।

दो युवकों ने नाबालिग के पेट में चाकू से हमला

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ दायर याचिका में सुनवाई एक हफ्ते के लिए टल गई। शराब घोटाले से जुड़े दो मामलों में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। इस मामले की अगली सुनवाई अब दो सप्ताह बाद होगी, जब अदालत तय करेगी कि चैतन्य बघेल की जमानत बरकरार रखी जाए या खारिज की जाए।यह मामला हाई कोर्ट के उसे आदेश को चुनौती देने से जुड़ा है .जिसमें चैतन्य बघेल को गठित शराब घोटाले के दो अलग-अलग मामलों में जमानत दी गई थी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सीजी ने कहा कि फिलहाल मामले की सुनाई दो हफ़्ते के लिए स्थगित की जा रही है .

चैतन्य बघेल को फिर होगी जेल?

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ नवविवाहिता की लाश कुएँ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की शादी दो साल पहले हुई थी और बच्चा न होने के कारण घर में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।पूरा मामला बलरामपुर ज़िले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्रा का है।बताया जा रहा है कि मृतिका शीला लकड़ा की शादी दो साल पहले हुई थी और दो साल बाद भी उसका कोई बच्चा नहीं हुआ था। बच्चा न होने के कारण घर में तनाव बना हुआ था। कल ही महिला अपने पति के साथ अंबिकापुर से बच्चा होने के लिए प्रार्थना कराकर घर आई थी। मामले की पुलिस जाँच कर रही है .

बलरामपुर में घर के कुएं में मिली नवविवाहिता की लाश

जगदलपुर केंद्रीय गृहमंत्री शाह  ने कहा कि बस्तर भारत की संस्कृति का आभूषण है। बस्तर पण्डुम के माध्यम से यहां की संस्कृति और गौरवशाली परंपरा को छत्तीसगढ़ सरकार ने नए प्राण देने का काम किया है । बस्तर पंडुम 2026 के सभी विजेताओं को केंद्रीय गृहमंत्री शाह और मुख्यमंत्री साय ने सम्मानित किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने बताया कि इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लोक कलाकारों को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया जाएगा, जहां उन्हें अपनी कला का प्रदर्शन करने और सहभोज करने का अवसर भी मिलेगा बस्तर संभाग के 07 जिले के 32 जनपद पंचायतों और 1885 ग्राम पंचायतों के 53 हजार से अधिक लोक कलाकारों ने 12 विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन्हीं लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य बस्तर पण्डुम 2026 के माध्यम से राज्य की सरकार द्वारा किया जा रहा है।

राष्ट्रपति भवन में सजेगी बस्तर की महफ़िल!

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार को दर्दनाक दुर्घटना हुई  जब एक मंदिर की छत अचानक टूटकर नीचे गिर गया. उस समय अंदर मौजूद बच्चियों पर मलबा गिरने से तीन की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में पांच अन्य बच्चियां और  एक दंपती घायल हो गए. घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, यह हादसा कैलारस थाना क्षेत्र के एहरौली गांव स्थित चमड़ा माता मंदिर में हुआ. ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा. घटना के समय मंदिर में प्रसाद वितरण चल रहा था.  मृत और घायल बच्चियां उसी गांव की रहने वाली हैं. कैलारस थाना पुलिस  जांच शुरू कर दी गई है.

MP;मंदिर की छत गिरी, 3 बच्चियों की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार सुबह रायपुर जा रही एक यात्री बस में आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ से सभी 50 यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है।राजधानी ट्रेवल्स की बस सुबह करीब 8 बजे बलौदाबाजार से रायपुर के लिए निकली थी। जिसमें करीब 50 यात्री सवार थे। करीब 9 बजे भैंसा गांव के पास बस के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में धुएं ने आग का रूप ले लिया और आग तेजी से बस में फैलने लगी।आपात स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका। उसने बिना देरी किए बस के सभी दरवाजे खोल दिए यात्रियों के सुरक्षित उतरने के बाद आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में बस जलकर राख हो गई।

बलौदाबाजार से रायपुर आ रही बस में लगी आग…VIDEO

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त चेतावनी के बाद भी कार पर स्टंटबाजी नहीं थम रही है। सोशल मीडिया पर कार की बोनट पर बैठकर और विंडो से निकलकर स्टूडेंट्स के स्टंट के 3 नए वीडियो वायरल हो रहे हैं।पहला मामला जांजगीर-चांपा जिले के जीएलडी स्कूल का है, जहां फेयरवेल पार्टी में कुछ स्टूडेंट्स पूरे टशन से कार के बोनट पर बैठकर स्कूल में एंट्री कर रहे हैं। दूसरा मामला सूरजपुर जिले के विश्रामपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल का है। यहां छात्र नेशनल हाईवे पर फोर व्हीलर के विंडो से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं।5 कारों में सवार छात्र वाहन से लटककर हूटर बजाते हुए हाईवे से गुजरे। तीसरा मामला धरसींवा के कुंरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का है। फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्र कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में छात्रों का खिड़की से निकलकर खतरनाक स्टंट,VIDEO

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंट यूनिट ने एक अंडरवियर जब्त की है। आप सोच रहे होंगे कि अंडरवियर? जी हां, यह अंडरवियर दिखने में तो साधारण था लेकिन इसकी वास्तविक कीमत 50 लाख रुपये की निकली। दरअसल जिस शख्स के पास से यह अंडरवियर मिला है, वह दुबई से लौटा था। खुफिया जानकारी के आधार पर पकड़ा उसे पकड़ा गया था। कस्टम विभाग के एक अफसर ने बताया कि शख्स अपने अंडरवियर में 601.9 ग्राम 24 कैरेट सोना छिपाकर तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। जब्त किए गए सोने का बाजार मूल्य 96.06 लाख रुपये था।

सोने का अंडरवियर, 45 लाख रुपये कीमत
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments