छत्तीसगढ़ में धान बेचने वाले किसानों के लिए राहत की खबर निकलकर सामने आई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी की तारीखको बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धान खरीदी की तारीख दो दिनों तक और बढ़ाने का फैसला लिया है। यानी अब किसान 5 फरवरी तक अपनी धान बेच सकेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों का धान किसी कारणवश तय समय सीमा में नहीं खरीदा जा सका था, उन्हें ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। इस विशेष अवधि में केवल उन्हीं किसानों से धान की खरीदी की जाएगी, जो पहले वंचित रह गए थे।आपको बता दें कि बीते करीब दो महीनों से प्रदेशभर में धान खरीदी का काम चल रहा था, लेकिन इसके बाद भी कई ऐसे किसान है जो धान बेचने से वंचित रह गए थे
छत्तीसगढ़ में बढ़ गई धान खरीदी की तारीख,
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की युवती को उसके मौसी के देवर ने पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर वीडियो कॉल में उसके कपड़े उतरवाए। इस दौरान युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी लगातार युवती को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने लगा। जब युवती ने और पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपलोड कर दिए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने महाराष्ट्र के युवक हम्जा शेख के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला कोतवाली थाना इलाके का है।18 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि, उसकी मौसी की शादी पुणे-बीड़ (महाराष्ट्र) में हुई है। तभी उसका संपर्क मौसी के देवर हम्जा शेख से हुआ था तब से दोनों की सामान्य बातचीत होती थी। कुछ समय बाद आरोपी ने वीडियो कॉल में बात करने के दौरान युवती से कपड़े उतरवाए।फिर ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने लगा
मौसी के देवर ने कॉल पर कपड़े उतरवाकर बनाया VIDEO
भिलाईःइस्पात नगरी स्थित शासकीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला में मोटी रकम लेकर फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब अस्पताल से एक मृत व्यक्ति के नाम पर मेडिकल सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। मामले की शिकायत कलेक्टर तक पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह ने बताया कि सुपेला अस्पताल में लंबे समय से फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाए जा रहे हैं। इसी दौरान किसी ने जानबूझकर एक मृत व्यक्ति के नाम से मेडिकल सर्टिफिकेट बनवा लिया। सर्टिफिकेट खुद अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. पीयम सिंह द्वारा जारी किया गया है।जिस व्यक्ति के नाम पर medikal जारी हुआ है, उसका 21 अप्रैल 2024 को निधन हो चुका था।
भिलाई सरकारी अस्पताल में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने का धंधा
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से जुड़े मामलों में उन्हें अंतरिम जमानत मंजूर की गई है। जमानत की शर्तों के तहत लखमा को छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा, हालांकि कोर्ट में पेशी के दौरान वे छत्तीसगढ़ आ सकेंगे।इसके अलावा उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और अपना वर्तमान पता और मोबाइल नंबर संबंधित पुलिस थाने में दर्ज कराना अनिवार्य होगा। एडवोकेट हर्षवर्धन परगनिहा ने सुप्रीम कोर्ट में कवासी लखमा का पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि इस मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में करीब ढाई घंटे सुनवाई हुई।ED ने कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था।
शराब घोटाला…लखमा को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ब्रेकअप से नाराज गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के दिल पर चाकू गोदकर उसे मार डाला। रोशनी सूर्यवंशी (22) मगंलवार सुबह कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25) के घर चाकू लेकर मिलने पहुंची थी। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया।घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। दरअसल रोशनी को शक था कि उसे छोड़ लड़के ने किसी दूसरी लड़की से दोस्ती कर ली हैं, इसी गुस्से में आकर उसने मर्डर कर दिया।दोनों की इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी, 6 महीने बाद लड़के ने बात करना बंद कर दिया था और कॉल-मैसेज में ब्लॉक भी कर दिया था। मृतक युवक BJP नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी का भांजा था।दरअसल, कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25) मूल से रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा का रहने वाला था
ब्रेकअप से भड़की गर्लफ्रेंड ने दिल पर गोदा चाकू, मौत
छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। बालोद जिले में कुत्ते को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में किराना व्यापारी की जान चली गई। जबकि टीचर पत्नी और 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है।वहीं, कोरबा में ट्रेलर और प्याज से लदे ट्रक की टक्कर हो गई। ट्रक का ड्राइवर केबिन में फंस गया था, जहां केबिन काटकर उसका शव निकाला गया। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है।बलरामपुर में सरिया से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। हादसे में ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की है।वहीं, सूरजपुर में बाइक सवार कॉन्स्टेबल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कॉन्स्टेबल की जान चली गई। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद वे अपनी बाइक से बिश्रामपुर की ओर लौट रहे थे।
ट्रेनिंग से लौट रहे कॉन्स्टेबल को कुचला, मौत
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर महिला से रेप किया। आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर करता रहा। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय महिला की शादी साल 2024 में मध्यप्रदेश में हुई थी। शादी के बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन समुचित इलाज और देखभाल के अभाव में नवजात की पांच दिन बाद मौत हो गई।बताया जा रहा है कि, इसके बाद भी महिला का इलाज ठीक से नहीं कराया गया। परेशान होकर वह 24 जनवरी 2025 को अपने मायके छाल क्षेत्र लौट आई। माता-पिता के मौत के कारण वह यहां अकेले रह रही थी।अप्रैल महीने में आरोपी उसके घर पहुंचा और बातचीत के दौरान कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। तबीयत बिगड़ने और नींद आने की स्थिति में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
कोल्ड-ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर महिला से रेप
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक हेडमास्टर ने शराब के नशे में बच्चों की क्लास ली। हेडमास्टर निरंजन कुशवाहा जब स्कूल पहुंचे तो जमीन पर लेट कर आराम से सो रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने वीडियो बनाया। पूछने पर उन्होंने कहा कि गैस की प्रॉब्लम होने के कारण पेट दर्द में लेटे थे।मामला रामानुजनगर ब्लॉक का है। हेडमास्टर ने नशे की हालात में प्राइमरी क्लास के बच्चों को पढ़ाया भी, सामने आए वीडियो में उनके शब्द और पैर लड़खड़ाते नजर आए। वे खुद ठीक ढंग से खड़े नहीं हो पा रहे थे। लेकिन कैमरा देख पढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। मामला सामने आने के बाद BEO ने हेडमास्टर को सस्पेंड करने की अनुशंसा की है।हेडमास्टर निरंजन कुशवाहा भुनेश्वरपुर स्थित नर्मदापारा प्राइमरी स्कूल में लंबे समय से पोस्टेड है। प्राइमरी स्कूल में पहली से पांचवीं तक कुल 23 छात्र अध्ययनरत हैं। बच्चों को पढ़ाने के लिए हेडमास्टर सहित तीन शिक्षक पदस्थ हैं।
नशे में स्कूल की फर्श पर सोता मिला हेडमास्टर,VIDEO
अंबिकापुर के निजी स्कूल के टीचर ने कक्षा 6वीं के बच्चे पर 13 डंडे बरसाए। बच्चा जब स्कूल से वापस घर पहुंचा तो उसके पैरों में खून जमने के निशान दिखे। परिजनों की शिकायत पर सरगुजा डीईओ दिनेश झा ने जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई है। डीईओ ने कहा कि, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।अंबिकापुर के विजय चौधरी का 12 वर्षीय बेटा प्रतापपुर चौक पर संचालित होली होम एकेडमी में कक्षा 6वीं का छात्र है। 29 जनवरी को वो स्कूल गया था। स्कूल में पढ़ाई को लेकर टीचर ने छात्र की डंडों से जमकर पिटाई कर दी। बच्चा वापस घर पहुंचा तो उसके पैर पर जगह-जगह डंडे मारने से खून जम गया था। परिजन छात्र को लेकर अस्पताल पहुंचे और उसका इलाज कराया।
प्राइवेट स्कूल के टीचर ने बच्चे को मारे 13 डंडे
कवर्धा जिले में कांग्रेस ने मनरेगा, धान घोटाले की जांच समेत 5 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। PCC चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।प्रदर्शन कर राज्य व जिला प्रशासन का ध्यान जनसमस्याओं की ओर आकर्षित करते हुए जल्द निराकरण की मांग की गई। कार्यक्रम की शुरुआत जिला मुख्यालय में एकत्रित कांग्रेसजनों की सभा से हुई थी।बैज ने राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं की कमी से त्रस्त है, लेकिन सरकार जनता की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी।
मनरेगा-धान घोटाले की जांच की मांग..कवर्धा में कांग्रेस का प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के निर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय भूपेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जो तूता इलाके में रहता था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना अभनपुर थाना इलाके की है।पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली कि, निर्माणधीन फिल्म सिटी ग्राउंड में युवक का शव पड़ा है। उसके सिर पर चोट के निशान है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।घटना स्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को जहर भी मिला है। ऐसे में मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

