भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने दूसरे सुपर-4 मैच में पाकिस्तानियों को 6 विकेट से हराया।दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने 172 रन का टारगेट 18.5 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। तिलक वर्मा ने 19वें ओवर में शाहीन अफरीदी की बॉल पर छक्का, फिर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। वे 19 बॉल पर 30 रन बनाकर नाबाद लौटे।अभिषेक शर्मा ने 39 बॉल पर 74 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने शुभमन गिल (47 रन) के साथ 59 बॉल पर 105 रन की ओपनिंग साझेदारी की। इस साझेदारी ने भारत के रन चेज को आसान कर दिया।
एशिया कप-2025 में भारत की पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक नदी के पास हाथी का एक बच्चा मृत पाया गया। वन अधिकारियों ने को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कटघोरा संभाग स्थित केंदई वन क्षेत्र के अंतर्गत कोरबी गांव में हसदेव नदी के किनारे वन अधिकारियों को गश्त के दौरान झाड़ियों में हाथी के बच्चे का शव मिला। अधिकारियों के मुताबिक हाथी की उम्र लगभग एक सप्ताह की थी।प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि हाथी की मौत कुछ दिन पहले हुई थी। ऐसा प्रतीत होता है कि वह डूब गया और शव हसदेव नदी में बह गया होगा।’’ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के असल कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
एक हफ्ते पहले जिस हाथी का जन्म हुआ था वह झाड़ियों में मिला
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कामठी में नवरात्रि के पहले पंडाल स्थापना को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव फैल गया। एक पक्ष द्वारा लगाए गए पंडाल को गोंडवाना समाज ने हटाने की कोशिश की, जिससे दूसरे पक्ष में आक्रोश फैल गया और विवाद उत्पन्न हो गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में एक महिला आरक्षक घायल हो गई, जो गर्भवती बताई जा रही है और उसके हाथ में गंभीर चोट आई है। साथ ही मौके पर मौजूद एसडीओपी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।
दुर्गा पंडाल स्थापना को लेकर दो समुदायों में तनाव
अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मध्यप्रदेश के रतलाम में रहने वाले 7 वर्षीय शुभम निमाना के पेट और छोटी आंत से बालों का एक गुच्छा, घास और जूते के फीते का धागा (ट्राइकोबेज़ोअर) सफलतापूर्वक निकाला है. बच्चों में इस अत्यंत दुर्लभ बीमारी का प्रकोप केवल 0.3-0.5% पाया जाता है. अहमदाबाद सिविल में ऑपरेशन के बाद अब बच्चा स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. सिविल अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि शुभम पिछले दो महीनों से पेट दर्द, उल्टी और वजन घटने की समस्या से पीड़ित था. जिसे लेकर मध्य प्रदेश के एक निजी अस्पताल में उसके ऑपरेशन पर लगभग 2 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद राहत नहीं मिली थी.
अहमदाबाद में 7 साल के बच्चे के पेट से निकला बालों का गुच्छा
सर्व पितृ अमावस्या पर रविवार को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में दोस्तों के साथ नर्मदा नदी में स्नान करने आया एक युवक डूब गया। ये घटना शाम करीब 4 बजे की है। युवक का अब तक कोई पता नहीं चला है।इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक डूबने के दौरान बार-बार मदद की गुहार लगाता रहा। घाट पर कोई सुरक्षाकर्मी भी मौजूद नहीं था। कोई भी उसकी मदद नहीं कर पाया। देखते ही देखते युवक नर्मदा नदी के तेज बहाव के बीच गहराई में समा गया।युवक का नाम विवेक पटेल है। 21 साल उम्र का विवेक खंडवा के संजय नगर का रहने वाला था ।
नर्मदा नदी में युवक के डूबने का VIDEO:
राजधानी रायपुर के कोटा महोबा बाजार इलाके में खोली गई शराब दुकान के खिलाफ करीब 500 लोगों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने दुकान पर धावा बोलते हुए ताला जड़ दिया। जानकारी मिलते ही सरस्वती नगर और आमानाका थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों के आक्रोश को देखते हुए पीछे हट गई।महिलाओं और बच्चों के साथ मोहल्ले वासी मौके पर ही धरने पर बैठ गए और दुकान हटाने की मांग करने लगे। काफी देर बाद तहसीलदार और आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान हटाने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए और प्रदर्शन खत्म हुआ।
महोबा बाजार में शराब दुकान खोलने का विरोध
छत्तीसगढ़ में खेल विभाग में भ्रष्टाचार और नकली डिग्री देने वाली संस्था के विरोध में प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस और NSUI पदाधिकारियों पर FIR के विरोध में रविवार को राजधानी रायपुर में युवा कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस और NSUI पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पूर्व पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला और NSUI रायपुर जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी पर राजनीतिक दबाव बनाकर पुलिस से उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाया है।
युवा कांग्रेस-NSUI ने किया गृहमंत्री का पुतला दहन
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को मार डाला। बताया जा रहा है कि पड़ोसी से विवाद के बाद बड़ा भाई समझाने आया था, तभी चाकू से गले पर कई बार हमला किया। गले में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। मामला नैला थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम मुकेश सूर्यवंशी 27 है, जो कि नैला के वार्ड नंबर- 2 में रहता था। वहीं आरोपी का नाम जितेश कुमार सूर्यवंशी 20 है। आरोपी पहले भी कई लोगों से विवाद कर चुका है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
चाकू से काटा भाई का गला…सांस नली कटने से मौत
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में महिला हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंच गई। टीचर ने स्कूल में बना मीड डे मील खाने की कोशिश की, लेकिन वह इतने नशे में थी कि लड़खड़ाते हुए टेबल पर पैर रखकर सो गईं। बच्चे छुट्टी समझकर घर चले गए।ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। उनके सामने हेडमास्टर अजीब हरकतें करने लगी। वह बड़बड़ाते हुए कभी हिंदी में तो कभी इंग्लिश में बात करती। इस दौरान महिला हेडमास्टर के जेब में रोटी रखी हुई थी। एक ग्रामीण ने कहा कि आप पर कार्रवाई होगी तो हेडमास्टर ने जवाब में कहा- थैंक-यू।घटना बलौदा विकासखंड के लेवई गांव के शासकीय प्राथमिक शाला की है। जांच के बाद हेडमास्टर हीरा पोर्ते (45 साल) को सस्पेंड कर दिया गया है।
नशे में स्कूल पहुंची महिला हेडमास्टर, VIDEO
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के जनकगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बेलदार का पुरा इलाके में रहने वाले एक पिता ने अपनी ही 24 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी पिता बादाम सिंह कुशवाहा ने पहले बेटी रानी कुशवाहा की आंखों में मिर्ची झोंकी और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी जान ले ली. वारदात के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही जनकगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. मृतका की मां भगवती बाई ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिता शराब का आदी है घटना के पहले भी बाप-बेटी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया.
आंखों में मिर्ची डाली, फिर चाकू से ताबड़तोड़ किया हमला

