Wednesday, March 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

बलौदाबाजार में 10 जून 2024 को हुई हिंसा  के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद देर रात पुलिस टीम आलाजरब जब्त करने रायपुर पहुंची, जहां से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। इस दौरान आंदोलन के समर्थन में जारी एक पत्र भी जब्त किया गया है। यह पत्र टाइप करने वाला टाइपिस्ट भी अब मामले में पुलिस का गवाह बनेगा।पुलिस टीम ने रायपुर के कांजनजंगा स्थित फेस-2 में अमित बघेल के निवास पर दबिश देकर मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके अलावा रायपुर के मेग्नेटो माल स्थित उनके कार्यालय से भी कई अहम कागजात बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जब्त साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

 बलौदाबाजार हिंसा मामले में अमित के ठिकानों पर पुलिस की दबिश

जशपुर जिले के चौकी दोकड़ा क्षेत्र से नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ले जाकर दुष्कर्म  करने वाले आरोपी जीजा को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मोटर साइकिल से कोरबा तक भगाने में सहयोग करने वाला सहआरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है।पुलिस के अनुसार चौकी दोकड़ा क्षेत्र के एक ग्राम निवासी प्रार्थी ने 14 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्ष 10 माह कीनाबालिक पुत्री जो कक्षा 11वीं की छात्रा है, 13 दिसंबर को अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने स्कूल गई थी, लेकिन शाम को स्कूल से वापस नहीं मिली। सहेलियों से पूछताछ करने पर पता चला कि वह परीक्षा में भी शामिल नहीं हुई थी।काफी खोजबीन के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान 5 जनवरी 2026 को नाबालिग पीड़िता स्वयं परिजनों के साथ चौकी पहुंची।

जीजा ने नाबालिग साली को भगाया, हिमाचल में रेप किया

सेना दिवस के मौके पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र में गुरुवार को वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक रूप से मनाया गया। रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा के लगभग 3000 स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में एक साथ सामूहिक वंदे मातरम् गाया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 5 लाख विद्यार्थी और नागरिकों ने एक साथ राष्ट्रगीत गाया।रायपुर के सुभाष स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम हुआ, जहां लगभग 10 हजार युवाओं ने एक साथ वंदे मातरम् गाया। इस दौरान स्टेडियम पूरी तरह भरा हुआ था। कार्यक्रम के दौरान पोस्ट ऑफिस ने वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड जारी किया।साथ ही स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इनमें से तीन सबसे बेस्ट परफार्मर को अवार्ड दिए गए।

रायपुर में 5 लाख लोगों ने गाया मातरम्

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में अब तक 26 करोड़ का धान खराब हो चुका है। कवर्धा जिले में चूहे-दीमक और बारिश से 7 करोड़ का धान खराब हुआ था। जशपुर में 7 करोड़ का धान गायब होने का मामला सामने आया था।गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साल 2024-25 में खरीदा गया 20,000 क्विंटल धान खराब हो गया है। जिससे शासन को 6 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं, महासमुंद जिले के 5 संग्रहण केन्द्रों में करीब साढ़े 5 करोड़ का धान सूख गया। कुल मिलाकर प्रदेश में 25 करोड़ से ज्यादा धान के नुकसान होने की बात सामने आई है।अब PCC चीफ बैज ने आरोप लगाया है कि बस्तर में 1.46 लाख क्विंटल धान खराब हुआ है। बस्तर के धान खरीदी केंद्र में दीपक बैज ने 2 मरे हुए चूहे को दिखाते हुए कहा कि ये चूहे बस्तर पहुंचते-पहुंचते मर गए। हीं, राजधानी रायपुर में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने खाद्य मंत्री को चूहा पकड़ने वाला पिंजरा भी सौंपा है।

26 करोड़ का धान बर्बाद, बैज ने दिखाया मरा चूहा

रायपुर:राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2025,26 में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी में अनियमितता बरतने के फलस्वरूप समिति प्रबंधकों तथा धान खरीदी से जुड़े 38 कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें 31 कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन तथा निलंबित, एक की सेवा समाप्ति, दो को सेवा से पृथक, एक को कार्य से पृथक और तीन कर्मचारियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है। ये कार्रवाईयां प्रदेश के 12 जिलों दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सक्ती, जगदलपुर,रायपुर गरियाबंद, महासमुंद तथा बलौदाबाजार-भाटापारा में की गई हैं।धान खरीफ कार्य के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण में स्कंध में कमी,स्कंध अधिक एवं अव्यवस्थित स्टेकिंग के नीति विपरीत कार्य-निर्देशों का उल्लंघन अमानक धान खरीदी.खरीदी में अनियमितता, अवकाश के दिन धान खरीदी सहित फर्जी खरीदी, , टोकन अनियमितता, बिना आवक पर्ची, अवैध वसूली, अव्यवस्था  तथा बारदाना वितरण में अनियमितता के मामलों पर कार्रवाई की गई है।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में बड़े पैमाने पर अनियमितता!
तिल्दा रलवे स्टेशन में खड़ी तेल डिब्बा वाली मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा  एक विक्षिप्त युवक ओवर हेड हाईटेंशन लाइन की जद में आ गया। करंट लगते ही वहां एक जोरदार धमाका हुआ, जिसमें उसका शरीर बुरी तरह से झुलस गया। और उसकी  मौके पर ही  मौत हो गई।करंट लगते ही युवक तेल डिब्बे के ऊपर गैर गया .रेलवे पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा एक विक्षिप्त युवक बुधवार से प्लेट फार्म 4 पर घूम रहा था ,गुरुवार को तेल डिब्बो वाली एक मालगाड़ी खड़ी तबी युवक और तेल डिब्बे में लगी सीडी से डिब्बे के ऊपर चढ़ गया ,और हाईटेंशन लाइन, करंट लगने सेउसकी  दर्दनाक मौत हो गई ,मरने वाले युवक की अभी पहचान नही हो पाई है ,,
स्टेशन पर मालगाड़ी में चढ़ा विक्षिप्त करंट से झुलसा: मौत

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 52 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में 49 पर कुल 1.41 करोड़ रुपये का इनाम था। इससे पहले सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली थी। लगातार बढ़ रहे दबाव और प्रभावी रणनीति के चलते 29 पुरुष नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया था । यह घटनाक्रम क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन, एरिया डॉमिनेशन और अन्य दबाव की रणनीतियों से प्रभावित होकर, इन नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया। यह दर्शाता है कि सरकार की नीतियां और सुरक्षा बलों का अथक प्रयास रंग ला रहा है।

बीजापुर में 52 नक्सलियों ने किया सरेंडर,

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना में सहयोग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपी कांशी जांगड़े युवती को मेले में घुमाने के बहाने ले गया था। रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद युवती को शराब के नशे में घर के बाहर बेहोश पाया गया। परिजनों के पूछने पर युवती ने इशारों से घटना की जानकारी दी।युवती के मूकबधिर और श्रवण बाधित होने की जानकारी होने के बावजूद, आरोपी ने उसे शराब पिलाई। नशे की हालत में, आरोपी ने साथी के साथ मिलकर उसे अपने किराए के मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मूकबधिर को पिलाई शराब… फिर नशे की हालत में की हैवानियत

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चर्च चलाने, नाबालिग बच्चों को रखने और कथित धर्मांतरण गतिविधियों मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी डेविड चाको के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने कई दस्तावेज और मोबाइल-लैपटॉप के साथ सोलर-प्रोजेक्टर जैसे डिजिटल सबूत जब्त किए हैं।पुलिस का कहना है कि यह काम सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संगठित तरीके से हो रहा था। इस मामले में कई लोगों की पूछताछ की जा रही है और पैसों के सोर्स की भी जांच हो रही है।शिकायत में यहां नाबालिग बच्चों को रखे जाने के साथ कथित धर्मांतरण जैसी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई थी। यह मामला थाना लालबाग की पुलिस चौकी सुकुल देहन के ग्राम धर्मापुर का है।

 राजनांदगांव में धर्मांतरण के नेटवर्क पर कार्रवाई:

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। इसके लिए आज गुरुवार शाम 7 बजे से टिकट विंडो ओपन हो गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने Ticketgenie को ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर नियुक्त किया गया है।वेबसाइट ticketgenie.in पर या मोबाइल ऐप जाकर टिकट बुक की जा सकती है। टिकट के दाम 800 रुपए से शुरू है। वहीं सबसे महंगी टिकट 25 हजार की है। एक यूजर अधिकतम 4 टिकट ही खरीद सकेगा। 16 से 22 जनवरी तक फिजिकल टिकट लिए जा सकेंगे।स्टेडियम के अंदर दर्शकों के लिए खाने-पीने की चीजों के रेट भी तय किए गए हैं। 100 ग्राम समोसा 50 रुपए, सिंगल पीस सैंडविच 60, बर्गर 80 में मिलेगा।पॉपकॉर्न कोन 60 रुपए, पॉपकॉर्न टब 100 और पिज्जा 250 में मिलेगा

IND-NZ T-20; ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments