विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल के विस्तार का इंतजार समाप्त हो गया है.आज साय मंत्रिमंडल में तीन,नए मंत्री आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ,दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल राजभवन में साढ़े 10 बजे मंत्री पद की शपथ लेगे.।तीनों नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज में 3 कार तैयार कर ली गई हैं। साथ ही शपथ ग्रहण के लिए तीनों विधायकों को मैसेज पहुंचा दिया गया है, ताकि वह समय पर पहुंच सकें। बीजेपी संगठन के नेताओं के अनुसार, सामाजिक और भौगोलिक संतुलन को प्राथमिक महत्व दिया गया है ।
आज राजभवन में 10:30 बजे 3 मंत्री लेंगे शपथ
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को स्पेशल कोर्ट ने 5 दिन की ED कस्टोडियल रिमांड पर भेजा है। शराब घोटाला और मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) 23 अगस्त तक चैतन्य से नए तथ्यों पर पूछताछ करेगी।इससे पहले चैतन्य न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद थे। न्यायिक रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को उन्हें रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। ED ने कोर्ट में आवेदन लगाकर चैतन्य की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी थी। आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी कोर्ट पहुंचे थे।
चैतन्य बघेल को 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर भेजा
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सेक्टर 10 में गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कपल चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आ रहा है युवक बाइक चला रहा है और युवती बाइक की टंकी पर बैठे युवक से लिपटी दिख रही है।इतना ही नहीं ज्योति अपने साथी को पड़कर रोमांटिक अंदाज में झूम रही है दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था वह ट्रैफिक नियमों की परवाह किए बिना सड़क पर घूम रहे थे.राहगीरों ने इस दृश्य को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया वीडियो वायरल होने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भिलाई सेक्टर 10 की सड़क पर खुला रोमांस. कानून को ठेंगा !
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते पर सरकार ने फैसला ले लिया है। वित्तीय वर्ष के दूसरे छमाही के लिए कर्मचारियों के महगाई भत्ते में इजाफा किया गया है। अब छत्तीसगढ़ के सरकारी कमचारियों का महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों के समकक्ष 55 फ़ीसदी हो गया है। इसका फायदा सम्भवतः कर्मचारियों को जुलाई माह से मिल सकेगा।पांच महीने पहले किये गये पहली छमाही में कर्मचारियों का भत्ता बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया गया था। तब सरकार ने भत्ते 3 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी की थी।
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को सौगात.
रायपुर के सूदखोर तोमर बंधुओं की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 7 FIR पर सवाल उठाए हैं। हाईकोर्ट ने रायपुर SSP डॉ लाल उम्मेद सिंह से पूछा है कि किस आधार पर एक साथ 7 केस दर्ज किए गए हैं। कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत शपथपत्र के साथ 2 सप्ताह में जवाब पेश करने कहा है।याचिकाकर्ता के वकील ने पुलिस पर दबाव में कार्रवाई करने और आर्गेनाइज क्राइम के केस में फंसाने का आरोप लगाया। दोनों भाई 2 महीने से फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी से बचने वकील के माध्यम से दोनों ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है।
तोमर ब्रदर्स के खिलाफ 7 FIR पर हाईकोर्ट का सवाल
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गर्भवती महिला को कावड़ पर बैठाकर परिजनों को 2 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। इस बीच महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि मां-बच्चे दोनों स्वस्थ हैं .मामला लुंड्रा ब्लॉक के रवई जटासेमर गांव का है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका बरगाह 32 साल 9 महीने की प्रेग्नेंट थी .सुबह प्रियंका को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी गांव की मितानीन ने एंबुलेंस के लिए कॉल किया । एंबुलेंस प्रसूता के घर से करीब 2 किलोमीटर पहले आकर रुक गई ।क्योंकि सड़क खराब थी. एंबुलेंस तक लाने के लिए गर्भवती को कावड़ पर बिठाकर लाया जा रहा था। इस बीच महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिया।
गांव में एंबुलेंस नहीं पहुंची, रास्ते में दिया बच्चों को जन्म
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कियोस्क संचालक के द्वारा रिटायर्ड शिक्षक और उसके परिवार से 50 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। उसने एस-आई स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन सिस्टम एक्टिवेट कर रिटायर्ड शिक्षक के अकाउंट से 35 लाख गायब कर दिए। जबकि बेटा बहू को फर्जी एच डी के दस्तावेज देकर 15 लाख हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड शिक्षक आनंद राम वैष्णव ,परिवार के साथ पवनी नगर में रहते थे । वे 1992 में शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हुए थे। एक साल पहले उसकी मौत हो चुकी है। जब परिवार को पैसे की जरूरत पड़ी तो इस पूरे धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 50 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में लड़की लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी है इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी थप्पड़ और लात गस से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शांति विहार कॉलोनी का है यह वीडियो में एक युवक को लड़की थप्पड़ मारते नजर आ रही है जबकि करीब 10 से अधिक लड़के भी उसे युवक को पीटते दिखाई दे रहे हैं इससे दौरान लड़के युवक के घर के अंदर भी घुस गए। और घर में भी मारपीट की गई हालांकि, इस मारपीट की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।
रायपुर में लड़के-लड़कियों ने एक युवक को पीटा
छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस ने मंगलवार को शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जो कि बाप-बेटे हैं। इन्होंने निवेशकों को हर माह 10 प्रतिशत मुनाफे और एक साल बाद मूलधन लौटाने का लालच देकर प्रदेश भर में 50 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है। यह मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है।दरअसल, 30 अक्टूबर 2024 को शिव सोनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि DYPDHURWE BROTHERS CONSULTANTS PVT. LTD./निवेश किंग कंपनी के संचालकों ने उसे धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया। शिकायत पर पुलिस ने IPC की धारा 420, 34 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

