रायपुर में भाजपा नेता ने मां-बेटी को रेप करवा देने की धमकी दी है। आरोप है कि, जवाहर नगर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सोनू राजपूत शराब के नशे में कुत्ते भौंकने पर विवाद किया। विवाद बढ़ने पर डंडे से महिला का सिर फोड़ दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस में FIR दर्ज कर ली है। हालांकि, भाजपा नेता का कहना है कि, उस पर लगे आरोप गलत हैं। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।
रायपुर में मां-बेटी से भाजपा नेता बोला-रेप करवा दूंगा
रायपुर से भाजपा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने CM विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखा है। उन्होंने रायपुर में सरकारी कार्डियक इंस्टीट्यूट हार्ट सर्जरी नहीं होने पर चिंता जताते हुए अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, मरीजों को सिर्फ ‘तारीख पर तारीख’ मिल रही है।चिट्ठी में सांसद ने लिखा है कि, यह अत्यंत दुःख का विषय है कि समय-समय पर निर्देश और प्रयासों के बावजूद इस महत्वपूर्ण संस्थान में सर्जरी की सेवाएं बंद पड़ी है।

बृजमोहन बोले-मरीज को मिल रही तारीख पर तारीख
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में जादू टोना के शक में एक 17 साल की लड़की की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है .. लड़की के घर काम करने आए लेबर ने ही कुल्हाड़ी से वार कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लारगांव मरकाटोला का है।जानकारी के मुताबिक, 17 साल की लड़की मीनाक्षी मरकाम घर में अकेली थी पिता ललता मरकाम अपनी पत्नी बालो बाई और बेटी टिकेश्वरी के साथ गिट्टी लेने गए थे।वापस लौटा, तो उन्होंने देखा कि उसकी बेटी मीनाक्षी पूजा के कमरे के सामने खून से लथपथ पड़ी थी।
जादू-टोना के शक में 17 साल की लड़की का मर्डर
रायपुर AIIMS में तेलंगाना के डॉक्टर ने रविवार को सुसाइड कर लिया। डॉक्टर की उम्र महज 26 साल थी। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि, वर्क प्रेशर है, सॉरी मम्मी पापा। इसके बाद उसने अपने कमरे में लगे पर्दे का फंदा बनाया और सीलिंग के सहारे झूल गया।इस मामले में फिलहाल आमानाका पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है। आमानाका थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि डॉक्टर का नाम ए रवि कुमार था। वह एम्स में एमडी फॉरेंसिक साइंस का स्टूडेंट था।
तेलंगाना के डॉक्टर ने रायपुर AIIMS में की खुदकुशी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत जवाबी एक्शन की तैयारी में है. भारत के मिसाइल परीक्षण, अरब सागर में युद्धाभ्यास और जंगी जहाजों की तैनाती से पाकिस्तान कीनींद उड़ चुकी है. इसी वजह से पाकिस्तान इतना डर गया है कि हवा-हवाई बयानबाजी कर रहा है. पाकिस्तानी फौज पर नेताओं की पकड नहीं है. लेकिन पाकिस्तानी नेताऔर राजनयिक एक से बढ़कर एक बेतुके बयान दे रहे हैं.
थल, जल और नभ… हर मोर्चे पर भारतीय सेना की पुख्ता तैयारी,
रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव में 9 लोगों पर एक्शन हुआ है। पुलिस आरोपियों के ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड करेगी। ट्रैफिक पुलिस ने देर रात चेकिंग अभियान चलाया है। पुलिस का कहना है कि अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी आरोपी वाहन चालकों पर भारी जुर्माना भी किया गया है।रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव में 9 लोगों पर एक्शन
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में ससुराल आए व्यक्ति की उसके साले ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी डंडे और बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बहन के साथ आए दिन उसका जीजा झगड़ा करता था, इसी बात को लेकर हुए विवाद में साले और उसके दोस्त ने उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैlजानकारी के अनुसार, मृतक अशोक चंद्रा जैजैपुर थाना क्षेत्र के नंदेली गांव का रहने वाला था।
साले ने जीजा को डंडे-बेल्ट से पीट-पीटकर मार डाला
प्रदेश के सभी महापौरों को आज रायपुर बुलाया गया है। डिप्टी CM अरुण साव इस दौरान सभी से चर्चा करेंगे। दो दिनों तक रायपुर में ये तय होगा कि आने वाले दिनों में प्रदेश के निगम और नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों में काम-काज कैसा होगा।इस मीटिंग को ’’नगर सुराज संगम’’ नाम दिया गया है। मंत्री और अफसर प्रत्येक नगरीय निकाय की आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना पर प्लानिंग करेंगे। हर महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष और निकाय के अन्य जनप्रतिनिधियों से इसपर बात होगी।
डिप्टी CM ने पूरे प्रदेश से महापौरों को रायपुर बुलाया
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बस्तर में नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बस्तर को लेकर बड़ी भविष्यवाणी भी की है. सीएम साय ने कहा कि नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र लगभग 10 वर्षों में छत्तीसगढ़ का मुकुटमणि, पर्यटन केंद्र और राज्य का सबसे विकसित क्षेत्र बन जाएगा. नक्सल अभियान में मिल रही सफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने ये बातें कही.
नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर बनेगा छत्तीसगढ़ का मुकुटमणि
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मध्य प्रदेश की 2 युवतियों को अनजान गाड़ी से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। वे एक लॉज में ठहरी थीं और खाना खाने के लिए बाहर निकली थीं। जब उन्होंने एक गाड़ी से बाजार तक के लिए लिफ्ट मांगी तो लिफ्ट उन्हें मिल गई, लेकिन बाजार पहुंचने पर ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी।इसके बाद युवतियों को बीच बाजार गाड़ी से कूदना पड़ गया। बाजार में मौजूद लोगों ने यह घटना देखी और पुलिस को सूचना दी।

