Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश विदेश की 10 बड़ी...

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश विदेश की 10 बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर प्रदेशवासियों को श्रीराम लला दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ जन-जन के जीवन से जुड़ रही है। सीएम साय ने आज मंगलवार को रायपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिये रवाना किया। रायपुर संभाग से कुल 850  श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या के लिये रवाना हुए। सीएम साय ने सभी के सुखद यात्रा के लिये मंगलमय कामना की।CM ने पोस्ट में जानकारी दी कि मार्च 2024 में शुरू हुई इस योजना से 20,000 श्रद्धालुओं को अयोध्या भेजने का लक्ष्य रखा था

रायपुर से 850 श्रद्धालुओं का जत्था ट्रेन से अयोध्या रवाना

रायपुर में ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी केस में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर की पत्नी भावना तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पुलिस भावना से पूछताछ कर रही है, ताकि फरार रोहित और वीरेंद्र दोनों भाइयों का सुराग मिल सकभावना शुभकामना वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की संचालक थी। वह कंपनी के नाम से जमीन की खरीदी-बिक्री करती थी। उस पर आरोप है कि उसने 3 लाख रुपए की उधारी देकर एक जगुआर कार (कीमत लगभग 15 लाख) गिरवी रखी। पीड़ित से 5 लाख वसूलने के बावजूद 10 लाख की मांग करती रही।

सूदखोर रोहित-तोमर की पत्नी भावना गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बलौदाबाजार जिले में आदिवासी छात्रावासों के लिए जेम पोर्टल के जरिये 51 लाख रुपये में 160 स्टील जग खरीदने का आरोप लगाया है। मामले में कांग्रेस बीजेपी की विष्णुदेव साय सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस ने इसे “भ्रष्टाचार का चरम” बताया है और मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। दूसरी ओर बीजेपी ने इसका खंडन किया है।कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘यह वर्ल्ड कप नहीं, विष्णुदेव का ‘स्टील जग’ है। एक स्टील के जग की कीमत 32,000 रुपये और 160 नग की खरीदी 51,लाखl रुपये है। बेशर्मों ने आदिवासी बच्चों के पैसे को भी नहीं छोड़ा।”

‘एक जग की कीमत 32 हजार, 51 लाख रुपये में 160 जग की खरीदी

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिता और बेटा जिंदा जल गए। रात को एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिस कमरे में आग फैली वहां राजू कुर्रे (26 साल) और उसका 5 साल का बेटा समर सो रहा था। मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है।आमापारा में रहने वाला युवक राजू कुर्रे सोमवार की रात शराब के नशे में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। रात करीब 10 राजू कुर्रे की पत्नी अपने 3 साल के बच्चे को लेकर पड़ोस के घर में सोने चली गई थी।

बाप-बेटा जिंदा जले…सुबह मिले हड्डियों के अवशेष

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में  देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 22 मवेशियों को कुचल दिया, जिससे 17 गायों की मौत हो गई। 5 मवेशी घायल हैं। गौ-सेवकों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।मिली जानकारी के मुताबिक रतनपुर से पेंड्रा जाने वाले मार्ग पर बारीडीह के पास सड़क पर गाय, बैल और बछड़ों के झुंड बैठे थे। इसी दौरान रतनपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने गायों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन लेकर भाग निकला।

तेज रफ्तार वाहन ने 22 गायों को कुचला…17 मौत

कांकेर से 10 किलोमीटर दूर स्थित रामपुर जुनवानी के शिव मंदिर में एक अनोखी घटना सामने आई। सावन महीने में शिवलिंग के नीचे एक नाग सांप का बच्चा दिखाई दिया। इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।उपवास कर रहे भक्तों ने शिवलिंग के नीचे बैठे सांप को दूध चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने सांप की भी पूजा की। कई घंटों तक सांप वहीं रहा। बाद में सुरक्षा कारणों से उसे वहां से हटा दिया गया।

शिवलिंग के नीचे दिखा नाग सांप का बच्चा, VIDEO

दिल्ली से रायपुर पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने वन मंत्री केदार कश्यप पर हमला बोला है। बैज ने कहा कि वन मंत्री को लगता है कि प्रदेश में आदिवासियों का विकास हो रहा है, तो वे मेरे साथ हसदेव और तमनार चलें। बैलाडीला और कोरंडम खदान क्षेत्रों में जाकर आदिवासियों से खुद पूछे?बैज ने कहा कि वन मंत्री वहां जाएंगे और सच सुनेंगे, तो उनकी पैंट गीली हो जाएगी। आपको आदिवासियों के विकास का इतना भरोसा है तो चलिए हसदेव, तमनार, बैलाडीला। आपको पता चल जाएगा की आदिवासियों का विकास हुआ है या विनाश हुआ है।

दीपक बैज ने किया मंत्री केदार से सवाल:बैज बोले- वन मंत्री हसदेव-तमानार चलें,

बिलासपुर लोक निर्माण विभाग के तहत सब इंजीनियर्स की भर्ती परीक्षा में हाईटेक चीटिंग का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है. इस केस का खुलासा सोमवार को हुआ था. अब इस मु्द्दे पर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है. बस्तर में NSUI के कार्यकर्ताओं ने  परीक्षा को रद्द कर पुनः पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने की मांग की.राजीव भवन के समक्ष NSUI कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका.इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मियों के बीच धक्का मुक्की देखने को मिली.

छत्तीसगढ़ हाईटेक चीटिंग केस, NSUI ने दोबारा इंजीनियर भर्ती परीक्षा की मांग की

आधुनिकता के इस दौर में हम जितनी तेजी से पुराने रीति रिवाज को खत्म करते जा रहे हैं उतनी ही तेजी से हम मार्यादाओं को भी लांघ रहे हैं। इस बात की बानगी तब देखने को मिलती है जब मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से रिश्तेदारों से रेप, शादी सहित अन्य तरह की घटनाएं सामने आती है। ऐसा ही एक मामला अब उत्तर प्रदेश के ललितपुर से सामने आया है। यहां शादी के महज एक महीने बाद एक युवती अपने जीजा के साथ फरार हो गई।

अपनी ही दीदी की सौतन बन गई बहन! शादी के एक महीने बाद जीजा के साथ हुई फरार
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सवारियों से भरी एक मैक्स जीप थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं.र्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और ..घायलों को खाई से निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया.

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments