उड़ीसा के पुरी शहर में आज सबसे बड़ी धार्मिक जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी,जिसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंच रहे हैं इसके आलावा देश के अन्य बड़े शहरो के साथ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ,बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी रायगढ ,तिल्दा नेवरा सहित प्रदेश के विभिन्न शहरो में जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी.. इस दौरान भगवान जगन्नाथ अपने भाई बहन बालभद्र और सुभद्रा के साथ रथ पर विराजकर भक्तों को दर्शन देगे हैं. ऐसी मान्यता है इस रथ यात्रा में शामिल होने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.
छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ की पहाड़ियों में गोवा जैसा आश्रम चलाने वाले कथित बाबा की गिरफ्तारी के बाद जाँच में उनका विदेशी कनेक्शन भी सामने आया है। बाबा अपने आश्रम में विदेश से कई सामान मंगवाए हैं। आश्रम में पैकेट भी मिले हैं। इसके अलावा विदेशी लड़कियों के साथ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।पुलिस के मुताबिक पाखंडी बाबा तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू 20 साल पहले डोंगरगढ़ में PCO चलाता था। इसके बाद गोवा चला गया। 2 साल पहले गोवा से डोंगरगढ़ लौटा, फिर प्रज्ञागिरी पहाड़ी में 6 करोड़ में जमीन खरीदकर फॉर्म हाउस बनवाया।
पाखंडी बाबा का विदेशी लड़कियों के साथ VIDEO
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाई ने अपनी बहन को पहले लात-घूसों से पीटा, फिर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बीच-बचाव करने आई मां पर भी हमला कर दिया। मां भी बेटी की लाश के पास बेहोश पड़ी मिली। जानकारी के मुताबिक आरोपी संतकुमार मांझी का अपनी बहन उर्मिला राठिया के साथ आए दिन विवाद होता था ..कल भी उसका बहन से विवाद हुआ विवाद बढ़ने पर बड़े भाई मर्डर कर दिया।वारदात लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।
भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में उनका इलाज चल रहा था। दुबे के परिवार के करीबी भाजपा नेता उज्ज्वल दीपक ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी है।हास्य कवि दुबे का अंतिम संस्कार आज सुबह 10:30 बजे होगा। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान अशोका प्लेटिनम बंगला नंबर 25 से रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट तक जाएगी।
पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का हार्ट-अटैक से निधन
तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और प्राथमिक लघु वनोपज समितियों के प्रबंधक शामिल हैं।इस मामले में पूर्व में सुकमा के तत्कालीन डीएफओ अशोक कुमार पटेल को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। EOW की जांच में सामने आया है कि अशोक ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वन विभाग के अन्य अधिकारियों और समिति प्रबंधकों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा।
तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में EOW की कार्रवाई
रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल परिसर स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) में नाइट ड्यूटी में तैनात गार्ड सो रही एक महिला के ब्लाउज में हाथ डालकर पर्स और मोबाइल चोरी करते CCTV कैमरे में कैद हो गए.. मामला बीती रात करीब 12 बजे का है। वीडियो में गार्ड ICU के सामने बने कॉरिडोर के सामने सोई हुई महिला का पर्स और मोबाइल निकालते हुए नजर आ रहा है।मौदहापारा पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।
मेकाहारा में हॉस्पिटल के गार्ड ने की चोरी, VIDEO आया सामने
सरगुजा जिले के मैनपाट में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार एक नाबालिग सहित दो की मौत हो गई। सड़क किनारे घायल पड़े घायलों को कार सवारों ने मैनपाट हॉस्पिटल पहुंचाया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान नाबालिग और घायल युवक की मौत हो गई। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, मैनपाट के कुनिया निवासी फिकर साय पिता खेलावन मांझी (13 वर्ष) की बहन अंबिकापुर के हॉस्पिटल में भर्ती थी।
ट्रैक्टर से टकराई बाइक, नाबालिग सहित दो की मौत
अबूझमाड़ मुठभेड़ में माओवादियों को बड़ा झटका लगा है. एनकाउंटर में दो इनामी महिला माओवादी ढेर हुई है. मारी गई दोनों महिला माओवादियों की पहचान पुलिस ने कर रही है. मारी गई एक महिला माओादी ACM सीमा और दूसरी LOS सदस्य लिंगे है. दोनों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ है.जवानों को ये बड़ी सफलता उस वक्त हाथ लगी जब सर्चिंग पर निकले सुरक्षबल के जवानों को जंगल में कुछ संदिग्ध लोग नजर आए. माड़ बचाओ अभियान के लिए निकली फोर्स ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए माओवादियों को ललकारा.
छह लाख की इनामी महिला नक्सली अबूझमाड़ में ढेर
भारतीय सेना ने एक विडियो जारी कर आतंकवादियों और पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। साथ ही ऐलान किया है कि सेना की तैयारी अभी भी जारी है। अगर फिर से पाकिस्तान या आतंकी कोई हरकत करते हैं तो अबकी बार पहले से ज्यादा अंदर घुसकर और पहले से ज्यादा मारेंगे। सेना की वेस्टर्न कमांड ने ये ‘ऑपरेशन सिंदूर- ऑफिशियल मूवी’ जारी की है। 7 मिनट के एक विडियो में भारतीय सेना की तैयारी भी दिखाई गई है।

