दिल्ली में पीएम मोदी ने भाजपा और एनडीए शासित 19 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की मीटिंग ली। सीएम विष्णुदेव साय ने सरकार की ओर से नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाई जा रही पुनर्वास और पर्यटन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।कैसे सरकार बस्तर में आम लोगों की जिंदगी को आसान कर रही है। CM बोले कि, हमने हाथों से बंदूकें छीनकर गेंद थमाई है।पीएम मोदी ने सीएम साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव की ओर से दी गई जानकारी को सराहा है।
PM मोदी से CM साय ने की ‘बस्तर की बात
छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और BJP के सीनियर नेता ननकीराम कंवर ने कहा कि, जब मैं गृहमंत्री था, तब नक्सलियों का खात्मा हो जाता, लेकिन पूर्व की केंद्र सरकार (कांग्रेस सरकार) ने कोई मदद नहीं की। केंद्र सरकार ही नक्सलियों से मिली हुई थी। उनकी मदद कर रही थी।उन्होंने कहा कि, प्रदेश में बिना पैसों के कोई काम नहीं हो रहा है, हर जगह भ्रष्टाचार है। सरकार में BJP के कार्यकर्ता खुश नहीं है। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर भी चुनाव हराने का आरोप लगाया है।
ननकीराम बोले-नक्सलियों से मिली हुई थी केंद्र सरकार
राजधानी रायपुर में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल शख्स से न्यूज बनाने बातचीत कर रिपोर्टिंग करने अंबेडकर अस्पताल पहुंचे रिपोर्टर के साथ बाउंसर्स के द्वारा पत्रकार से की गई हाथापाई के मामले में पुलिस ने तीन बाउंसर को गिरफ्तार कर तीनों के आधे सिर मुंडवाकर जुलूस निकाला।प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि पत्रकारों को धमकाने और व्यवहार करने वाले लोगों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा
पत्रकारों से मारपीट करने वालों का निकला जुलूस
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने सोमवार को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस नई टीम में प्रदेश के प्रमुख व्यापारी और उद्योगपति शामिल किए गए हैं।इस दौरान संरक्षक, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, कार्यकारी अध्यक्ष और प्रमुख सलाहकारों के नाम घोषित किए गए। यह सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में काफी अनुभवी हैं और व्यापार जगत में अच्छी पहचान रखते हैं।
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया कार्यकारिणी का विस्तार:
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला के साथ सेक्सटॉर्शन किया गया। साइबर ठगों ने पहले महिला को पोर्न वीडियो देखने पर केस दर्ज होने का डर दिखाया। उससे 8 लाख 45 हजार अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। डरा धमकाकर पैसों की डिमांड करते रहे। शुरुआत में बदनामी के चलते महिला ने पैसे दे दिए। हालांकि बाद में सिविल लाइन थाने में शिकायत की।
ठग बोला-पोर्न फिल्म देखती हो, केस दर्ज हुआ है
गौरेला में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा का अनावरण होने के पहले हटाने का वीडियो सामने आया है। रविवार देर रात क्रेन के जरिए प्रतिमा को हटा दिया गया। तीन दिन पहले ही ज्योतिपुर तिहारे पर मूर्ति स्थापित की गई थी। अब मूर्ति नगरपालिका परिसर में क्षतिग्रस्त हालत में मिली। प्रतिमा का अनावरण 29 मई को अजीत जोगी की पुण्यतिथि पर होना था।
अजीत जोगी की प्रतिमा रातों-रात हटाई गई

शहर में संचालित स्पा सेंटरों में रायपुर पुलिस की टीम ने छापा मारा है। पुलिस ने 80 से ज्यादा सेंटरों में दबिश देकर सरप्राइज चेकिंग की। CSP स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में चार टीम बनाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिस भी मौजूद रही।छापे के दौरान कई स्थानों पर आपत्तिजनक सामान मिलने पर संचालकों को हिरासत में भी लिया गया है।
रायपुर के स्पा सेंटरों में पुलिस का छापा
छत्तीसगढ़ के बस्तर मॉडल की पूरे देश में चर्चा हो रही है. सरकार भी बस्तर के विकास और यहां के लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के कार्य में लगी हई है. इसी क्रम में बीजापुर के धुर नक्सल पामेड़ क्षेत्र में सुशासन तिहार मनाया गया. सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर बीजापुर के पामेड़ में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई ब्रांच का उद्गाटन किया. इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र कुमार यादव समेत कई जन प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.
धुर नक्सल बीजापुर के पामेड़ में सुशासन तिहार,
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) मोती राम जाट को जासूसी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है. अब खबरें सामने आई हैं कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के महज छह दिन पहले उसका तबादला किया गया था.CRPF जवान पर आरोप है कि वह अक्टूबर 2023 से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था और गुप्त जानकारियां साझा कर रहा था. वह CRPF की 116वीं बटालियन में कार्यरत था ..
CRPF जवान पर नया खुलासा… PAK के लिए कर रहा था जासूसी,
इंडियन प्रीमियर लीग के 69वें मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंक तालिका में टॉप परपहुंच गई, जबकि मुंबई की टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीदें अब खत्म हो गई हैं. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था.इस मुकाबले में टॉस जीतकरसाथ ही पंजाब की टीम अब 19 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने पंजाब के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा था.
इंग्लिश-प्रियांश की तूफानी पारी के आगे बेदम हुई मुंबई,


