Monday, March 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

रायगढ़ जिले में एक घर के बिस्तर में 3 लाशें मिली हैं। ये लाशें मां और उसके दो बच्चों की हैं। तीनों शव 3 से 4 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या या हत्या का है।मामला छाल थाना क्षेत्र के ग्राम कीदा का है। गांव की रहने वाली 35 वर्षीय सुकांति साहू अपने दो बच्चों के साथ घर में रहती थी। उसका पति महेंद्र साहू मजदूरी करता है। सोमवार को काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था।

घर के बिस्तर में मिली 3 लाशें:रायगढ़ में मां और 2 बच्चों की संदिग्ध मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 7 साल बाद एक युवक की गुमशुदगी का केस सुलझा है। लापता युवक नंदू (23 साल) की हत्या 7 साल पहले उसके पिता ने ही कर दी थी। इसके बाद उसका सौतेला पिता शातिर तरीके से सभी को गुमराह करता रहा।पड़ोसियों ने पूछा तो पहले तो कहा कि, बेटा बाहर गया है फिर कहा कि कोरोना में उसकी मौत हो गई।

पिता ने की हत्या, पड़ोसियों से कहा-कोरोना में मर गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवती के साथ चार लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। इसमें दो नाबालिग है। मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र की  19 वर्षीय युवती नहाने के लिए पचधारी डैम गई थी। जहां वह नहाकर घर लौटी, तो उसके कपड़े फटे हुए थे।जिसे देखकर जब उसकी नानी ने पूछताछ किया, तो उसने बताया कि उनके मोहल्ले में रहने वाले दो नाबालिग समेत 4 लोगों ने घर छोड़ने की बात कहकर उसके साथ जबरदस्ती करते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया।कोतवाली पुलिस ने चारो आरोपी को हिरासत में लिया है .

रायगढ़ में युवती के साथ गैंगरेप

सारंगढ़ में विचरण कर रहा 27 हाथियों का झूंड बलौदाबाजार जिले में पहुंच गया है। गुरुवार को अर्जुनी परिक्षेत्र के जंगल में 28 हाथी देखने को मिले है। इनमें से 27 हाथी गाताडीह कक्ष क्रमांक 370/371 में विचरण कर रहे हैं। एक नर हाथी झुंड से अलग होकर कोठारी जंगल में है।यह झुंड करीब एक साल बाद सारंगढ़ के जंगलों से यहां आया है। वन अधिकारियों के मुताबिक, हाथियों ने यहां भी फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है।

सारंगढ़ से बलौदाबाजार पहुंचा हाथियों का झुंड

रायपुर में ड्रग्स का कारोबार करने 4 आरोपियों को NDPS कोर्ट ने 5-5 साल की सजा सुनाई है। वहीं सभी आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना नगाया गया है। 13 मई 2024 को खम्हारडीह पुलिस ने एक मैरिज गार्डन से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।वहीं, इस मामले पर पुलिस ने जांच के बाद 60 दिन के अंदर कोर्ट में चालान पेश किया था। इस मामले में विशेष न्यायाधीश ने 9 माह के भीतर सभी आरोपियों को दोषी पाते हुए 5-5 साल की सजा सुनाई है।

NDPS एक्ट में 4 दोषियों को पांच साल की जेल

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ‘संविधान बचाओ यात्रा’ निकाल रही है। गुरुवार को रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक ‘संविधान बचाओ यात्रा’ निकाली। इस यात्रा में पूर्व मंत्री डॉ. शिव डहरिया, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी कर रही हैं। शासन-प्रशासन संविधान के हिसाब से नहीं चल रहा है।

रायपुर में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ यात्रा

छत्तीसगढ़ी गाने में अश्लील बोल को लेकर पुलिस थाने में शिकायत हुई है। छत्तीसगढ़ी फिल्मों कलाकारों समेत कुछ स्थानीय नेताओं ने इस संबंध में ऐसे गाना बनाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के अध्यक्ष दिलीप मिरी ने कहा कि उनका संगठन छत्तीसगढ़ी संस्कृति और कल्याण का काम करता है। किशन नाम के एक गायक ने अश्लील और भद्दा गाना गया है। जिसमें स्त्री पुरुष के निजी अंगों को लेकर प्रतिक्रिया दी गई है।

छत्तीसगढ़ी गाने के अश्लील बोल को लेकर शिकायत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सलियों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि कोई जंगल में छिपा हो, शहर में बैठा हो या फिर गांव में हो. सबकी लिस्ट रेडी है. हिंसा फैलाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं. नक्सलवाद का खात्मा कर हम दम लेंगे. सीएम ने कहा कि एंटी नक्सल ऑपरेशन में जवान पूरी ताकत के साथ लड़ रहे हैं. तय समय सीमा के भीतर हम माओवाद को जड़ से उखाड़ने में कामयाब होंगे.

”कोई कहीं भी हो छिपा, सबकी लिस्ट रेडी’

कोविड-19 एक बार फिर देश में अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है. ऐसा दावा हम नहीं कर रहे बल्कि जिस तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं, उन्‍हें देखते हुए यही लग रहा है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आए हें. इस वक्‍त अब तक 145 पॉजिटिव केस बताए जा रहे हैं. हालांकि इनकी संख्‍या इतनी ज्‍यादा नहीं है कि सरकारें अभी से लोगों के लिए किसी प्रकार की पाबंदियां लागू करें लेकिन कोविड केसों का अचानक बढ़ना लोगों के लिए चिंता का विषय जरूर है.

 फिर पैर पसारने लगा कोरोना,
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments