Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

दुर्ग जिले के कैलाश नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 2 पड़ोसियों में हिंसक झड़प हो गई। कचरा फेंकने को लेकर कहासुनी से शुरू हुआ विवाद गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक महिला ने पड़ोसी परिवार पर आरी से भी हमला कर दिया।वहीं, झगड़े के दौरान एक महिला ने दूसरी महिला को जमीन पर पटक दिया और उसके सीने पर लात मार दी, जिससे वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गई।

विवाद के बाद मारपीट में महिला-पुरुष सब कूद पड़े।
………कचरा फेंकने पर विवाद…महिला ने आरी से किया हमला

छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग ने कलाकारों से डांस कराया, नाटक करवाए, मगर किसी को पैसे नहीं दिए। इस मामले में बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सांसद ने कलाकारों काे उनकी पेमेंट जारी किए जाने की मांग की है। हाल ही में इस तरह की और भी चिट्ठियां बृजमोहन लिख चुके हैं।सांसद ने यह भी कहा कि, कुछ अफसरों की वजह से काम नहीं हो पाते, कुछ जानकारी अधिकारी मंत्रियों को नही

…….सांसद बृजमोहन ने सरकार को लिखा एक और पत्र

सरगुजा जिले के मैनपाट में गुरुवार शाम पति-पत्नी के बीच लड़ाई होने पर पड़ोसी सुलह कराने के लिए पहुंचा। इससे भड़के युवक ने उसकी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम लुरैना निवासी अजय धींचा का उसकी पत्नी ललिता धींचा के साथ विवाद हो गया।

……….पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे पड़ोसी की हत्या

रायपुर में 27 साल की युवती को तेलीबांधा चौक पर एक ट्रक ने कुचल दिया है। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि युवती के सिर और छाती की हड्डियां चूर-चूर हो गई हैं। एक्सीडेंट का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवती का नाम एल.तान्या रेड्डी है।

…..रायपुर में युवती को ट्रक से कुचलने का VIDEO

छत्तीसगढ़ के जशपुर में तलाकशुदा महिला के साथ चार साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला की मांग में सिंदूर भरकर यह विश्वास दिलाया था कि वह उससे शादी करेगा। बाद में आरोपी ने दूसरी महिला से शादी कर ली। इसके बाद पीड़ित महिला ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

…….पांच बच्चों की तलाकशुदा मां से 4 साल तक रेप

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की बढ़ी हुई फीस को स्थाई कर दिया है।मंडल ने एक आदेश जारी कर सभी प्रकार की परीक्षा से जुड़ी फीस का नया चार्ट 3 साल बाद सार्वजनिक किया है। ये दरें साल 2022-23 से लागू हैं लेकिन अब इसे अगले आदेश तक फिक्स कर दिया गया है।इसके तहत नियमित छात्रों को हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए 280 रुपए फीस देनी पड़ रही है, जो पहले 200 रुपए थी।

………CG बोर्ड ने बढ़ी हुई एग्जाम फीस को स्थाई किया

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ का पहला ट्राइबल म्यूजियम बनकर तैयार हो गया है। आदिवासी इलाकों में जनजातीय समुदाय की परंपरा, उनके रहन-सहन, पहनावे, जेवर और उनकी मान्यताओं को दिखाती कई गैलेरीज हैं।यहां किसी आदमी के साइज के स्कल्पचर (प्रतिमाएं) रखी गई है। इन्हें देखकर लगेगा कि सब कुछ लाइव आपके सामने हो रहा है। दरअसल, सभी मूर्तियां एक्शन में है। देखकर लगता है कि आप किसी आदिवासी गांव में आ गए हैं।

…..नवा रायपुर में बना CG का पहला ट्राइबल म्यूजियम

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हर दिन सोने के दाम में भारी गिरावट आ रही है. आज भी गोल्‍ड प्राइस (Gold Price) कम हुआ है. MCX से कमोडिटी मार्केट में गोल्‍ड रेट मेकटौती हुई है. आज यानी 16 मई 2025 को सोने की कीमत में गिरावट के साथ ही इस साल की शुरुआत से सोना अपने सबसे खराब साप्ताहिक प्रदर्शन किया है. MCX पर 5 जून की डिलीवरी वाला गोल्ड 1.11 % कम होकर 92135 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया और 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 1.13 फीसदी सस्ती होकर 94828 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

…..Gold Rate: हर दिन घट रहा सोने का भाव

जशपुर जिले के दोकड़ा चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीबहार गांव में एक दर्दनाक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी पर हमला करने की कोशिश की और फिर अपनी ही ढाई साल की मासूम बेटी की नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
…….खौफनाक वारदात: पत्नी के चरित्र पर था शक,
बेमेतरा जिले मेंपरपोड़ी थाना क्षेत्र के पथरी कला गांव में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। वहीं, पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने घर से दूर जाकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है।
…..शादी के सात महीने बाद हुआ खूनी खेल
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments