Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

सीए की परीक्षा में शहर की बेटी यश्वी अग्रवाल ने लहराया परचम

तिल्दा नेवरा- पूर्व विधायक स्व. श्याम सुंदर अग्रवाल,पूर्व पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल के प्रतिष्ठित परिवार एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश अग्रवाल एवं रेनू अग्रवाल की बेटी साक्षी अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता अर्जित कर पूरे नगर को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता पर शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्वजल भविष्य की कामना की है।यश्वी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार  और गुरूजनों को दिया है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर यश्वीने  वां स्थान हासिल किया है।शुरू से ही मेघावी छात्रा रही  यश्वी का सपना चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का था,वह  हमेशा अपने पापा नरेश,चाचा रमेश रिंकू .और मम्मी के साथ परिवार से कहती थी आपकी साक्षी निश्चित रूप से अपने सपने को साकार करेगी,और उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता अर्जित कर उन्होंने वो कर दिखाया जो उन्होंने कहा था,

साक्षी ने कहा कि सीए बनने की यात्रा जितनी व्यक्तिगत विजय है, उतनी ही पेशेवर मील का पत्थर भी है. यह वर्षों की कठोर तैयारी,अटूट समर्पण और लेखांकन के क्षेत्र में अखंडता और विशेषज्ञता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता की पराकाष्ठा को दर्शाता है.उन्होंने कहा कि मैं अपने माता-पिता,अपने शिक्षक और अपने सभी प्रशिक्षकों के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहती हूं जिन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया और मेरे साथ खड़े रहे. उन्होंने कहा कि मेरे प्रेरणा का स्रोत मेरे पिता हैं जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने सीमित संसाधनों से मेरी मदद की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button