Monday, March 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़सिलयारी में पोल्ट्री फार्म कारोबारी की बेटी ने. मां-बेटे को 20-25 कुत्तों...

सिलयारी में पोल्ट्री फार्म कारोबारी की बेटी ने. मां-बेटे को 20-25 कुत्तों से कटवाया..थाने में रिपोर्ट दर्ज

 धरसीवा-सिलयारी-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुरसे लगे सिलयारी में पोल्ट्री फार्म चलाने वाले कारोबारी के घर शिकायत लेकर बेटे के साथ गई एक महिला पर कारोबारी की बेटी ने अपने पालतू कुत्तों को उन पर हमला करने के लिए छोड़ दिया। हमलावर कुत्तों ने मां बेटी को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला ने पोल्ट्री फार्म कारोबारी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कra दी है। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है।

 
 यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलियारी चौकी का है। - Dainik Bhaskar

जानकारी के मुताबिक मामला धरसीवा थाना क्षेत्र के सिलियरी चौकी का है। यहां सरस्वती बाई चक्रधारी जो की इट बनाने का काम करती है। उनके द्वारा चौकी में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है महिला का आरोप है कि मंगलवार सुबह जब वह काम पर जा रही थी तभी 20-25 पालतू कुत्तों के झुण्ड ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

जब इसीकी शिकायत करने के लिए सरस्वती अपने बेटे के साथ पोल्ट्री फार्म पहुंची तो वहां मौजूद फार्म मालिक की बेटी बिन्नी मसीह ने शिकायत सुनने की बजाय बहस शुरू कर दी। विवाद के बाद बिन्नी ने कुत्तों को इशारा कर दिया। इसके बाद कुत्ते मां-बेटे पर झपट पड़े। उन्होंने चारों तरफ से मां-बेटे को घेर लिया।

इस बीच जब पुष्पेंद्र इस घटना का वीडियो बनाने लगा तो कारोबारी की बेटी चप्पल लेकर उसने मारने के लिए आगे बढ़ी। उसका मोबाइल छीनने लगी। इस दौरान बेटी की उसके मां और पुष्पेंद्र के साथ गाली-गलौज कर मारपीट भी की।

इस वारदात के बाद कारोबारी की बेटी ने फिर पुष्पेंद्र के गाड़ी की चाबी छीन ली। उसने यह धमकी भी दी कि अगर वह चाबी वापस लेने आएगा तो फिर एक बार कुत्ते से कटवाएगी। इस घटना में पुष्पेंद्र के पैरों में गंभीर चोटें आई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज सिलियारी पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

एंकर[एंकर बताया जा रहा है कि सिलियारी के मसीह पोल्ट्री फार्म के मालिक ने 20-25 पालतू कुत्ते पाल कर रखे हैं। जो आए दिन रास्ते से गुजरने वाले लोगों को दौड़कर काटते हैं।जब कोई शिकायत लेकर जाता है तो परिवार वाले मारपीट करने लगते है..या कुत्तो को छोड़ देते है ..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments