छत्तीसगढ़

जगदलपुर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार एक युवक की मौत:दूसरा घायल,

जगदलपुर-छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बीती देर रात बाइक सवार युवकों को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि, एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की समझाइश के बाद सभी लौट गए। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक,बाइक सवार 2 युवक अपने घर जा रहे थे। दोनों युवक के नाम का पता नहीं चल सका है। हादसे के बाद माहौल काफी गर्म हो गया था। पुलिस को जानकारी मिलते ही जवान मौके पर पहुंचे। किसी तरह मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है।

आपको बता दे कि यहा  आए दिन सडक दुर्घटनाए हो रही  एक दिन पहले जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे 63 पर एक JCB ने सड़क किनारे खड़े कमांडर को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कमांडर में सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए थे। घायलों में महिलाएं भी शामिल थी। इनमें 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।

शुक्रवार को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एक स्कॉर्पियो वाहन ने 2 बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवती समेत कुल 5 स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई थी । इसके एक दिन पहले जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे पर 3 दिन पहले एक कार की ठोकर से 16 और 17 साल के 2 नाबालिग दोस्तों की मौत हो गई थी। ये दोनों अपने अन्य साथियों के साथ मिचनार घूमने जा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button