Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़सारंगढ़ में मकान मालकिन और भतीजे ने घर आई महिला को मार...

सारंगढ़ में मकान मालकिन और भतीजे ने घर आई महिला को मार डाला:तकिए से मुंह दबाया, रस्सी से गला घोंटा..आरोपी महिला गिरफ्तार

सारंगढ़-छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक महिला ने अपने घर आई युवती को मार डाला। 19 जुलाई की रात शहर के चौहान पारा में प्रमिला अजय  की लाश मिली। 2 लोगों ने मिलकर युवती का गला घोंटा, दम घुटते तक तकिए से मुंह दबाए रखा। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

आरोपी महिला ने नई आर्टिगा कार खरीदी थी, पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने सरसीवां के रहने वाले किसी शख्स के पास गाड़ी गिरवी रखवाई थी। इसके एवज में पैसे लिए थे। 50 हजार के लेनदेन का मामला अटका था। प्रमिला इसकी गवाह थी।19 जुलाई को वह पैसे के मामले में ही महिला के घर गई थी, जहां महिला ने अपने भतीजे संग मिलकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी सरिता गोंडे के घर में ही प्रमिला की लाश मिली थी।

मृतका प्रमिला अंडोला थाना कोसीर की रहने वाली थी। ऐसी जानकारी है कि सारंगढ़ में वह NGO चला रही थी। चौहान पारा में सरिता गोंडे का मकान है, जहां प्रमिला उस रात पहुंची थी। विवाद के बाद चाची-भतीजे ने मिलकर उसे मारा। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

इस मामले में एडिशनल एसपी निमिषा पाण्डेय ने बताया कि, पूछताछ में मकान मालकिन सरिता गोंडे  ने अपने भतीजे अमित कुर्रे के साथ मिलकर हत्या करना कबूल किया।सरिता ने तकिए से प्रमिला का मुंह दबाया, जबकि अमित ने नायलॉन रस्सी से उसका गला घोंट दिया। घटना के बाद फरार अमित को पुलिस ने कोरबा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

मर्डर में इस्तेमाल किए गए सामान फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा 103(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां उन्हें न्यायिक रिमांड जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments